Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : रमदहा जलप्रपात में डूबने से 6 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री शिवराज ने 4-4 लाख मुआवजे का किया ऐलान 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
कोरियाछत्तीसगढ़दुर्घटना

CG NEWS : रमदहा जलप्रपात में डूबने से 6 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री शिवराज ने 4-4 लाख मुआवजे का किया ऐलान 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/08/29 at 1:56 PM
Neeraj Gupta
Share
5 Min Read
CG NEWS : रमदहा जलप्रपात में डूबने से 6 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री शिवराज ने 4-4 लाख मुआवजे का किया ऐलान 
CG NEWS : रमदहा जलप्रपात में डूबने से 6 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री शिवराज ने 4-4 लाख मुआवजे का किया ऐलान 
SHARE

 

Contents
6 शव बरामद  सीएम शिवराज ने किया मुआवजे का एलान  डेंजर जोन घोषित  पहले भी हो चुका है हादसा
- Advertisement -

CG NEWS : रमदहा जलप्रपात में डूबने से 6 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री शिवराज ने 4-4 लाख मुआवजे का किया ऐलान 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

कोरिया। CG NEWS जिले में स्थित रमदहा जलप्रपात (Ramdaha Falls) में डूबने से 6 लोगों की मौत हो गई है। रविवार को 3 लोगों का परिवार यहां पिकनिक मनाने आया था। इसके बाद 7 लोग जलप्रपात में नहाने गए थे। उसी दौरान जलस्तर बढ़न से सातों डूब गए थे। इनमें से एक युवती को तो बचा लिया था। मगर 6 लोगों की तलाश जारी थी। बाद में 3 लोगों के शव बरामद किए गए थे। इसके बाद सोमवार को 3 और लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मरने वालों में एक ही परिवार की 2 बेटियों सहित 3 लोग शामिल हैं। मामला कोटाडोल थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

 

ALSO READ :  मुख्यमंत्री ने रमदहा जलप्रपात में हुए हादसे पर जताया दुःख, कलेक्टर को दिए रेस्क्यू ऑपरेशन मॉनिटर करने के निर्देश

 

मूल रूप से मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के रहने वाले 3 अलग-अलग परिवार के करीब 12 लोग रविवार को यहां पिकनिक मनाने आए थे। पिकनिक मनाने के बाद सभी नहाने गए थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया था। हादसे के बाद आस-पास के लोगों की मदद से 2 लोगों को कुछ देर बाद ही निकाल लिया गया था, लेकिन एक युवक की तब तक जान जा चुकी थी। वहीं एक युवती को तुरंत ही पास के अस्पताल में भेजा गया था। जिसके बाद से उसका उपचार जारी है।

 

इधर, घटना के बाद तुरंत ही पुलिस को और प्रशासन को इस घटनाक्रम की जानकारी दी गई थी। प्रशासन को भी इस घटनाक्रम के बारे में बताया गया था। खबर मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। फिर गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश की जा रही थी। तलाशी के दौरान ही रविवार शाम तक 2 और शव बरामद कर लिए गए थे। कुल मिलाकर रविवार को 3 शव जलप्रपात के अंदर से निकाले गए थे।

 

वहीं शाम होने के कारण रविवार शाम को रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया गया था। अगले दिन सोमवार को फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया था। गोताखोर सुबह से ही लापता लोगों की तलाश कर रहे थे। इस बीच सुबह 11 बजे के आस-पास एक युवक का शव मिला। इसके बाद धीरेृ-धीरे कर 2 शवों को बरामद कर लिया गया है। सोमवार को भरतपुर-सोनहट से कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो भी मौके पर मौजूद थे।

 

6 शव बरामद 

 

  • हिमांशु पिता कमलेश सिंह (18) निगाही, सिंगरौली
  • रत्नेश सिंह पिता योगेंद्र सिंह (26) निवासी साकिन जयंत सिंगरौली
  • श्रद्धा पिता कमलेश सिंह (14) निवासी निगाही सिंगरौली
  • ऋषभ पिता अनिल सिंह (24) निवासी साकिन माजनमोड सिंगरौली
  • श्वेता पिता कमलेश सिंह (22) निवासी निगाही सिंगरौली
  • अभय सिंह पिता योगेंद्र सिंह (22) निवासी जयंत सिंगरौली

 

 सीएम शिवराज ने किया मुआवजे का एलान 

 

उधर, रविवार से ही सिंगरौली पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। कोरिया कलेक्टर भी मौके पर गए थे। घटना को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) ने भी गहरा दुख जताया था। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (Chief Minister Shivraj Singh) ने भी घटना को लेकर दुख जताया है और 4-4 लाख मुआवजे का ऐलान किया है।

 

 डेंजर जोन घोषित  

 

प्रशासन के अनुसार जलप्रपात के नजदीक जाने की मनाही है। ये भी बताया गया है कि यहां नहाने को लेकर चेतावनी बोर्ड भी लगाया है, प्रशासन ने उसे डेंजर ज़ोन घोषित कर रखा है। इसके बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर यहां नहाने जाते हैं।

 

पहले भी हो चुका है हादसा

5 महीने पहले भी इसी जलप्रपात में हादसा हुआ था। उस दौरान 3 युवकों की डूबने से मौत हुई थी। वह युवक भी मध्यप्रदेश के रहने वाले थे। सभी उमरिया जिले से यहां पिकनिक मनाने आए थे। नहाने के दौरान ही ये हादसा हुआ था

TAGGED: # Chief Minister Bhupesh Baghel, # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, CM BHUPESH BAGHEL, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Ramdaha Falls
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR BREAKING : राजधानी में मॉडल से रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार    RAIPUR BREAKING : राजधानी में मॉडल से रेप करने वाला आरोपी साहिल जैन गिरफ्तार
Next Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित की

Latest News

Chhattisgarh : 45 साल बाद पूरी होगी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना – मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक स्वीकृति
Chhattisgarh : 45 साल बाद पूरी होगी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना – मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक स्वीकृति
छत्तीसगढ़ May 9, 2025
CG NEWS :महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली शोभायात्रा, बेटियों ने दिखाया शौर्य 
Grand News छत्तीसगढ़ May 9, 2025
Airport closed : पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 15 मई तक बंद रहेंगे 24 एयरपोर्ट
Airport closed : पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 15 मई तक बंद रहेंगे 24 एयरपोर्ट
Breaking News NATIONAL देश May 9, 2025
India Pakistan War : भारतीय सशस्त्र बलों ने जम्मू, पठानकोट और सांबा में मार गिराए गए पाकिस्तानी ड्रोन, कई स्थानों पर किया गया ब्लैकआउट 
India Pakistan War : भारतीय सशस्त्र बलों ने जम्मू, पठानकोट और सांबा में मार गिराए गए पाकिस्तानी ड्रोन, कई स्थानों पर किया गया ब्लैकआउट 
Breaking News NATIONAL अंतराष्ट्रीय देश May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?