ब्रिटेन ( britian) महारानी एलिजाबेथ-II के निधन के बाद उनके बेटे प्रिंस चार्ल्स नए किंग बन गए हैं। अब उन्हें किंग चार्ल्स-III के नाम से जाना जाएगा। नए किंग के रूप में उन्हें क्या कहा जाएगा, यही नए चार्ल्स-III का पहला फैसला है।
Read more : Queen Elizabeth Death: ब्रिटेन की महारानी का निधन, बाल्मोरल महल में ली आखिरी सांस, PM मोदी ने जताया दुख
महारानी के निधन के 24 घंटों के भीतर लंदन स्थित सेंट जेम्स पैलेस में एक सेरेमोनियल बॉडी (असेशन काउंसिल) के बीच चार्ल्स को आधिकारिक तौर पर राजा घोषित किया जाएगा। इस काउंसिल में वरिष्ठ सांसद, सीनियर सिविल सर्वेंट्स, कॉमनवेल्थ हाई कमिश्नर और लंदन के लॉर्ड मेयर शामिल होंगे।
किंग बनने के बाद भी ताज के लिए करना पड़ेगा इंतजार
कोरोनेशन यानी ताजपोशी के लिए अभी चार्ल्स को इंतजार करना पड़ सकता है। क्योंकि इसकी तैयारियों में वक्त लगेगा। इससे पहले क्वीन एलिजाबेथ को भी करीब 16 महीने इंतजार करना पड़ा था। फरवरी 1952 में उनके पिता का निधन हुआ, लेकिन जून 1953 में उनकी ताजपोशी हुई थी।
2.23 किलो के सोने का मुकुट पहनाया जाएगा
पिछले 900 सालों से कोरोनेशन वेस्टमिंस्टर एब्बे में किया जा रहा है। विलियम द कॉन्करर पहले सम्राट थे, जिन्हें वहां ताज पहनाया गया था। चार्ल्स 40वें सम्राट होंगे। इस दौरान कैंटरबरी के आर्कबिशप सेंट एडवर्ड्स के क्राउन को चार्ल्स के सिर पर रखेंगे। जो सोने का बना मुकुट होता है।