Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 8 माह से अधिक के गर्भ गिराने की दी इजाजत, साथ ही कही यह बाते 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
दिल्लीदेश

BIG NEWS : हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 8 माह से अधिक के गर्भ गिराने की दी इजाजत, साथ ही कही यह बाते 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/12/07 at 4:55 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
BIG NEWS : हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 8 माह से अधिक के गर्भ गिराने की दी इजाजत, साथ ही कही यह बाते 
BIG NEWS : हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 8 माह से अधिक के गर्भ गिराने की दी इजाजत, साथ ही कही यह बाते 
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। BIG NEWS : दिल्ली हाई कोर्ट ने 33 सप्ताह की प्रेग्नेंट महिला की याचिका पर सुनवाई करते हुए बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने 26 साल की विवाहित महिला के 33 सप्ताह यानी करीब 8 महीने के गर्भ गिराने की इजाजत दे दी है। दिल्ली हाई कोर्ट ने डॉक्टर की सलाह के आधार पर यह मंजूरी दी है। इस दौरान कोर्ट ने कहा कि मामले में मां का फैसला सर्वोपरि होगा।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

याचिकाकर्ता ने अपनी अर्जी में कोर्ट को बताया था कि भ्रूण में दिमागी विकृति पाई गई है, जिस पर जस्टिस प्रतिभा एम सिंह ने सुनवाई करते हुए कहा कि मेडिकल कंडीशन के आधार पर अदालत इस नतीजे पर पहुंची है कि मां की पसंद आखिरी है, लिहाजा इस पर विचार करते हुए अदालत ने गर्भपात की इजाजत दे दी है। साथ ही कोर्ट ने कहा है कि याचिकाकर्ता लोकनायक नारायण जय प्रकाश हॉस्पिटल (LNJP) या अपनी पसंद के किसी अस्पताल में अबॉर्शन करा सकती है।

 

ALSO READ : Tanmay Borewell Rescue : 400 फीट गहरे बोरवेल में फंसा 6 साल का बच्चा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, प्रशासन में मचा हड़कंप, जोरो शोरो से रेस्क्यू जारी  

 

भ्रूण हटाने का आदेश

हालांकि, दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल के डॉक्टरों की कमेटी ने कहा था कि भ्रूण हटाना सही नहीं है। इसके बाद हाई कोर्ट ने कुछ डॉक्टरों से बातचीत की और भ्रूण हटाने का आदेश दिया है। याचिका में कहा गया था कि गर्भधारण के बाद से याचिकाकर्ता ने कई अल्ट्रासाउंड कराए। 12 नवंबर के अल्ट्रासाउंड की जांच में पता चला कि महिला के गर्भ में पल रहे भ्रूण में सेरेब्रल विकार है। याचिकाकर्ता महिला ने अल्ट्रासाउंड टेस्ट की पुष्टि के लिए 14 नवंबर को एक निजी अल्ट्रासाउंड में जांच कराई। उसमें भी भ्रूण में सेरेब्रल विकार का पता चला।

 

याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने बॉम्बे हाई कोर्ट और कलकत्ता हाई कोर्ट के एक फैसले को उद्धृत करते हुए कहा था कि MTP एक्ट की धारा 3(2)(बी) और 3(2)(डी) के तहत भ्रूण को हटाने की अनुमति दी जा सकती है। मामले को देखते हुए जस्टिस प्रतिभा एम सिंह ने कहा कि यह अधिकार एक महिला को अंतिम विकल्प देता है कि वह उस बच्चे को जन्म दे या नहीं, जिसे उसने गर्भधारण किया है। भारत उन देशों में से है, जो अपने कानून में महिला की पसंद को मान्यता देता है यानी भारतीय कानून में महिला ही यह तय करती है कि वह गर्भधारण के बाद बच्चे को जन्म देना चाहती है या नहीं।

क्या है MTP एक्ट?

मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी (MTP) एक्ट के तहत विवाहित महिलाओं की विशेष श्रेणी, जिसमें दुष्कर्म पीड़िता, दिव्यांग और नाबालिग जैसी अन्य संवेदनशील महिलाओं के लिए गर्भपात की ऊपरी समय सीमा 24 सप्ताह थी, जबकि अविवाहित महिलाओं के लिए यही समय सीमा 20 सप्ताह थी। सुप्रीम कोर्ट ने इसी अंतर को खत्म करते हुए मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (MTP) एक्ट के तहत सभी (विवाहित, अविवाहित ) महिलाओं को 24 सप्ताह के अंदर गर्भपात का अधिकार दिया है।

 

TAGGED: BIG NEWS, BIG NEWS DELHI, BIG NEWS IN HINDI, BIG NEWS OF INDIA, BIG NEWS OF WORLD, Delhi high court, permission to have an abortion, PREGNANCY PROBLEMS, PREGNANT WOMAN
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article IND vs BAN: Captain Rohit Sharma had to be taken to the hospital, serious injury during fielding IND vs BAN : कप्तान रोहित शर्मा को बीच मैच में ले जाना पड़ा अस्पताल, फील्डिंग के दौरान लगी गंभीर चोट 
Next Article CG NEWS : ED के स्पेशल जज ने सूर्यकांत तिवारी की मां और भाई को अग्रिम जमानत देने से इंकार, एक अप्रैल तक बढ़ी सभी की न्यायिक रिमांड CG Breaking : अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में 6 नवजात बच्चों की मौत के मामले में भाजपा करेगी जांच, समिति गठित

Latest News

CG
CG: आज़ादी के 77 साल बाद भी बिलासपुर का पताईडीह गांव सड़क और नाली जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 7, 2025
EID AL ADHA: रायपुर समेत देशभर के ईदगाह में हजारों लोगों ने अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज, मुल्क की सलामती और अमन-चैन की मांगी दुआएं
EID AL ADHA: रायपुर समेत देशभर के ईदगाह में हजारों लोगों ने अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज, मुल्क की सलामती और अमन-चैन की मांगी दुआएं
Exclusive छत्तीसगढ़ देश रायपुर June 7, 2025
CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में थमा मानसून, तापमान में 4 डिग्री तक की वृद्धि, अगले 24 घंटों में कई जिलों में थंडर स्टॉर्म का यलो अलर्ट 
CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में थमा मानसून, तापमान में 4 डिग्री तक की वृद्धि, अगले 24 घंटों में कई जिलों में थंडर स्टॉर्म का यलो अलर्ट 
छत्तीसगढ़ रायपुर June 7, 2025
CG NEWS: शिक्षा न्याय को लेकर कांग्रेस का हमला, शिव डहरिया ने स्कूल बंद करने को बताया साजिश, प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
CG NEWS: शिक्षा न्याय को लेकर कांग्रेस का हमला, शिव डहरिया ने स्कूल बंद करने को बताया साजिश, प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?