Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: खुर्सीपार में सेवा पंडाल और दुर्गा दरबार के लिए पार्षद दया सिंह ने कलेक्टर-एसपी समेत प्रशासनिक अधिकारियों को दिया आमंत्रण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

खुर्सीपार में सेवा पंडाल और दुर्गा दरबार के लिए पार्षद दया सिंह ने कलेक्टर-एसपी समेत प्रशासनिक अधिकारियों को दिया आमंत्रण

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/09/20 at 10:36 AM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

पहली बार नवरात्रि के अवसर पर खुर्सीपार में भव्य सेवा पंडाल लगाया जा रहा है। यह सेवा पंडाल भव्य होगा। क्योंकि ऐसा पंडाल पूरे भिलाई में कहीं नहीं है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष व भाजपा पार्षद दया सिंह की पहल से इस बार नवरात्रि में भव्य सेवा पंडाल लगने जा रहा है। इस सेवा पंडाल में मां बम्लेश्वरी डोंगरगढ़ मंदिर जाने वाले पदयात्रियों को सारी चीजों की सुविधा मिलेगी। इसके लिए पूरी तैयारी हो गई है। कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी भी दी जा रही है। भाजपा पार्षद दया सिंह ने बताया कि ये पहला मौका है जब खुर्सीपार में पदयात्रियों के लिए सबसे भव्य सेवा पंडाल लगने जा रहा है। माता के भक्तों को किसी प्रकार की कोई कठिनाई न हो। इस बात का पूरा ख्याल रखा जाएगा। इसके लिए उचित प्रबंधन ने हमारी समिति ने कर लिया है। सेवा पंडाल में आमंत्रण के लिए कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा और एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव, संजय ध्रुव एडीएसपी, लोकेश कुमार चंद्राकार आयुक्त नगर निगम भिलाई प्रशासनिक अधिकारियों को आमंत्रण कार्ड दिया गया। अधिकारियों ने आश्वास्त किया है कि वे सेवा पंडाल पहुंचेंगे और माता के दरबार में आकर आशीर्वाद लेंगे।

- Advertisement -
Ad image

अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि, सेवा पंडाल में सुबह से लेकर शाम तक चाय-नाश्ता मिलेगा। पोहा जलेबी से लेकर उपमा व अन्य, छोले बटुरे, खीरा-पुड़ी व्यंजन बनाए जाएंगे। पूरे नवरात्रि के 9 दिन के लिए मैन्यू बनाया गया है। गरम पानी से लेकर शरबत का वितरण किया जाएगा। 24 घंटे चिकित्सकों की एक टीम तैनात रहेगी। जो हर पदयात्रियों का हेल्थ चेकअप करेगी। पांव में पड़ने वाले छालों को भी देखेगी। महिला पदयात्रियों के लिए महिलाओं की टीम को तैनात की जा रही है। दया सिंह ने बताया कि, रात में दूध और चाय भी मिलेगी। उपवास वालों के लिए फ्रूट का इंतजाम किया गया है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Congress President Election :शशि थरूर लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव, दाखिल किया नामांकन
Next Article Vastu Tips : क्या आपके घर में है पीपल का पेड़, तो इन वास्तु की बातों का रखें खास ख्याल

Latest News

PM Mudra Yojana: सस्ती ब्याज पर 20 लाख तक का लोन, मोदी सरकार की स्कीम के बारे में जानिए विस्तार से…….
Basketball Grand News देश July 19, 2025
CG NEWS : गरियाबंद में इंसाफ़ के लिए भूख हड़ताल का सहारा, पहले मुरहा, फिर अहमद बेग और अब 70 साल की ओम बाई लगा रही न्याय की गुहार
गरियाबंद छत्तीसगढ़ July 19, 2025
CG NEWS : दैनिक छत्तीसगढ़ वॉच का 15वा स्थापना दिवस समारोह, शामिल हुए मुख्यमंत्री साय 
Grand News July 19, 2025
CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  
छत्तीसगढ़ July 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?