Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कलेक्टर प्रभात मलिक ने जारी किए प्रशासनिक अधिकारियों के कार्य विभाजन का आदेश, जानिए किस अधिकारी को मिली कौन सी जिम्मेदारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsगरियाबंदछत्तीसगढ़

कलेक्टर प्रभात मलिक ने जारी किए प्रशासनिक अधिकारियों के कार्य विभाजन का आदेश, जानिए किस अधिकारी को मिली कौन सी जिम्मेदारी

Vijay Sinha
Last updated: 2022/06/30 at 12:18 PM
Vijay Sinha
Share
8 Min Read
SHARE

अधिकारियों के बीच कार्य विभाजन

गरियाबंद 30 जून 2022/ कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने जिले में पदस्थ भारतीय प्रशासनिक सेवा और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के बीच कार्य विभाजन कर कार्याे का दायित्व सौंपा है। कलेक्टर के आदेशानुसार – श्रीमती रोक्तिमा यादव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गरियाबंद को प्रभारी अधिकारी – जिन मामलों में शासन द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अंतिम निराकरण के अधिकार प्रत्यायोजित किए गये है, को छोड़कर जिला पंचायत गरियाबंद निम्नांकित शाखाओं/विभागों के नस्तियों को परीक्षण उपरांत कलेक्टर को (छत्तीसगढ़) अनुमोदन हेतु प्रस्तुत करेंगे- पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग,समाज कल्याण विभाग, विकलांग एवं पुर्नवास, जीवनदीप समिति, ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन/आयुर्वेद विभाग/हाथकरद्या/ रेडकास/खादीग्रामोद्योग, जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग/जल जीवन मिशन, जिला साक्षरता/तकनीकी/उच्च शिक्षा,. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना/मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, कृषि/मत्स्य/उद्यान/पशुचिकित्सा/दुग्ध डेयरी/रेशम विभाग/क्रेडा, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर, मुख्यमंत्री कौशल विकास (सी.एस.एस.डी.एम.)/श्रम विभाग अंत्यावसायी/सहकारिता। नोडल अधिकारी – नरवा/गरूवा/घुरूवा/बाड़ी, जिला खनिज न्यास निधि तथा कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के अवकाश अथवा मुख्यालय में न होने की दशा में कलेक्टर, गरियाबंद के प्रभार में रहेंगे। कलेक्टर द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य कार्य।

Contents
अधिकारियों के बीच कार्य विभाजनजे.आर. चौरसिया,श्रीमती ऋषा ठाकुर संयुक्त कलेक्टरडिप्टी कलेक्टर सुश्री पूजा बंसल –डिप्टी कलेक्टर सुश्री अर्पिता पाठक –डिप्टी कलेक्टर सुश्री अंजली खलखोविश्वदीप प्रशिक्षु आई.ए.एस.
- Advertisement -

जे.आर. चौरसिया,

अपर कलेक्टर (संविदा) राजस्व – जिले के (अनुभाग/तहसील, गरियाबंद/मैनपुर एवं देवभोग को छोड़कर) जिला गरियाबंद (छत्तीसगढ़) अनुभाग/तहसील, राजिम/छुरा के छ.ग. भू-राजस्व संहिता 1959 के अधीन प्रस्तुत होने वाले अपील, पुनरीक्षण एवं पुनर्विलोकन प्रकरणों का निराकरण। (धारा 165 व धारा 170 (ख) के प्रकरणों को छोड़कर)। राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड चार-तीन (20)- भूमि तबादला प्रकरण (संपूर्ण जिला)। छ0ग0 भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 240/241 के तहत वृक्ष कटाई की अनुमति (संपूर्ण जिला)। नगरीय निकाय (नगरपालिका अधिनियम अंतर्गत समस्त प्रकरण) राजिम/छुरा/ फिंगेश्वर। खाद्य सुरक्षा व मानक अधिनियम/आवश्यक वस्तु अधिनियम(संपूर्ण जिला), संपूर्ण जिले के अवैध खनिज उत्पादन/परिवहन के प्रकरणो का पंजीकरण/निर्वतन । प्रभारी अधिकारी- जिला सत्कार अधिकारी, शासकीय आवास गृह आबंटन। निम्नलिखित शाखाओं की नस्तियों/प्रकरणों का अंतिम निराकरण। तहसीलदार/नायब तहसीलदार/अधीक्षक/सहायक अधीक्षक (राजस्व/सामान्य/ कार्यपालिक/ भू-अभिलेख) एवं अन्य कार्यपालिक तृतीय श्रेणी अधिकारियों/जिला कार्यालय के तृतीय वर्ग कर्मचारियों (सहायक वर्ग 02 व सहायक वर्ग 03) तथा भृत्य के यात्रा भत्ता, औषधि देयक तथा सामान्य भविष्य निधि के सामान्य परिस्थिति में अग्रिम/आंशिक आहरण की स्वीकृति तथा अवकाश स्वीकृति। तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों (वित्त एवं भू-अभिलेख) के सामान्य भविष्य निधि/विभागीय भविष्य निधि से आंशिक/अग्रिम आहरण की स्वीकृति। सेवानिवृत्त तृतीय श्रेणी (कार्यपालिक/लिपिक) एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के परिवार कल्याण निधि/समूह बीमा योजना की जमा राशि का अंतिम भुगतान तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के विभागीय भविष्य निधि खाता में जमा राशि का भुगतान। ऐसे प्रकरणों को छोड़कर जिनमें कलेक्टर की अनुमति आवश्यक हो। शासन के नियमों/निर्देशो के अनुरूप टेलीफोन, विद्युत, पी.ओ.एल. एवं वाहन मरम्मत के देयकों की स्वीकृति। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी गरियाबंद -राजस्व शहरी/ग्रामीण आबादी पट्टों का निराकरण। राजीव गांधी आश्रय योजना अंतर्गत पट्टा/व्यवस्थापन। शोध क्षमता प्रमाण पत्र/ऋण भारमुक्त प्रमाण पत्र जारी करना।उतराधिकार/वारिसान प्रमाण पत्र। किराया औचित्य निर्धारण । राजस्व अनुभाग/तहसीलों की व्यवस्था अनुसार निरीक्षण/पर्यवेक्षण। अपीलीय जनसूचना अधिकारी। अपीलीय अधिकारी- स्थाई सामाजिक प्रास्थिति प्रमाण पत्र। प्रभारी अधिकारी – रीडर टू कलेक्टर/अनिवार्य भूमि अर्जन/आपसी सहमति से भूमि क्रय /नीति 2016। विधि/अभियोजन शाखा/धारा 80 के आवेदन/राष्ट्रीय लोक अदालत। सर्व लाइसेंस शाखा/चरित्र सत्यापन/पासपोर्ट शाखा। पशु अनुज्ञा/भाड़ा नियंत्रण अधिकारी। जिला पंजीयक/खाद्य विभाग/खनिज विभाग/आबकारी विभाग। हिन्दू विवाह अधिनियम के अधीन अधिकारी एवं विशेष विवाह अधिकारी। जाति प्रमाण पत्र/शपथ पत्र में कलेक्टर की ओर से हस्ताक्षर/अभिप्रमाणित कार्य । अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 व संशोधन नियम 2012 तथा कलेक्टर द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य कार्य।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

श्रीमती ऋषा ठाकुर संयुक्त कलेक्टर

को प्रभारी अधिकारी – वित्त-स्थापना/जिला नाजरात शाखा। मुख्यमंत्री सहायता कोष/अनुदान राशि के चेक में हस्ताक्षर हेतु नोडल अधिकारी। जनगणना शाखा। संयुक्त जिला कार्यालय के समस्त शाखा/विभाग के कर्मचारियों की समय में उपस्थिति पर नियंत्रण। राज्य शासन/प्रशासन द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम । जिले के सभी विभागों से निरीक्षण रोस्टर प्राप्त करना/पालन । जेल/होमगार्ड/नापतौल विभाग/बंधक श्रमिक शाखा। नक्सली पुनर्वास तथा कलेक्टर द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य कार्य।

- Advertisement -

डिप्टी कलेक्टर सुश्री पूजा बंसल –

उप जिला निर्वाचन अधिकारी (सामान्य/स्थानीय निर्वाचन)। प्रभारी अधिकारी- भू-अभिलेख/नजून-परिवर्तित भूमि शाखा (राजस्व अभिलेख कोष्ठ/आंग्ल अभिलेख कोस्ठ/ नवीन जिला से संबंधित अभिलेख हस्तांरतण) अधीक्षक/सहायक अधीक्षक (राजस्व/सामान्य/कार्यपालिक)। जिला कार्यालय के जनसूचना अधिकारी, जिला विभागीय जांच अधिकारी, खूबचंद बघेल योजना/ई-डिस्ट्रीक्ट/लोक सेवा गारंटी/सिटीजन चार्टर/अल्प बचत शाखा/समय-सीमा के अंतर्गत प्राप्त पत्रों का निराकरण तथा कलेक्टर द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य कार्य।

- Advertisement -

डिप्टी कलेक्टर सुश्री अर्पिता पाठक –

प्रभारी अधिकारी राहत शाखा/लोकसभा-राज्यसभा-विधानसभा प्रश्न। वरिष्ठ लिपिक शाखा। सैनिक कल्याण बोर्ड/अल्पसंख्यक समिति/मानव अधिकार आयोग/अनुसूचित जाति व जनजाति आयोग/15-20 सूत्रीय कार्यक्रम/प्राधिकरण आयोग के माननीय अध्यक्षो व सदस्यों से प्राप्त पत्रों पर कार्यवाही/विभिन्न आयोग से संबंधित कार्य। बंधुआ मजदूर/रेडकास/पुरातत्व एवं संग्रहालय/नवोदय विद्यालय/केन्द्रीय विद्यालय/एकलव्य विद्यालय। राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना/बाल रोजगार एवं तकनीकी शिक्षा। लोक निर्माण विभाग (भ/स)/सेतु निर्माण/राष्ट्रीय राजमार्ग। कलेक्टर के निर्देशानुसार गंभीर शिकायतों की जांच। नोडल अधिकारी -कोविड-19 टीकाकरण (मॉनिटरिंग)। जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी गरियाबंद ।. जिला कौशल विकास प्राधिकरण गरियाबंद। निम्नलिखित विभागों की नस्तियां डिप्टी कलेक्टर के माध्यम से कलेक्टर को प्रस्तुत होगी – जिला कोषालय। जिला योजना एवं साख्यिकीय विभाग। स्वास्थ्य विभाग से संबंधित नस्तियां/यातायात/जिला सड़क सुरक्षा/जिला परिवहन । जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र/निःशक्त जनकल्याण पुनर्वास बालश्रम। उद्योग/पर्यावरण/औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा ।गृह निर्माण मंडल/नगर तथा ग्राम निवेश विभाग। परियोजना अधिकारी, शहरी विकास अभिकरण (डूडा)। तथा कलेक्टर द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य कार्य।

डिप्टी कलेक्टर सुश्री अंजली खलखो

को प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख शाखा। प्रभारी अधिकारी – आवक-जावक शाखा/शिकायत शाखा। मुख्यमंत्री सचिवालय-जनचौपाल/कलेक्टर जनचौपाल/आनलाईन पीजीएन/सीपीग्राम/पी.ए.सी.एल./आनलाईन जनशिकायत । तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003/छ0ग0 निक्षेपक संरक्षण अधिनियम 2005/छ0ग0 साहूकारी अधिनियम 1934। वक्फ बोर्ड/ अधिक अन्न उपजाऊ शाखा । नोडल अधिकारी – कोविड-19 टीकाकरण (टेस्टिंग/कॉन्टेक्टर ट्रेसिंग) कलेक्टर द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य कार्य।

विश्वदीप प्रशिक्षु आई.ए.एस.

– अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)/अनुविभागीय दण्डाधिकारी, गरियाबंद/छुरा । प्रभारी अधिकारी – आदिम जाति कल्याण विभाग। शिक्षा विभाग एवं सर्व शिक्षा अभियान/स्टेडियम/स्पोर्टस्। श्रम विभाग। नोडल अधिकारी – पर्यवेक्षी प्राधिकारी, क्लिनिकल स्थापना पंजीयन एवं लाइसेंसिंग प्राधिकारी गरियाबंद। ल अविनाश भोई संयुक्त कलेक्टर -अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)/अनुविभागीय दण्डाधिकारी, राजिम। हितेश पिस्दा संयुक्त कलेक्टर – अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)/अनुविभागीय दण्डाधिकारी, मैनपुर। टीका राम देवांगन डिप्टी कलेक्टर – अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)/अनुविभागीय दण्डाधिकारी, देवभोग।
लिंक अधिकारी – कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत/अपर कलेक्टर/संयुक्त कलेक्टर/डिप्टी कलेक्टर की अनुपस्थिति/अनुउपलब्धता की दशा में लिंक ऑफिसर नियुक्त किया है। जिसके अनुसार कलेक्टर जिला गरियाबंद के लिंक अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के लिंक अधिकारी जेआर चौरसिया अपर कलेक्टर। श्री जेआर चौरसिया अपर कलेक्टर के लिंक अधिकारी श्रीमती ऋषा ठाकुर संयुक्त कलेक्टर। श्रीमती ऋषा ठाकुर संयुक्त कलेक्टर के लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर सुश्री पूजा बंसल। डिप्टी कलेक्टर सुश्री पूजा बंसल के लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर सुश्री अर्पिता पाठक। डिप्टी कलेक्टर सुश्री अर्पिता पाठक के लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर सुश्री पूजा बंसल। डिप्टी कलेक्टर सुश्री अंजली खलखो के लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर सुश्री अर्पिता पाठक होंगी। इसके अलावा अनुविभागीय अधिकारी (रा.) गरियाबंद/राजिम/देवभोग/मैनपुर/छुरा की अनुपस्थिति/अनुपलब्धता की दशा में जिला मुख्यालय में उपलब्ध अधिकारी द्वारा वरिष्ठता क्रम में कार्यों का संपादन किया जायेगा।

TAGGED: @GRAND NEWS @HINDI NEWS @GARIABAND NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में कल शराब दुकान, रेस्टोरेंट-होटल बार और क्लब रहेंगे बंद, मांस-मटन की बिक्री पर भी रोक एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री, राज्यपाल से मिलने के बाद फडणवीस ने किया एलान
Next Article BIG NEWS : बिलासपुर बी.सी.सी. नेटवर्क के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज, ग्रैंड विजन ऑपरेटर ने की शिकायत, आरोपी फरार BIG NEWS : बिलासपुर बी.सी.सी. नेटवर्क के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज, ग्रैंड विजन ऑपरेटर ने की शिकायत, आरोपी फरार

Latest News

CG NEWS:नंदनवन जंगल सफारी में जैव विविधता और टर्टल दिवस पर हुआ विशेष कार्यक्रम
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 25, 2025
CG NEWS:रेजांगला राज कलश यात्रा का रायगढ़ में ऐतिहासिक स्वागत, वीर अहीरों की गाथा से गूंजा शहर
Grand News छत्तीसगढ़ राजनादगांव May 25, 2025
CG NEWS:ऑपरेशन सिंदूर की ताकत दिखाने वाले सेना के सम्मान में निकली सिंदूर शौर्य यात्रा
Grand News छत्तीसगढ़ राजनांदगांव May 25, 2025
CG NEWS : आपरेशन सिन्दूर शौर्य संगोष्ठी एवं गौरव यात्रा का आयोजन गरियाबंद में संपन्न
Grand News May 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?