Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ‘ED, IT, CBI का उपयोग राजनीतिक उद्देश्य को लेकर’, CM भूपेश बघेल बोले- झारखंड इसका प्रमुख उदाहरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONALछत्तीसगढ़

‘ED, IT, CBI का उपयोग राजनीतिक उद्देश्य को लेकर’, CM भूपेश बघेल बोले- झारखंड इसका प्रमुख उदाहरण

Desk
Last updated: 2022/08/01 at 11:06 PM
Desk
Share
4 Min Read
'ED, IT, CBI का उपयोग राजनीतिक उद्देश्य को लेकर', CM भूपेश बघेल बोले- झारखंड इसका प्रमुख उदाहरण
'ED, IT, CBI का उपयोग राजनीतिक उद्देश्य को लेकर', CM भूपेश बघेल बोले- झारखंड इसका प्रमुख उदाहरण
SHARE

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र की मोदी सरकार और ईडी पर फिर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि गैर भाजपा शासित राज्‍यों में ईडी दबाव बनाने का काम कर रही है। पिछले 8 सालों के दौरान ईडी का इतिहास देखेंगे तो पता चल जाएगा कि जो भाजपा का विरोध करेगा उसे ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) अपना निशाना बनाएगी। मैं कहता रहा हूं कि गैर-भाजपा शासित राज्यों को अस्थिर करने के लिए ईडी, आईटी और सीबीआई का इस्तेमाल किया जा रहा है। झारखंड इसका प्रमुख उदाहरण है। छत्तीसगढ़ के बारे में बोलता तो भाजपा के लोग हंसी उड़ाते हैं। उनका उद्देश्य विपक्षियों का दबाना है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

सीएम भूपेश बघेल ने महाराष्ट्र के शिवसेना सांसद संजय राउत को ईडी द्वारा हिरासत में लिए जाने को लेकर कहा कि ईडी एक राजनीतिक उद्देश्य को लेकर काम कर रही है। केंद्र के खिलाफ जो भी बोलता है उसकी जांच होती है। महाराष्ट्र में सरकार को अस्थिर किए। उन्होंने कहा कि 8 साल में ईडी ने सिर्फ विपक्ष को निशाने पर लिया है। भाजपा शासित राज्यों, भाजपा नेता या उनके संगठन से जुड़े लोगों की जांच नहीं होती। मैं यह नहीं कहता कि गलत लोगों की जांच नहीं होनी चाहिए, लेकिन विपक्षी दलों पर टार्गेट करके कार्रवाई किया जाना गलत है। सीएम भूपश ने कहा कि ईडी-आईटी जब छापा डालते है तो कोई बात नहीं है, लेकिन ये कहते हैं कि उनका नाम लो, इनका नाम लो। यह गलत है। ऐसी कार्रवाई का हम विरोध करते हैं।

गुजरात मॉडल से जेब खाली हो रहा  
सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ मॉडल और गुजरात मॉडल को लेकर कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशनों पर करोड़ों रुपये खर्च कर संवारती है और उसके बेच देती है। अब 75 रेलवे स्टेशन को चिन्हांकित किए हैं। केंद्र सरकार पैसा लगाकार चकाचक करेगी फिर उसे नीलाम कर देगी। जनता की जेब से पैसा निकालने का काम केंद्र सराकर कर रही है। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ा रहे हैं। यह गुजरात मॉडल है। आम जनता की जेब में पैसा डाला जा रहा है। मेहनतकश लोगों को सम्मान कैसे मिले, उनका इनकम कैसे बढ़ाया जाए। यह छत्तीसगढ़ मॉडल है।

काम की तारीफ से बढ़ता है आत्मविश्वास
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार की सुराजी योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बारी की तारीफ पर भूपेश बगेल ने कहा कि इसलिए इतने बड़े अर्थशास्त्री (रघुराम राजन) ने हमारे योजनाओं की तारीफ की है। जब इतने बड़े अर्थशास्त्री आपके काम की तारीफ करते हैं, तो काम करने के प्रति आत्मविश्वास बढ़ता है। सीएम भूपेश बघेल ने डीए को लेकर कर्मचारियों संगठनों के हड़ताल पर जाने को लेकर कहा कि हमेशा बातचीत के द्वार खुले हुए हैं। कर्मचारी संगठन द्वारा वेतन कटौती के आदेश की प्रति फाड़ने पर उन्होंने कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article IND vs WI : वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, निकोलस पूरन ने किया पहले गेंदबाजी का फैसला IND vs WI : वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, निकोलस पूरन ने किया पहले गेंदबाजी का फैसला
Next Article HOROSCOPE : बुधवार को होगा इन राशियों को फायदा, ग्रह-नक्षत्र दे रहे हैं संकेत, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन Horoscope Today 02 August: इन राशि वालों की योजनाएं होंगी सफल, धन लाभ के मिलेंगे अवसर

Latest News

Condom vending machine controversy : अशोका यूनिवर्सिटी में कॉन्डोम वेंडिंग मशीन विवाद: रेनू भाटिया ने जताई नाराजगी, प्रोफेसर की गिरफ्तारी ने बढ़ाया तनाव
NATIONAL May 20, 2025
CG News : PM मोदी 22 मई को उरकुरा समेत छत्तीसगढ़ के 5 अमृत स्टेशन स्टेशन का करेंगे लोकार्पण, कार्यक्रम में शामिल होंगे सांसद बृजमोहन
छत्तीसगढ़ May 20, 2025
IPL 2025 CSK vs RR Live : चेन्नई ने राजस्थान को दिया 188 रनों का लक्ष्य, ब्रेविस-दुबे ने खेली तेज तर्रार पारी
Cricket खेल May 20, 2025
CG Crime : पत्थर से कुचलकर भिक्षुक की बेरहमी से हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?