Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : दोस्तों ने निर्वस्त्र कर की जमकर पिटाई, आहात होकर युवक ने लगा ली फांसी, बताया जा रहा पार्षद का रिश्तेदार 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsक्राइमछत्तीसगढ़दुर्ग

CG NEWS : दोस्तों ने निर्वस्त्र कर की जमकर पिटाई, आहात होकर युवक ने लगा ली फांसी, बताया जा रहा पार्षद का रिश्तेदार 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/12/22 at 3:31 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG NEWS : दोस्तों ने निर्वस्त्र कर की जमकर पिटाई, आहात होकर युवक ने लगा ली फांसी, बताया जा रहा पार्षद का रिश्तेदार 
CG NEWS : दोस्तों ने निर्वस्त्र कर की जमकर पिटाई, आहात होकर युवक ने लगा ली फांसी, बताया जा रहा पार्षद का रिश्तेदार 
SHARE

 

Contents
आये दिन करते थे पिटाई नंगा कर की थी पिटाई पार्षद की बहन का बेटा 

 

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

दुर्ग। CG NEWS : जिले में एक युवक ने अपने दोस्तों से नौकरी लगवाने के लिए ठग को रुपए दिलवा दिए थे। नौकरी नहीं लगने और रुपए वापस नहीं करने से नाराज दोस्तों ने युवक को नंगा कर बेहरमी से पिटाई कर दी। इससे दुखी होकर लड़के ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

- Advertisement -

 

भिलाई नगर टीआई राजेश साहू ने बताया कि मामला भिलाई टाउनशिप के सेक्टर 5 स्थित वार्ड 45 का है। यहां रहने वाले जनक लाल ठाकुर (31 साल) का शव उसके घर में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला है। पुलिस ने बताया कि गुंडरदेही निवासी ताम्रध्वज साहू ने जनक लाल की नौकरी लगवाई थी। इसके बाद जनक लाल ने अपने दोस्तों की भी नौकरी लगवाने के लिए ताम्रध्वज से मिलवाया था। उसके दोस्तों ने ताम्रध्वज साहू को रुपए दे दिए। लेकिन रुपए देने के बाद भी जब उनकी नौकरी नहीं लगी तो उन्होंने रुपए वापस करने की मांग की।

ALSO READ : CG BREAKING : शिक्षिका ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी

 

जनक लाल ने ताम्रध्वज से रुपए वापस करने बोला तो वह उसे घुमाने लगा। इसके बाद ताम्रध्वज अचानक कहीं चला गया। दो महीने से उसका कोई पता नहीं चलने और रुपए वापस नहीं करने से उसके दोस्त गुस्से में थे। उन्होंने जनक लाल को एक कमरे में बंद किया और नंगा कर जमकर पीटा और रुपए नहीं देने पर फिर पिटाई करने की बात कही। दोस्तों के रुपए नहीं लौटाने और बार-बार प्रताड़ित होने के चलते जनक लाल ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

 

आये दिन करते थे पिटाई 

पुलिस की जांच में जनक लाल के शरीर में चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने जब परिजनों से पूछताछ की तो उन्होंने दोस्तों की ओर से रुपए वापस करने के लिए दबाव बनाने की बात बताई। उन्होंने बताया कि जनक लाल रोज सुबह घर से टिफिन लेकर ताम्रध्वज साहू को खोजने निकल जाता था। वह मानसिक रूप से काफी परेशान था। उसके दोस्त उसे रुपए वापस नहीं करने को लेकर आए दिन मारते थे।

 

ALSO READ : Suicide : फांसी के फंदे पर लटकी मिली युवक-युवती की लाश, जांच में जुटी पुलिस…

 

नंगा कर की थी पिटाई 

 

परिजनों ने बताया कि जनक लाल ने कुछ दिन पहले बताया था कि रुपए नहीं देने पर उसके दोस्तों ने उसे नंगा करके पीटा था। लड़कों ने बुधवार को भी जनक को पिटाई की थी। इसके बाद उसने घर जाकर फांसी लगा ली। पुलिस अब उन दोस्तों की तलाश कर रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी दोस्तों का नाम नहीं बताया।

 

ALSO READ : CG NEWS : निर्माणाधीन घर की छत पर युवक ने लगाईं फांसी, इलाके में फैली सनसनी

 

पार्षद की बहन का बेटा 

जानकारी के मुताबिक जनक लाल भिलाई सेक्टर 6 की पार्षद मालती ठाकुर की बहन का बेटा था। इस घटना के बाद पार्षद ने पुलिस मामले में पुलिस से गंभीरता से जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

TAGGED: # latest news, BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, cg news, cg news in hindi, Durg News, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CRIME NEWS : देशी कट्टा बेचने की फ़िराक में घूम रहे, पुलिस के हत्थे चढ़े, दो आरोपी गिरफ्तार
Next Article   CG NEWS : दिव्यांग दंपत्ति को मुख्यमंत्री ने सौंपा एक लाख रुपए का चेक, नव दाम्पत्य जीवन की दी शुभकामनाएं   CG NEWS : दिव्यांग दंपत्ति को मुख्यमंत्री ने सौंपा एक लाख रुपए का चेक, नव दाम्पत्य जीवन की दी शुभकामनाएं

Latest News

Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: TI, SI, ASI से लेकर कांस्टेबल तक तबादले, देखें पूरी सूची
Grand News छत्तीसगढ़ June 26, 2025
CG NEWS: एसपी.धमतरी के निर्देश पर वर्ष 2025 में अब तक कुल 12 बदमाशों की खोली गई है निगरानी फाइल
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ धमतरी June 26, 2025
CG NEWS: रॉयल्टी क्लीयरेंस में अटक रहे बिल, निगम ठेकेदारों ने लगाई गुहार 
Grand News छत्तीसगढ़ राजनांदगांव June 26, 2025
Video Viral”: अर्थी को बना दिया रील का सेट, वर्दी पर फिर उठे सवाल”शव यात्रा में इमोशनल एंगल ढूंढते सिपाही, वीडियो वायरल”
Grand News VIRAL VIDEO June 26, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?