Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: OTT Releases : जाने इस हफ्ते कौनसी सीरीज और फिल्में आ रही है धमाल मचाने
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
मनोरंजन

OTT Releases : जाने इस हफ्ते कौनसी सीरीज और फिल्में आ रही है धमाल मचाने

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/07/27 at 2:34 PM
Mahak Qureshi
Share
3 Min Read
SHARE

Contents
29 जुलाई को रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीजइससे पहले रिलीज हो चुकीं ये फिल्में और सीरीज…
- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ott platform  भारत में भी एंटरटेनमेंट का एक प्रमुख जरिया बनकर उभर रहे हैं, जहां दर्शकों के लिए अलग-अलग जॉनर की वेब सीरीज और फिल्में उपलब्ध हैं। 2020 से 2021 के कालखंड में सिनेमाघर और फिल्मों-सीरियलों की शूटिंग बंद होने पर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का चलन काफी बढ़ा। अब यह लोगों के जीवन का अभिन्न हिस्सा बनता जा रहा है। हर हफ्ते ओटीटी पर नया कंटेंट आ  रहा है।

- Advertisement -

यूजर्स की सुविधा के लिए हम बता रहे हैं कि कहां क्या आ रहा है। इस हफ्ते कुछ ऐसी फिल्में भी ओटीटी पर आ रही हैं, जो सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं। वहीं कुछ धमाकेदार वेब सीरीज भी आ रही हैं।

- Advertisement -

29 जुलाई को रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

शुक्रवार को ओटीटी पर सबसे बड़ी रिलीज बॉलीवुड फिल्म गुड लक जेरी है, जिसमें जाह्नवी कपूर लीड रोल में हैं। यह तमिल फिल्म कालामावु कोकिला का रीमेक है, जो एक डार्क कॉमेडी फिल्म है। गुड लक जेरी का निर्माण आनंद एल राय ने किया है, जबकि निर्देशन सिद्धार्थ सेन का है। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जा रही है।

अमेजन मिनी-टीवी पर कॉमेडी शो केस तो बनता है रिलीज किया जा रहा है। इस शो में रितेश देशमुख और वरुण शर्मा वकीलों के किरदार में दिखेंगे। सेलेब्रिटीज भी शो का हिस्सा बनेंगे, जिन पर मुकदमा चलाया जाएगा।

नेटफ्लिक्स पर वेब सीरीज मसाबा मसाबा का दूसरा सीजन स्ट्रीम हो रहा है। यह शो फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता की जिंदगी से प्रेरित फिक्शन शो है। इस शो में नीना गुप्ता भी मसाबा की मां के रोल में नजर आती हैं।

जी5 पर रंगबाज का तीसरा सीजन स्ट्रीम किया जा रहा है। शो में विनीत सिंह लीड रोल में हैं। इस बार शो की टैग लाइन डर की राजनीति है।

लायंस गेट प्ले पर लव आइलैंड का आठवां सीजन स्ट्रीम किया जा रहा है। यह रोमांटिक रिएलिटी शो है, जिसमें कंटेस्टेंट्स को एक वीरान आइलैंड पर स्थित विला में छोड़ दिया जाता है। उन्हें सरवाइवल के लिए लोगों से दोस्ती करनी होती है.

इससे पहले रिलीज हो चुकीं ये फिल्में और सीरीज…

26 जुलाई को प्राइम वीडियो पर आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री- द नम्बि इफेक्ट स्ट्रीम हो चुकी है। हालांकि, अभी यह सिर्फ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में ही रिलीज हुई है। रॉकेट्री सिनेमाघरों में हिंदी में भी रिलीज हुई थी।

27 जुलाई को प्राइम वीडियो पर हॉलीवुड फिल्म द बैटमैन स्ट्रीम कर दी गयी है। यह फिल्म अंग्रेजी के साथ हिंदी और सभी भाषाओं में स्ट्रीम की गयी है। द बैटमैन में ट्वाइलाइट फेम रॉबर्ट पैटिंसन ने बैटमैन का किरदार निभाया है.

TAGGED: best ott platform, best ott platforms in india, how ott platform earn money, OTT, ott full form, ott platform, ott platform business model, ott platform in india, ott platform kya hai, ott platform list, ott platform marketing, ott platform tamil, ott platforms, ott platforms 2020, ott platforms in india, ott platforms malayalam, top 10 ott platforms, top ott platforms, top ott platforms in india, what is ott, what is ott platform, which ott platform is best in india
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Interesting News : Railway Track में क्यों डाले जाते हैं नुकीले पत्थर? क्या आप जानते हैं इसके पीछे का Science
Next Article रात चोरी-छिपे प्रेमिका से मिलने पंहुचा प्रेमी, ग्रामीणों ने बांधकर जमकर पीटा, फिर तीन बच्चों की मां से करा दी शादी  INTERESTING NEWS : रात चोरी-छिपे प्रेमिका से मिलने पंहुचा प्रेमी, ग्रामीणों ने बांधकर जमकर पीटा, फिर तीन बच्चों की मां से करा दी शादी 

Latest News

CG BREAKING : खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 13 हाइवा जब्त
CG BREAKING : खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 13 हाइवा जब्त
Breaking News छत्तीसगढ़ दुर्ग May 13, 2025
Bastar : हिमांशु ने बढ़ाया बस्तर का मान, राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
Bastar : हिमांशु ने बढ़ाया बस्तर का मान, राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
छत्तीसगढ़ बस्तर May 13, 2025
Chhattisgarh : CM विष्णुदेव साय के प्रवास ने बदल दी बल्दाकछार के टिकेश्वर की ज़िंदगी, सुशासन तिहार में युवा को मिली नौकरी
Chhattisgarh : CM विष्णुदेव साय के प्रवास ने बदल दी बल्दाकछार के टिकेश्वर की ज़िंदगी, सुशासन तिहार में मिली नौकरी
छत्तीसगढ़ May 13, 2025
14 Naxalites surrendered in CG : लाल आतंक को बड़ा झटका; 5 महिला समेत 16 लाख के इनामी 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर
14 Naxalites surrendered in CG : लाल आतंक को बड़ा झटका; 5 महिला समेत 16 लाख के इनामी 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर
Breaking News छत्तीसगढ़ सुकमा May 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?