Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: WEATHER NEWS : राजधानी में झमाझम बारिश से डूबी सड़के, मुख्य मार्गो पर भी एक फीट तक भरा पानी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रायपुर

WEATHER NEWS : राजधानी में झमाझम बारिश से डूबी सड़के, मुख्य मार्गो पर भी एक फीट तक भरा पानी

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/10/10 at 9:15 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

रायपुर। WEATHER NEWS : राजधानी में एक सप्ताह तक बरसात रुके रहने के बाद सिस्टम फिर से सक्रिय हुआ है। सोमवार को रायपुर सहित कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई। रायपुर में तो एक घंटे की ही बरसात में मुख्य सड़कों पर एक फीट तक पानी भर गया। निचली बस्तियों और गलियों में लोगों के घरों तक में पानी घुसा है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को दोपहर से शाम तक कई जिलों में बरसात की रिपोर्ट है। रायपुर के अलावा, दुर्ग, राजनांदगांव, महासमुंद, दंतेवाड़ा समेत कई जगहों में अच्छी बरसात बताई जा रही है। रायपुर शहर में गरज-चमक के साथ एक घंटे तक तेज बरसात से जन-जीवन प्रभावित हुआ। पैदल और दोपहिया वाहनों से चल रहे लोग ओवरब्रिज के नीचे छिपने को मजबूर हो गए। जीई रोड पर शहीद स्मारक के सामने, तेलीबांधा थाने के पास, आरडी तिवारी स्कूल के सामने एक फीट तक पानी भर गया। इसकी वजह से यातायात प्रभावित हुआ।

- Advertisement -

 

 

वहीं कई निचले इलाकों में गलियों-घरों में पानी भरने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। रायपुर मौसम केंद्र के विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया, प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से काफी मात्रा में निम्न स्तर पर नमी आ रही है। इसकी वजह से प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई गई थी। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात भी होने की संभावना बनी हुई है।

 

अगले चार दिन ऐसा ही मौसम

मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया, अभी 14 अक्टूबर तक बरसात की पूरी संभावना बन रही है। हवा में नमी की मात्रा बढ़ी हुई है। ऐसे में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बरसात के हालात बने हुए हैं। 15 अक्टूबर से बरसात की संभावना में कमी आने लगेगी।

 

 

20 के बाद जाएगा मानसून

मौसम विज्ञानिकों का कहना है कि,दक्षिण-पश्चिम मानसून अनुमान से धीमी रफ्तार से वापसी कर रहा है। अभी मानसून की विदाई रेखा उत्तरकाशी, नजीबाबाद, आगरा, ग्वालियर, रतलाम और भरूच है। इस रफ्तार से छत्तीसगढ़ से मानसून की वापसी 20 अक्टूबर के बाद होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, Latest News In Raipur, Raipur Hindi News, Raipur Latest News, Weather news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RBI ने कैंसिल कर दिया है इस बैंक का लाइसेंस, दिवाली से पहले ग्राहकों पर बड़ा असर!
Next Article Nayanthara Vignesh in Trouble: पेरेंट्स बनते मुसीबत में फंसे नयनतारा और विग्नेश, सरकार बिठवाएगी जांच !!

Latest News

CG NEWS : सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल हुए डिप्टी सीएम अरुण साव, बागबाहरा से पिथौरा मार्ग में भव्य स्वागत द्वार बनाने की घोषणा की 
CG NEWS : सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल हुए डिप्टी सीएम अरुण साव, बागबाहरा से पिथौरा मार्ग में भव्य स्वागत द्वार बनाने की घोषणा की 
छत्तीसगढ़ May 11, 2025
CRIME NEWS : मोटा कहने की मिली भारी सजा — पहले भोज, फिर मारी गोली, अब सलाखों के पीछे आरोपी! पढ़िए पूरा मामला 
CRIME NEWS : मोटा कहने की मिली भारी सजा — पहले भोज, फिर मारी गोली, अब सलाखों के पीछे आरोपी! पढ़िए पूरा मामला 
उत्तरप्रदेश क्राइम May 11, 2025
CG ACCIDENT : कंटेनर में भीषण आग लगने से दो लोगों की जलकर मौत 
CG ACCIDENT : दर्दनाक हादसा; कंटेनर में आग लगने से दो लोगों की जलकर मौत
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर May 11, 2025
IPL 2025 को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, जानिए कब से शुरू होगा 
IPL 2025 को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, जानिए कब से शुरू होगा 
Cricket खेल May 11, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?