Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG ACCIDENT NEWS : अलग-अलग हादसों में 2 की मौत, बाइक की टक्कर से सड़क पर गिरे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, तो दूसरे में दबा सिर 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपादुर्घटना

CG ACCIDENT NEWS : अलग-अलग हादसों में 2 की मौत, बाइक की टक्कर से सड़क पर गिरे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, तो दूसरे में दबा सिर 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/01/10 at 2:49 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG ACCIDENT NEWS : अलग-अलग हादसों में 2 की मौत, बाइक की टक्कर से सड़क पर गिरे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, तो दूसरे में दबा सिर 
CG ACCIDENT NEWS : अलग-अलग हादसों में 2 की मौत, बाइक की टक्कर से सड़क पर गिरे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, तो दूसरे में दबा सिर 
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जांजगीर-चांपा। CG ACCIDENT NEWS : जिले में सोमवार शाम को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा पेंड्री पीथमपुर NH-49 नवापारा के पास हुआ। यहां दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मामला जांजगीर थाना क्षेत्र का है।

ALSO READ : CG Accident News : तेज़ रफ्तार का कहर, ट्रक की टक्कर से नाले में गिरी कार, हादसे में आर्किटेक्ट, मीडियाकर्मी और व्यवसायी घायल

 

जांजगीर थाना प्रभारी उमेश साहू ने बताया कि पेंड्री-पीथमपुर नेशनल हाईवे- 49 जो रायपुर से रायगढ़ को जोड़ती है, यहां सोमवार शाम 6 बजे नवापारा गांव के पास दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक पर सवार लोग दूर तक फेंका गए। एक बाइक पर 3 लोग सवार थे, वहीं दूसरी बाइक को एक नाबालिग चला रहा था। दोनों बाइक पर सवार चारों लोग सड़क पर दूर-दूर गिरे, तभी एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन कुचलते हुए निकल गई। हादसे में महेंदा निवासी घुरूदा केवट (50 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। एक बाइक पर सवार तीनों लोग उदयबंद किसी काम से आए हुए थे। वहां से वे वापस घर लौट रहे थे।

ALSO READ : CG Accident News : तेज़ रफ्तार का कहर, ट्रक की टक्कर से नाले में गिरी कार, हादसे में आर्किटेक्ट, मीडियाकर्मी और व्यवसायी घायल

वहीं सेवाई निवासी फिरंगी लाल (43 वर्ष) और उसका बेटा करुणा सागर केवट (19 वर्ष) दोनों गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। करुणा सागर केवट बाइक चला रहा था। मृतक घुरूदा केवत किसान है। वो घायल फिरंगी लाल का रिश्ते में चाचा लगता था। मृत व्यक्ति के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं दूसरी बाइक पर सवार नाबालिग लड़के का नाम कुणाल कोसले (16 वर्ष) है। वो ठठारी थाना जैजैपुर जिला सक्ती का रहने वाला है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। युवक के सिर पर गंभीर चोट लगी है और दाएं पैर के दो टुकड़े हो गए हैं।

ALSO READ : CG Accident News : तेज़ रफ्तार का कहर, ट्रक की टक्कर से नाले में गिरी कार, हादसे में आर्किटेक्ट, मीडियाकर्मी और व्यवसायी घायल

 

परिजनों ने बताया कि वह अपने दादा जी को छोड़ने पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कुटराबोड आया हुआ था। घायल नाबालिग को प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों बाइक को सिटी कोतवाली थाने में रखा है।

 

शिवरीनारायण में भी हुआ सड़क हादसा

 

वहीं दूसरा सड़क हादसा शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में सोमवार की रात 8 बजे के आसपास हुआ। ग्राम बोरदा निवासी कार्तिक कश्यप (58 वर्ष) अपनी बाइक से शिवरीनारायण जा रहा था। वो मौली मंदिर के पास पहुंचा ही था कि तेज रफ्तार धान से भरे ट्रक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। कार्तिक कश्यप जमीन पर गिर गया, तो ट्रक उसके सिर को कुचलते हुए आगे निकल गया। मौके पर ही व्यक्ति की मौत हो गई। वो किसान था और किसी काम से शिवरीनारायण की ओर जा रहा था।

 

 

TAGGED: # latest news, accident news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG NEWS: हज यात्रा करने वालो के लिए बड़ी खुशखबरी, हटाया गया प्रतिबंध, उम्र सीमा भी हुई ख़त्म
Next Article  Pathaan Trailer Out : शाहरुख की 'पठान' का ट्रेलर रिलीज, मिलेगा एक्शन का बंपर डोज, एक्शन सीन्स ने बढ़ाई फैंस के दिलों की धड़कनें, आप भी देखें   Pathaan Trailer Out : शाहरुख की ‘पठान’ का ट्रेलर रिलीज, मिलेगा एक्शन का बंपर डोज, एक्शन सीन्स ने बढ़ाई फैंस के दिलों की धड़कनें, आप भी देखें 

Latest News

RAIPUR NEWS : झूलेलाल भगवान की महाआरती सिंधी काउंसिल टीम ने की झूलेलाल देवता की पूजा अर्चना
Grand News June 26, 2025
RAIPUR NEWS : राजधानी में दो दिवसीय रीजॉय पॉप-अप एग्ज़िबिशन,प्रदेशभर से पहुंच रहे डिजाइनर
Grand News June 26, 2025
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलि, शोक-संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की
Grand News June 26, 2025
Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: TI, SI, ASI से लेकर कांस्टेबल तक तबादले, देखें पूरी सूची
Grand News छत्तीसगढ़ June 26, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?