Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: SUICIDE NEWS : कोचिंग के तीन छात्रों ने की खुदकुशी, इलाके में फैली सनसनी, पढ़ाई के दबाव में बंक कर रहे थे क्लास 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
SUICIDEक्राइमराजस्थान

SUICIDE NEWS : कोचिंग के तीन छात्रों ने की खुदकुशी, इलाके में फैली सनसनी, पढ़ाई के दबाव में बंक कर रहे थे क्लास 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/12/13 at 6:46 PM
Neeraj Gupta
Share
8 Min Read
SUICIDE NEWS : कोचिंग के तीन छात्रों ने की खुदकुशी, इलाके में फैली सनसनी, पढ़ाई के दबाव में बंक कर रहे थे क्लास 
SUICIDE NEWS : कोचिंग के तीन छात्रों ने की खुदकुशी, इलाके में फैली सनसनी, पढ़ाई के दबाव में बंक कर रहे थे क्लास 
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। SUICIDE NEWS : कोचिंग सिटी कोटा में 12 घंटे में तीन स्टूडेंट ने खुदकुशी कर ली। सोमवार को सुसाइड करने वाले तीनों स्टूडेंट्स राजस्थान के सबसे बड़े इंस्टीट्यूट एलन में पढ़ते थे। शुरुआती इन्वेस्टिगेशन में सामने आया कि ये बच्चे पढ़ाई के दबाव की वजह से डिप्रेशन में चले गए। यह भी पता चला है कि ये बच्चे कुछ दिनों से कोचिंग मिस कर रहे थे। अब तक ये खुलासा नहीं हुआ कि वे कितने दिन से कोचिंग नहीं जा रहे थे।

- Advertisement -

ALSO READ : CG ACCIDENT NEWS : तेज रफ्तार ट्रक और बाइक में जोरदार भिड़ंत, बेटे की मौत, पिता की हालत गंभीर

- Advertisement -

 

इन स्टूडेंट्स का कोई सुसाइड नोट नहीं आया है, लेकिन दोस्तों और हॉस्टल से मिली जानकारी के अनुसार बच्चे क्लास और टेस्ट मिस कर रहे थे। इन सब के बीच, सोमवार काे सुसाइड करने वाले दो स्टूडेंट के परिजन कोटा पहुंच गए हैं। एक स्टूडेंट की बहन और दूसरे स्टूडेंट्स के दोस्त महाराव भीम सिंह अस्पताल (MBS) की मॉर्च्युरी पर मौजूद रहे।

 

कोचिंग क्यों नहीं जा रहे थे?

शुरुआती जांच में तीनों स्टूडेंटस के कोचिंग नहीं जाने की बात सामने आई है। वे लगातार अनुपस्थित चल रहे थे। जवाहर नगर थाना क्षेत्र में दो कोचिंग स्टूडेंट कृष्ण कुंज पीजी हॉस्टल में रहते थे, हॉस्टल के संचालक को भी स्टूडेंट्स के कोचिंग से बंक मारने की जानकारी नहीं थी। इसको लेकर एसपी सिटी ने भी हॉस्टल संचालक से नाराजगी जताई। मामले की गंभीरता देखते हुए कलेक्टर ओपी बुनकर ने मंगलवार को कोचिंग संचालकों की बैठक बुलाई है।

ALSO READ : Big Accident : दो ट्रकों में जोरदार भिड़ंत, आग लगने से जिंदा जला ड्राइवर

 

दोस्त ने फोन किया, नहीं उठाया तो हॉस्टल में आए

सुसाइड करने वाले छात्र अंकुश का दोस्त प्रिंस उसी इलाके के हॉस्टल में रहता है। वो सुबह साथ में खाना खाने जाते थे। प्रिंस ने बताया कि सुबह 11 बजे अंकुश को कई बार फोन किया था। उसने नहीं उठाया। दोस्त को लेकर अंकुश के हॉस्टल पहुंचा। अंदर से लॉक लगा हुआ था। खिड़की से देखा तो वो फांसी पर लटका मिला।

 

प्रिंस ने बताया कि उसके पैर जमीन पर अड़े हुए थे, तुरंत पास के रूम में रहने वाले स्टूडेंट को बताया। फिर हॉस्टल संचालक को सूचना दी। अंकुश का दीपावली से पहले एक्सीडेंट हुआ था। वो स्कूटी से गिरा था। 15 दिन पहले ही बिहार से कोटा लौटा था। वो रोज शाम साढ़े 5 बजे अपने घर पर बात करता था। बिहार के सिमराही में उसका ननिहाल है। वहां उसकी फ्रेंड रहती है, अंकुश उससे भी अक्सर बात किया करता था।

ALSO READ : CG Crime News : चरित्र पर संदेह के चलते प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, गिरफ्तार 

उज्ज्वल ने टेस्ट मिस किया, पिता ने डांट लगाई

उज्ज्वल के दोस्त ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि उज्ज्वल परिवार में इकलौता था। कक्षा 9वीं से कोटा में रहता था। अभी 11वीं में पढ़ रहा था। अपनी इच्छा से पढ़ाई के लिए कोटा आया था। उसकी बहन पहले से यहां कोचिंग कर रही है। पुलिस अंकुश का शव उतार रही थी, तभी उज्ज्वल की बहन भी हॉस्टल पहुंची। भाई ने दरवाजा नहीं खोला तो हॉस्टल में मौजूद पुलिस को सूचना दी। तभी उज्जवल का भी शव मिला।

 

दोस्त ने बताया, ‘उज्ज्वल पढ़ाई में अच्छा था। हाल ही में उसने कोचिंग का एक टेस्ट मिस किया था। ये बात उसने पिता को बताई तो उसे डांट पड़ी थी। रविवार की रात को उज्ज्वल ने बीयर पी थी। उसे गुस्सा आ रहा था। गुस्से में वो वापस घर जाने की बात कर रहा था। मैं रात 11 बजे तक साथ था। फिर अपने अपने हॉस्टल में जाकर सो गया। सुबह उसके सुसाइड की जानकारी मिली।’

ALSO READ : CRIME NEWS : चाचा-भतीजा ने मिलकर बुआ की हत्या को दिया अंजाम, जाने क्या है पूरा मामला…

 

मृतक उज्ज्वल के बचपन के दोस्त विपुल ने बताया- घटना के एक दिन पहले उसकी जवाहर नगर पुलिया पर उज्ज्वल से बात हुई थी। हंसी मजाक की बातों के बाद वो अपने हॉस्टल चला गया। मैं अपने हॉस्टल आ गया। सोमवार को उज्ज्वल की बहन खुशी का फोन आया था। इसके बाद मौके पर पहुंचा। हॉस्टल के बाहर भीड़ लगी थी। पुलिस की गाड़ियां खड़ीं थीं। ऊपर जाकर देखा तो रूम में उज्ज्वल फांसी पर लटका हुआ था।

 

तीसरे स्टूडेंट ने जहर खाया

सुसाइड करने वाला तीसरा स्टूडेंट प्रणव वर्मा (17) मेडिकल की तैयारी कर रहा था, दो साल से कोटा में रह रहा था। अप्रैल से कुन्हाड़ी में लैंडमार्क सिटी स्थित हॉस्टल में रहता था। रविवार शाम को खाना खाया था। फिर अपने रूम में चावल लेकर गया। रात को करीब 9 बजे उसने परिवार से फोन पर बात की। इसके बाद उसने कब जहर खाया, किसी को पता नहीं चला।

ALSO READ : RAIPUR NEWS : बेटी होगी या बेटा इसके लिए पुरुष जिम्मेदार है महिला नहीं- डॉ. नायक

 

रात डेढ़ बजे हॉस्टल में रहने वाला दूसरा स्टूडेंट पानी भरने बाहर आया तो प्रणव गैलरी में अचेत पड़ा था। उसे हॉस्टल संचालक सहित अन्य को बताया। उसे इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल लाए। डॉक्टर ने चेक कर उसे मृत घोषित किया। पुलिस के मुताबिक प्रणव के कमरे से चूहे मारने की दवा मिली है। फिलहाल पुलिस ने रूम को सील किया है।

 

इन तीनों सुसाइड में एक बात सामने आ रही है। तीनों ने सुसाइड से पहले परिजनों से बात की। हालांकि इस बारें में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई, लेकिन तीनों ने परिजनों से बातचीत में तनाव का कोई ज्रिक नहीं किया। उज्ज्वल और अंकुश बिहार के रहने वाले थे। तलवंडी इलाके के हॉस्टल की दूसरी मंजिल पर दोनों के कमरे थे। दोनों के कमरे भी पास-पास थे। दोनों ने एक दिन सुसाइड किया। इस घटना से सवाल उठ रहा है कि कहीं ये प्लांड सुसाइड तो नहीं है? सुसाइड से पहले क्या दोनों की आपस में बात हुई? दोनों ने अपने-अपने तनाव के बारें में एक दूसरे से चर्चा की?

 

पुलिस की जांच में भी लापरवाही

कोटा में कोचिंग स्टूडेंट्स की आत्महत्या की जांच में पुलिस भी लापरवाह बनी है। 3 महीने पहले सुसाइड करने वाले स्टूडेंट का सुसाइड नोट सामने आया था। बिहार में गया के रहने वाले 16 साल के अभिषेक ने सुसाइड नोट में लिखा था कि कुछ लोग उसे डिस्ट्रैक्ट कर रहे थे, ताकि वो क्लास अटेंड नहीं कर सके। वह खुद को फेल समझने लगा था। सुसाइड नोट में उसने डिप्रेशन की बात भी कही थी, लेकिन पुलिस अभी भी यह पता नहीं लगा पाई है कि उसे कौन डिस्ट्रैक्ट कर रहा था।

 

 

TAGGED: #National News, BIG NEWS, CRIME NEWS, Institute Allen, Kota News, Rajasthan News, SUICIDE NEWS, three students committed suicide
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Crime News: After killing the father, the corpse was cut into 32 pieces, thrown into the borewell for fear of the police, this is how the incident was executed... Crime News : पिता की हत्या कर लाश के कर दिए 32 टुकड़े, पुलिस के डर से बोरवेल में फेंका, ऐसे दिया वारदात को अंजाम…
Next Article CG BREAKING : समय पर अनुपस्थित 10 अधिकारियों पर गिरी गाज, संभागायुक्त ने जारी किया कारण बताओ नोटिस BIG NEWS : आबकारी मंत्री ने दिया इस्तीफा, पत्रकारों से बोले – मुख्यमंत्री ने कहा 

Latest News

Attari-Wagah border: अटारी-वाघा बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट समारोह फिर शुरू,देखिए क्या है नया समय
Grand News दिल्ली देश May 21, 2025
Jyoti Malhotra Youtuber : I LOVE YOU… खुफिया कोड? यूट्यूबर ज्योति की डायरी से खुले चौंकाने वाले राज, जासूसी मामले में नए खुलासे 
देश May 21, 2025
CG NEWS : सर्वे सूची में जितने भी हितग्राहियों का नाम है सभी को मिलेगा पीएम आवास – मुख्यमंत्री साय
Grand News May 21, 2025
CG NEWS : विश्व मधुमक्खी दिवस के अवसर कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों को शहद के फायदे के बारे में दी गई जानकारियां 
छत्तीसगढ़ रायपुर May 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?