Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Monkeypox Symptoms: नई रिसर्च में सामने आए मंकीपॉक्स के दो नए लक्षण, इनके बारे में ज़रूर जान लें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

Monkeypox Symptoms: नई रिसर्च में सामने आए मंकीपॉक्स के दो नए लक्षण, इनके बारे में ज़रूर जान लें

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/08/09 at 7:42 PM
Mahak Qureshi
Share
3 Min Read
SHARE

Contents
यूके में हुई यह रिसर्चएकांत घावटॉन्सिल में सूजनमंकीपॉक्स के आम लक्षण
- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मंकीपॉक्स अब 80 से ज़्यादा देशों में फैल चुका है, जहां 17000 से ज़्यादा मामले सामने आए हैं। जबकि स्वास्थ्य पेशेवर और वैज्ञानिक अभी भी यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि मंकीपॉक्स वायरस कैसे फैलता है और क्या यह एक यौन संचारित रोग है। इसी दौरान शोधकर्ताओं के एक समूह ने मंकीपॉक्स के दो नए लक्षण पाए हैं जिन्हें पहले बीमारी की विशिष्ट विशेषताओं के रूप में नहीं जाना जाता था।

- Advertisement -

यूके में हुई यह रिसर्च

ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन ने यूके में स्थित 197 मंकीपॉक्स रोगियों के डेटा को देखा। पिछले प्रकोप के बाद से मंकीपॉक्स कैसे बदल गया है, यह जानने के प्रयास में, शोधकर्ताओं की टीम ने पाया कि यह वायरस पिछले वेरिएंट्स से अलग है। इस वक्त मंकीपॉक्स का प्रकोप नए लक्षणों का कारण बन रहा है।

- Advertisement -

स्टडी में शामिल 71 मरीज़ों को रेक्टल पेन का अनुभव हुआ, 33 लोग गले में ख़राश से जूझे, 31 पीनाइल ओडेमा से परेशान हुए और 27 मरीज़ों के मुंह में छाले हुए। हालांकि, इस शोध में शामिल 22 मरीज़ ऐसे भी थे जिन्होंने स्किन पर एकांत घाव थे और 9 लोगों के टॉन्सिल्स बढ़े हुए पाए गए। इसके साथ ही स्टडी ने पुष्टी की कि मंकीपॉक्स मुख्य रूप से समलैंगिक या उभयलिंगी पुरुषों के माध्यम से फैलता है जो अन्य पुरुषों के साथ यौन संबंध रखते हैं.

एकांत घाव

अध्ययन में पाए गए नए लक्षणों में से एक है एकांत घाव, जिसे अंग्रेज़ी में सोलीटेरी लेज़न भी कहते हैं। आमतौर पर इस तरह का घाव अकेला और छोटा होता है। यह नुकसान न पहुंचाने वाला वॉर्ट भी हो सकता है और जानलेवा मेलानोमा भी। यानी मंकीपॉक्स की वजह से हुए घाव को सिफिलिस या दूसरे यौन संबंधी इन्फेक्शन्स भी समझा जा सकता है और इलाज भी गलत हो सकता है।

टॉन्सिल में सूजन

स्टडी में शामिल मरीज़ों ने टॉन्सिल्स में सूजन की भी शिकायत की, जिसके साथ एकांत घाव भी देखे गए। यह दोनों ही लक्षण पहले नहीं देखे गए थे और इनको मंकीपॉक्स की जगह दूसरी बीमारी समझने की गलती भी की जा सकती है।

मंकीपॉक्स के आम लक्षण

  • बुखार
  • सिर दर्द
  • मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द
  • पीठ दर्द
  • लीम्फ नोड्स में सूजन
  • चकत्ते
  • थकावट
TAGGED: monkeypox, monkeypox disease, monkeypox in india, monkeypox news, monkeypox outbreak, monkeypox outbreak 2022, monkeypox symptoms, monkeypox symptoms in humans, monkeypox treatment, monkeypox uk, monkeypox vaccine, monkeypox virus, monkeypox virus life cycle, monkeypox virus news, monkeypox virus symptoms, monkeypox virus treatment, symptoms, what is monkeypox, what is monkeypox virus
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article राज्य में पेसा कानून लागू होने से बढ़ेगा ग्राम सभा का अधिकार : मुख्यमंत्री राज्य में पेसा कानून लागू होने से बढ़ेगा ग्राम सभा का अधिकार : मुख्यमंत्री
Next Article विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम भूपेश, कहा – आजादी की लड़ाई में आदिवसियों की रही अहम भूमिका

Latest News

CG BIG NEWS : युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, छत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की भर्ती, प्रथम चरण में 5,000 पदों पर होगी नियुक्ति
करियर छत्तीसगढ़ June 1, 2025
Miss World title:थाईलैंड की ओपल सुचाता ने जीता 72वां मिस वर्ल्ड खिताब!
Fashion Grand News VIRAL VIDEO मनोरंजन May 31, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री के दौरे पर NSUI की आवाज़ दबाना लोकतंत्र की हत्या है, घर से उठाकर दर्जनों nsui कार्यर्कताओ को किया नजरबंद अलग अलग थानों में रखा 
Grand News छत्तीसगढ़ धमतरी May 31, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अनिमेष कुजूर को दी बधाई, एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान
छत्तीसगढ़ May 31, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?