Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Buy Paddy : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आकड़ा 103 लाख मीट्रिक टन पार, 22.86 लाख किसानों को 21,237 करोड़ रूपए का भुगतान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

Buy Paddy : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आकड़ा 103 लाख मीट्रिक टन पार, 22.86 लाख किसानों को 21,237 करोड़ रूपए का भुगतान

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/01/19 at 8:36 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
Buy Paddy: Chhattisgarh's paddy procurement figures exceed 103 lakh metric tonnes, payment of Rs 21,237 crore to 22.86 lakh farmers
CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के लिए बारदाने की कमी नहीं, अभी भी 2.27 लाख उपलब्ध
SHARE

रायपुर : Buy Paddy : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के चालू खरीफ सीजन में अब तक के सभी वर्षों का रिकार्ड टूट गया है। राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 103 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। पिछले वर्ष 2021-22 में 98 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। धान खरीदी 31 जनवरी 2023 तक चलेगी। इस तरह धान खरीदी का यह आंकड़ा और भी बढ़ेगा। राज्य के 22.86 लाख किसानों ने धान विक्रय किया है। धान के एवज में इन किसानों को 21,237 करोड़ रूपए का भुगतान बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत उनके बैंक खातों में सीधे किया गया है।

- Advertisement -

इन्हें भी पढ़ें : Buy paddy : छग में धान खरीदी का रिकार्ड टूटा, 16 जनवरी तक 98.92 लाख मीट्रिक टन की हुई खरीदी, CM बघेल और खाद्य मंत्री ने किसानों को दी बधाई

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

Buy Paddy : अबतक 103 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी 

- Advertisement -

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने चालू खरीफ सीजन में 110 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है। धान खरीदी केन्द्रों में दिख रही किसानों की चहल-पहल और धान की आवक से यह अनुमान है कि यह लक्ष्य भी आसानी से प्राप्त हो जाएगा। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का निरंतर उठाव जारी है। अब तक कुल धान खरीदी 103 लाख मीट्रिक टन धान में से 88.25 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा लगभग 80 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है।

- Advertisement -

गौरतबल है कि राज्य सरकार की किसान हितैषी फैसलों से पिछले चार वर्षों में लगातार किसानों के पंजीयन और रकबा में वृद्धि हुई है। इस वर्ष 24.97 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है, इनमें 2.30 लाख नए किसान हैं। किसानों को धान विक्रय में सहूलियत हो इस लिहाज से राज्य में 2617 धान उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं।
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 19 जनवरी को 19 हजार से अधिक किसानों से 78.21 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। ऑनलाइन प्राप्त टोकन के जरिए किसानों से लगभग 5 हजार टन धान की खरीदी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ सीजन में सामान्य धान 2040 रूपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान 2060 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। इसी तरह राज्य में धान खरीदी की व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सीमावर्ती राज्यों से धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए चेक पोस्ट पर माल वाहकों की चेकिंग की जा रही है।

 

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, 22.86 लाख किसानों को 21, 237 करोड़ रूपए का भुगतान, BIG NEWS, Breaking News, Buy paddy, Buy Paddy : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आकड़ा 103 लाख मीट्रिक टन पार, CG BREAKING NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, CM BHUPESH BAGHEL, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, ग्रैंड न्यूज़, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Anant Radhika Engagement: उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर में जश्न, राधिका मर्चेंट-अनंत की हुई गोल धना रस्म, देखें तस्वीरें
Next Article CG Accident News : दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर ने बाइक सवार 4 युवकों को मारी ठोकर, 3 की मौत, 1 घायल

Latest News

TRANSFER
CG BREAKING : शिक्षा विभाग के अधिकारियों का तबादला, हटाए गए महासमुंद DEO, मुख्यमंत्री की चेतावनी के बाद पहली कार्रवाई
Grand News May 10, 2025
CG NEWS : रायगढ़ पुलिस कप्तान की समीक्षा बैठक: गंभीर मामलों में दोष सिद्धि पर जोर
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 10, 2025
India Pakistan War : भारत-PAK के बढ़ते तनाव के बीच छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मियों और अफसरों की छुट्टियां रद्द, सुरक्षा को लेकर बढ़ी सतर्कता 
Grand News May 10, 2025
India Pakistan Conflict : पाकिस्तान में लगी एयर इमरजेंसी, सभी तरह की फ्लाइट पर रोक, 48 घंटे के लिए पेट्रोल पंप बंद 
Grand News May 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?