Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : पुजारी के सिर पर कट्टा टीकाकार करोड़ो की मूर्ति ले उड़े चोर, बताई जा रही ऐतिहासिक और दुर्लभ 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमछत्तीसगढ़बिलासपुर

CG NEWS : पुजारी के सिर पर कट्टा टीकाकार करोड़ो की मूर्ति ले उड़े चोर, बताई जा रही ऐतिहासिक और दुर्लभ 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/08/26 at 3:09 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG NEWS : पुजारी के सिर पर कट्टा टीकाकार करोड़ो की मूर्ति ले उड़े चोर, बताई जा रही ऐतिहासिक और दुर्लभ 
CG NEWS : पुजारी के सिर पर कट्टा टीकाकार करोड़ो की मूर्ति ले उड़े चोर, बताई जा रही ऐतिहासिक और दुर्लभ 
SHARE
CG NEWS : पुजारी के सिर पर कट्टा टीकाकार करोड़ो की मूर्ति ले उड़े चोर, बताई जा रही ऐतिहासिक और दुर्लभ 
 

 

Contents
 बंधा मिला सेवक करोड़ों रुपए बताई जा रही कीमत मौके पर पहुंची पुलिस पुलिस को सेवादार पर संदेह भंवर गणेश मूर्ति को माना जाता है प्रमुख 

बिलासपुर। CG NEWS : जिले में ऐतिहासिक और दुर्लभ भंवर गणेश जी की काले ग्रेनाइट मूर्ति को एक बार फिर चोरों ने निशाना बनाया। गुरुवार रात मंदिर के सेवादार की कनपटी पर कट्‌टा अड़ाकर चोरों ने उनके हाथ पैर और मुंह बांध दिए। फिर उनकी पिटाई कर मूर्ति चोरी कर भाग निकले। सुबह जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र के इटवा पाली की है।

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

ALSO READ : मुख्यमंत्री के OSD की सड़क हादसे में मौत, पत्नी की हालत गंभीर, सीएम ने जताया शोक

- Advertisement -

ग्राम इटवा पाली में स्थित मंदिर में 10वीं और 11वीं सदी की प्राचीन भंवर गणेशजी की ग्रेनाइट की मूर्ति है। मंदिर की देखरेख करने वाला सेवक महेश केंवट गुरुवार रात मंदिर में ही सो रहा था। तभी चार बदमाश मंदिर परिसर में पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने महेश की कनपटी पर कट्‌टा अड़ा दिया। उसके हाथ-पैर को बांध दिए और मुंह में टेप चिपका दिए। इस दौरान उसकी पिटाई भी की गई।

 

 बंधा मिला सेवक 

सालों पुरानी ऐतिहासिक मूर्ति करीब 3 फीट ऊंची और 65 किलो वजनी है। मूर्ति को चोरों ने पहले उखाड़ने की कोशिश की। इसके लिए वे औजार लेकर भी पहुंचे थे, लेकिन मूर्ति को उखाड़ नहीं पाए। इसलिए उसे औजार से अटास कर तोड़कर ले गए हैं। ग्रामीण सुबह जब मंदिर पहुंचे, तब सेवक बंधा मिला और गर्भ गृह से मूर्ति गायब थी।

 

करोड़ों रुपए बताई जा रही कीमत 

 

बताया गया कि मूर्ति को दो बार पहले भी साल 2014 और 2017 में चोरी करने का असफल प्रयास किया गया था। मूर्ति प्राचीन है और इसकी कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है। वर्षों पुराने मंदिर से भंवर गणेश की मूर्ति चोरी होने की घटना से स्थानीय लोगों व ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

 

मौके पर पहुंची पुलिस 

 

चोरी की खबर मिलते ही मस्तूरी पुलिस की टीम के साथ SSP पारुल माथुर मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने डॉग स्क्वायड, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट टीम को भी बुलाया लिया। पुलिस की टीम चोरों की जानकारी जुटा रही है।

 

पुलिस को सेवादार पर संदेह 

प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस अफसरों को मंदिर की देखरेख करने वाले सेवादार महेश केंवट की गतिविधियां संदिग्ध मिली हैं। उसने पुलिस को बताया कि छह माह से वह मंदिर की देखरेख कर रहा है। लेकिन, रात में मंदिर में दो बार ही सोया है। ऐसे में पुलिस को चोरी की वारदात में उसके शामिल होने का संदेह है। तीसरी बार हुई चोरी की वारदात, फिर भी सुरक्षा का इंतजाम नहीं

 

भंवर गणेश मूर्ति को माना जाता है प्रमुख 

बताया जा रहा है कि इटवा पाली स्थित भंवर गणेश मंदिर और ग्रेनाइट की दुर्लभ मूर्ति मल्हार स्थित डिड़िनेश्वरी देवी की समकालीन है। सातवीं से दसवीं सदी के मध्य के विकसित मल्हार की मूर्तिकलाओं में भंवर गणेश को भी प्रमुख माना जाता है। मल्हार में बौद्ध स्मारकों तथा प्रतिमाओं का निर्माण इस काल की विशेषता माना जाता है। मल्हार और आसपास में कई प्राचीन मंदिरों के अवशेष मिलते हैं और यह एक महत्वपूर्ण पुरातत्व स्थल है।

 

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CHHATTISGARH : सीएम के घर ठेठरी, खुरमी और चूरमा जैसे पारंपरिक पकवान तैयार, ट्वीटर पर की श्रीमती जी की तारीफ
Next Article द इस्टीटयूट ऑफ चार्टड अकाउन्टेंट ऑॅफ इंडिया का अर्न्तराष्ट्रीय सम्मेलन ‘‘अभ्युदय‘‘ का आगाज

Latest News

CG : सरकारी स्कूल में झाड़ू लगाते दिखे बच्चे, तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल
CG : सरकारी स्कूल में झाड़ू लगाते दिखे बच्चे, तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 28, 2025
Chhattisgarh : संदिग्धों पर शिकंजा कसने में जुटी पुलिस, 125 घरों की ली तलाशी, तलवार और गांजा का पौधा बरामद 
Chhattisgarh : संदिग्धों पर शिकंजा कसने में जुटी पुलिस, 125 घरों की ली तलाशी, तलवार और गांजा का पौधा बरामद 
छत्तीसगढ़ राजनांदगांव June 28, 2025
Mahasamund: पहली बारिश में ही खुल रही आंगनबाड़ी की पोल, पढ़िए पूरी खबर 
Mahasamund: पहली बारिश में ही खुल रही आंगनबाड़ी की पोल, पढ़िए पूरी खबर 
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 28, 2025
CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता; बिलासपुर में 100 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी आधुनिक एजुकेशन सिटी – CM Vishnu Deo Sai
CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता; 100 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी आधुनिक एजुकेशन सिटी – CM Vishnu Deo Sai
Breaking News छत्तीसगढ़ June 28, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?