Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: REPUBLIC DAY : गणतंत्र दिवस पर पीएम नहीं राष्ट्रपति फहराते हैं तिरंगा, जानें क्या है इसकी वजह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

REPUBLIC DAY : गणतंत्र दिवस पर पीएम नहीं राष्ट्रपति फहराते हैं तिरंगा, जानें क्या है इसकी वजह

Mahak Qureshi
Last updated: 2023/01/26 at 2:44 PM
Mahak Qureshi
Share
3 Min Read
SHARE

REPUBLIC DAY : भारत अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। हर साल 26 जनवरी के दिन देशभर में इस राष्ट्रीय त्योहार की रौनक रहती है। लोग हर्षोल्लास और उत्साह के साथ इस खास दिन को सेलिब्रेट करते हैं। यह दिन भारत में जनतंत्र की शक्ति को दर्शाता है। इस दिन देश की राजधानी दिल्ली स्थित राजपथ पर गणतंत्र दिवस का समारोह आयोजित किया जा रहा है। साथ ही इस खास मौके पर देश के राष्ट्रपति झंडा फहराते हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि जब गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति झंडा फहराते है, तो स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री क्यों ध्वजारोहण करते हैं। अगर आपके मन में भी यह सवाल उठ रहा है, तो हम आपको बताएंगे आखिर ऐसा क्यों होता है।

Contents
गणतंत्र दिवस पर इसलिए राष्ट्रपति फहराते हैं झंडाध्वजारोहण और फहराने में अंतर
- Advertisement -

गणतंत्र दिवस पर इसलिए राष्ट्रपति फहराते हैं झंडा

दरअसल, 15 अगस्त, 1947 के दिन जब भारत को आजादी मिली, तो उस समय प्रधानमंत्री ही देश के मुखिया थे। इसी वजह से आजादी मिलने पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने लाल किले से ध्वजारोहण किया था। लेकिन आजादी के बाद जब 26 जनवरी, 1950 में देश का संविधान लागू किया गया, तो राष्ट्रपति की शपथ ले चुके डॉ. राजेंद्र प्रसाद देश के संवैधानिक प्रमुख थे। ऐसे में उन्होंने गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडा फहराया था। तब से लेकर आज तक यह परंपरा चली आ रही है कि स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री ध्वजारोहण करते हैं और गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति झंडा फहराते हैं।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

ध्वजारोहण और फहराने में अंतर

बहुत कम लोग यह जानते होंगे कि ध्वजारोहण और झंडा फहराने में भी काफी अंतर है। दरअसल, 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज को ऊपर बांधा जाता है और वहीं से झंडा फहराया जाता है। इसलिए गणतंत्र दिवस के दिन ध्वजारोहण नहीं, बल्कि झंडा फहराया जाता है। वहीं, अगर बात करें स्वतंत्रता दिवस की तो 15 अगस्त के दिन राष्ट्रीय ध्वज को ऊपर की तरफ खींचा जाता है और फिर फहराया जाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि जब हमारा देश अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था, उस वक्त ब्रिटिश सरकार का झंडा उतारकर भारत का झंडा चढ़ाया था। यही वजह है कि 15 अगस्त के दिन तिरंगा ऊपर की तरफ खींचने के बाद फहराया जाता है।

- Advertisement -
TAGGED: 74th republic day, cnn news live, english news live, happy republic day 2023, india republic day, indian republic day celebrations, indias republic day parade, REPUBLIC DAY, REPUBLIC DAY 2023, republic day 2023 live, republic day celebration in india, republic day india, republic day india 2023, republic day live, Republic Day Parade, republic day parade 2023, republic day parade delhi, republic day parade live, republic day special, republic day speech, republic day speech 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Pathaan Ticket Rate : शाहरुख के फैंस को बड़ा तोहफा, 17 फरवरी को मनाया जायेगा 'पठान दिवस', 110 रुपये में मिलेगी टिकट   Pathaan Box Office Collection : धमाकेदार ओपनिंग के साथ पठान ने रचा इतिहास, KGF 2 को पछाड़कर बनी इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनर
Next Article Gadar 2 : एक बार फिर हैंडपंप उखाड़ने आ रहे है तारा सिंह ! इस दिन सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी गदर 2, पोस्टर हुआ रिलीज Gadar 2 : एक बार फिर हैंडपंप उखाड़ने आ रहे है तारा सिंह ! इस दिन सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी गदर 2, पोस्टर हुआ रिलीज

Latest News

CG NEWS: वैश्य समाज 14 जून को देशभर में करेगा रक्तदान
छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
CG NEWS: सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिताजी की याद में श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
Saddle Roll: काठी रोल का आविष्कार किसने किया? जानिए काठी रोल के इतिहास के बारे में?
Featured Foods Grand News Health June 5, 2025
GRAND NEWS: सांसद बृजमोहन के पिता दिवंगत रामजी लाल अग्रवाल को ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने दी श्रद्धांजलि
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?