Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: दया सिंह के निमंत्रण पर भिलाई पहुंचे धरमलाल कौशिक, परिवार के साथ किया रूद्राभिषेक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

दया सिंह के निमंत्रण पर भिलाई पहुंचे धरमलाल कौशिक, परिवार के साथ किया रूद्राभिषेक

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/08/01 at 4:28 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

- Advertisement -

सावन के तीसरे सोमवार को छत्तीसगढ़ शासन के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक अपनी पत्नी सुरुज कौशिक और बेटे डॉ. देवेंद्र कौशिक के साथ पूजा-अर्चना करने राजराजेश्वरी मंदिर पहुंचे। बोल बम समिति के अध्यक्ष दया सिंह के एक निमंत्रण पर भिलाई पहुंचे धरमलाल कौशिक ने परिवार के साथ रूद्राभिषेक किया। 101 किलो दूध और पंचामृत के साथ यह अभिषेक किया गया। रूद्राभिषेक के बाद छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश के लिए भगवान वरूण देव से भी कामना की। चूंकि, प्रदेश में सूखा जैसी स्थिति है। यज्ञ में अच्छी बारिश के लिए भी आहुति दी गई। महाभिषेक के साथ विशेष पूजा कार्यक्रम में धरमलाल कौशिक के साथ समिति के अध्यक्ष दया सिंह भी बैठे। पत्रकारों से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा, प्रदेश में सूखे की स्थिति है। इसके लिए सरकार को पत्र लिखा है। कई इलाकों को सूखा घोषित कर राहत देना चाहिए। उन्होंने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि, देश की मोदी सरकार किसानों के लिए बेहतर काम कर रही है। प्रदेश की सरकार सिर्फ वाहवाही लूट रही है। छत्तीसगढ़ में किसान त्रस्त हैं।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

- Advertisement -

नेता प्रतिपक्ष ने की समिति की तारीफ

- Advertisement -

रूद्रा महाभिषेक करने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने समिति के अध्यक्ष दया सिंह की तारीफ करते हुवे कहा, ऐसे आयोजन के लिए दया और उनकी टीम बधाई के पात्र है। भोले की कृपा हम सब पर बनी रहे। इस कार्यक्रम में पार्षद रिकेश सेन,वीणा चंद्राकर, सरिता बघेल, संजय सिंह, गिरजा बंछोर, लक्ष्मी साहू ,ईश्वरी नेताम, शकुंतला साहूके साथ बोल बम सिमिति से बिजेंद्र मिश्रा, राकेश प्रसाद, कामदेव कर्मकार, दिलीप शर्मा, रॉकी साहू, तुशांत वर्मा, प्रकाश सिंह, रवि सिंह राजपूत, देवेंद्र यादव, प्रशांत कुमार, हेमनारायण सिंह, गौरव गोड़घाटे, विनोद गुप्ता, नंदू गुप्ता समेत अन्य सैकड़ों शिव भक्त मौजूद रहे।

कान्हा महाराज संग पंडितों ने कराई पूजा-अर्चना

मंदिर में कान्हा महाराज के नेतृत्व में पंडितों ने पूजा-अर्चना कराई। रूद्रा महाभिषेक के साथ-साथ वरूण देव का यज्ञ पूरी विधि विधान से संपन्न कराया। वहीं एक-एक पाव के 300 लड्‌डू का भोग भोले बाबा को कराया गया। इस दौरान महाभोग कराया गया। पूजा-अर्चना के बाद प्रसादी का वितरण किया गया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article विधायक भक्तों के साथ चले कावड़ यात्रा पर, भोले बाबा की जयकार से गूंज उठा शहर
Next Article Health Tips : चिकनपॉक्स को मंकीपॉक्स समझने की न करें भूल, डॉक्टर्स से जानते है क्या है दोनों में फर्क, समान हैं दोनों के लक्षण

Latest News

GRAND NEWS : अद्भुत है भगवान शिव का ये मंदिर, 12 महीने नंदी के मुंह से निकलता है जल
छत्तीसगढ़ May 23, 2025
RAIPUR NEWS : बैडमिंटन खेलने के बाद अचानक जमीन पर गिरा युवक, हो गई मौत, हार्ट अटैक की आशंका 
छत्तीसगढ़ रायपुर May 23, 2025
निलंबित
CG NEWS : चौकी प्रभारी, प्रधान आरक्षक और आरक्षक निलंबित, अवैध शराब के साथ पकड़ी गई महिला के साथ किया था यह काम 
छत्तीसगढ़ सक्ती May 23, 2025
CG NEWS : मुख्यमंत्री ने नक्सल मुठभेड़ में शहीद जवान मेहुल भाई के पार्थिव शरीर को कंधा देकर दी अंतिम विदाई, कहा – व्यर्थ नहीं जाएगा शहीद जवानों का सर्वोच्च बलिदान
Grand News May 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?