Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: राष्ट्रपति मुर्मू पर अधीर रंजन के इस बयान पर छिड़ा है विवाद, संसद में मचा ‘बवाल’
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

राष्ट्रपति मुर्मू पर अधीर रंजन के इस बयान पर छिड़ा है विवाद, संसद में मचा ‘बवाल’

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/07/28 at 1:22 PM
Mahak Qureshi
Share
3 Min Read
SHARE

Contents
बीजेपी ने बोला हमलाहंगामे के बाद सदन स्थगित 
- Advertisement -

BJP Attacks Adhir Ranjan Chowdhury: कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर विवादित टिप्पणी की. उन्होंने राष्ट्रपति के लिए ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द का इस्तेमाल किया था. इस टिप्पणी के बाद अधीर रंजन घिर गए हैं.  भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लोकसभा में अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ कहकर संबोधित किए जाने को गुरुवार को ‘घृणित तथा समस्त मूल्यों एवं संस्कारों के विरुद्ध करार दिया. पार्टी ने देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन एक आदिवासी महिला का अनादर करने के लिए कांग्रेस से माफी मांगने की मांग की.

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

बीजेपी ने बोला हमला

बता दें कि अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को एक निजी चैनल के कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ कहकर संबोधित किया था.केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, ‘द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्र की पत्नी के रूप में संबोधित किया जाना भारत के हर मूल्य और संस्कार के विरुद्ध है. यह जानते हुए कि यह संबोधन उस सर्वोच्च….. सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा पर आघात करता है, तब भी कांग्रेस के एक पुरुष नेता ने यह घृणित कार्य किया है.’

- Advertisement -

उन्होंने कांग्रेस को आदिवासी, गरीब और महिला विरोधी पार्टी बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि द्रौपदी मुर्मू को जब राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया तभी से कांग्रेस उनका उपहास कर रही है और इस क्रम में उसने उन्हें कभी कठपुतली तो कभी अशुभ और अमंगल का प्रतीक कहा.

- Advertisement -

स्मृति ईरानी ने कहा, ‘मुर्मू के एक ऐतिहासिक चुनाव जीतने के बाद, कांग्रेस आज भी इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रही है कि एक आदिवासी, गरीब महिला देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद को सुशोभित कर रही है.’

उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस का इस हद तक गिर जाना… देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर आसीन एक आदिवासी और गरीब परिवार की महिला का इस प्रकार से अनादर करना… उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाना… कांग्रेस ने सोनिया गांधी की अध्यक्षता में यह संस्काररहित, मूल्यविहीन एवं संविधान को चोट पहुंचाने वाला काम किया है.’ उन्होंने कहा कि संसद में और सड़क पर कांग्रेस और उनके नेताओं को देश की प्रथम नागरिक और देश से माफी मांगनी चाहिए.

हंगामे के बाद सदन स्थगित 

गुरुवार को लोकसभा में अधीर रंजन की टिप्पणी को लेकर खूब हंगामा हुआ. इस दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी मांगने की बात कही. स्मृति ईरानी ने कहा कि देश के गरीब लोगों और आदिवासियों से अधीर रंजन चौधरी और कांग्रेस पार्टी को माफी मांगनी चाहिए. संसद में हुए हंगामें के बाद सदन की कार्रवाई स्थगित कर दी गई.

TAGGED: adhir ranjan, adhir ranjan chaudhary, adhir ranjan chowdhury, adhir ranjan chowdhury attacks bjp, adhir ranjan chowdhury controversial remark, adhir ranjan chowdhury controversy, adhir ranjan chowdhury latest news, adhir ranjan chowdhury lok sabha, adhir ranjan chowdhury speech today, adhir ranjan chowdhury triggers major controversy, adhir ranjan chowdhury triggers major row, congress leader adhir ranjan chowdhury
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Bemetara News : हरेली तिहार मे गेड़ी दौड, फुगड़ी व पौधारोपण का कार्यक्रम हुआ संपन्न
Next Article गरियाबंद नगर की तस्वीर और तकदीर बदलने की प्रशासनिक कवायद शुरू, कलेक्टर और नपा अध्यक्ष निकले शहर निरक्षण पर

Latest News

देर रात CMHO का जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण, ,प्रीमैच्योर डिलीवरी के दौरान खुद मैदान में उतरीं डॉ. गार्गी, नवजात को बचाने संभाली कमान। बार-बार मिल रही शिकायतों के बीच सीधा एक्शन, अस्पताल में लापरवाहों पर जल्द गिरेगी गाज।
Grand News May 16, 2025
CGNEWS:जिले में संचालित ईंट भट्ठों में बाल श्रम जोरों पर: पढ़ने की उम्र में काम कर रहे बच्चे, बाल श्रम रोकने में प्रशासन नाकाम
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ May 15, 2025
Sex Racket in CG : इस गांव के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, पुलिस ने मारा छापा, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए युवक-युवतियां
Sex Racket in CG : इस गांव के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, पुलिस ने मारा छापा, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए युवक-युवतियां
क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग May 15, 2025
CG CRIME : बाउंसर पर चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, शराब के नशे में की थी गुंडागर्दी.....
CG CRIME : बाउंसर पर चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, शराब के नशे में की थी गुंडागर्दी…..
क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?