Video Viral: स्टंट करना कभी भी खतरे से खाली नहीं होता। लेकिन एक बार जिसको स्टंट करने में मजा आने लगता है वो भी उन्हें करे बिना नहीं रह सकता। फिर लेवल अप ही करता रहता है इंसान। इसी चक्कर में कई बार खतरनाक चोटों का भी शिकार हो जाता है और कई बार कुछ ऐसे खतरनाक स्टंट्स को इतनी आसानी से कर जाता है बंदा कि बाकी लोग देखकर तालियां ठोकते हैं, सीटियां मारते हैं। ऐसा ही एक स्टंट एक जनाब ने कर दिया, लेकिन इसमें वो अकेले नहीं थे, बल्कि उनके साथ इसमें दो लड़कियां भी शामिल थी। तीनों ने मिलकर ऐसा कारनामा कर दिया कि आपको भी लगेगा कि लाइफ में डरना तो बेकार ही है। कुछ करना है, तो डरना नहीं चाहिए।
ऐसे करते हैं पहले तीनों तैयारी
यह रहा खतरनाक स्टंट का वीडियो
What is stopping you from doing this? pic.twitter.com/ZcedcXd0Fm
— Dr. Ajayita (@DoctorAjayita) June 6, 2022
इस वीडियो में इनका स्टंट देखने के बाद लोगों ने इस बात का जवाब देना शुरू कर दिया कि उन्हें ऐसा स्टंट करने से क्या रोक रहा है? एक यूजर ने लिखा, ‘ये लड़का नहीं मिल रहा, यही चाहिए बस।’ वहीं बाकी के यूजर्स का दर्द भी झलक गया। ज्यादातर लोगों ने यही कमेंट किया कि भई उन्हें ऐसा स्टंट करने वाली लड़कियां ही नहीं मिल रही। एक यूजर ने लिखा कि उनकी तो कमर में दर्द है। पर दोस्तों एक बात याद रखें, प्लीज बिना तैयारी के ऐसा स्टंट ना करें, गंभीर चोट लगने के चांस बने रहते हैं।