Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Ayyash Aashiq’s Girlfriend Showed Love : चार महिलाओं को प्रेमजाल में फंसाकर दे रहा था धोखा, युवती ने दूसरी प्रेमिका के साथ रंगरलिया मनाते रंगे हाथों पकड़ा, युवती ने प्रेमी को कराया गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
18+Grand Newsक्राइमछत्तीसगढ़दुर्गमनोरंजनसामाजिक

Ayyash Aashiq’s Girlfriend Showed Love : चार महिलाओं को प्रेमजाल में फंसाकर दे रहा था धोखा, युवती ने दूसरी प्रेमिका के साथ रंगरलिया मनाते रंगे हाथों पकड़ा, युवती ने प्रेमी को कराया गिरफ्तार

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/03/03 at 4:17 PM
Neeraj Gupta
Share
5 Min Read
SHARE

दुर्ग। Ayyash Aashiq’s Girlfriend Showed Love : जिले के रिसाली में एक अय्याश आशिक की घिनौनी करतूत सामने आई है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को रेप और कई महिलाओं से संबंध रखने के मामले में जेल भेज दिया है। महिला के मुताबिक वह तीसरी महिला है जिसे रमेश ने अपने प्यार में फंसाया। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। दोनों 5 सालों तक एक साथ लिव इन में रहे। उसे शक था कि किसी चौथी महिला से भी उसके संबंध हैं। फिर युवती ने उसके ही घर पर किसी अन्य महिला के साथ बेडरूम में उसे पकड़ लिया। इस घटना का वीडियो भी बनाया। इसके बाद भी जब आरोपी ने महिला से शादी नहीं की तो उसने नेवई थाने में मामले की शिकायत दर्ज करा दी।

Contents
पीड़ित महिला ने थाने के बाहर बैठकर आपबीती बताईआरोपी ने कहा कोर्ट में देगा जवाबआरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
- Advertisement -

ये भी पढ़ें-Video : आसमान से गिरे आग के गोले! 42 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग,धुंआ ऐसा मानो ज्वालामुखी फटा हो

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

महिला के मुताबिक रमेश काफी अय्याश किस्म का है। उसने सबसे पहले एक लड़की को अपने प्यार में फंसाया। बिना शादी के जब वो लड़की गर्भवती हो गई तो उसने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद उसने जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश की। फिर डर में रमेश ने उससे शादी की। एक बेटा होने के बाद महिला की कैंसर से मौत हो गई थी। महिला ने बताया कि पहली पत्नी की मौत के बाद उसने एक छत्तीसगढ़ी हिरोइन को अपने प्रेमजाल में फंसाया। उससे शादी की और उससे भी एक बेटा हुआ। इसके बाद उस महिला को पता चला कि रमेश के अन्य महिलाओं से भी संबंध हैं तो वो उसे छोड़कर चली गई।

- Advertisement -

ये भी पढ़ें-Video : आसमान से गिरे आग के गोले! 42 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग,धुंआ ऐसा मानो ज्वालामुखी फटा हो

- Advertisement -

रमेश के जीवन में आने वाली तीसरी महिला भिलाई में जन्मी है। बिलासपुर में पति से अलग होने के बाद महिला एक प्रोग्राम में शहर आई थी। 25 साल बाद वहां उसकी मुलाकात रमेश श्रीवास्तव से हुई। आरोपी ने उसे बचपन से पसंद करने की बात करके उससे दोस्ती बढ़ाई। फिर वह उसे अपने घर ले गया और शादी का वादा करके उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद से वह लगातार 5 सालों से उस महिला का शारीरिक शोषण करता आ रहा था। 25 फरवरी 2023 को जब उसने रमेश के साथ चौथी महिला को पकड़ा तो उनके बीच काफी झगड़ा हुआ। इसके बाद मामला थाने पहुंचा। वहां आरोपी ने शादी करने की बात कही। दोनों राधिका नगर शनि मंदिर में विवाह करने पहुंचे। इसी दौरान रमेश बिना शादी किए वहां से भाग गया।

पीड़ित महिला ने थाने के बाहर बैठकर आपबीती बताई

रोज शराब पीकर बनाता था संबंध फिर करता था मारपीट महिला ने बताया कि रमेश ने आम्रपाली में उसे एक घर दिया था। वहां आकर शराब के नशे में उसका शारीरिक शोषण करता था। उसके बाद उसके साथ गालीगलौज कर उससे मारपीट भी करता था।

आरोपी ने कहा कोर्ट में देगा जवाब

जब इस बारे में रमेश श्रीवास्तव से बात की गई तो उसने कहा कि उस महिला ने उसकी जिंदगी खराब करने की कोशिश की है। वो अभी कुछ नहीं बोलेगा। उसके खिलाफ वो कोर्ट में सबूत देगा। कोर्ट ही सही और गलत का फैसला करेगा।

चौथी महिला के साथ आरोपी रमेश को तीसरी महिला ने रंगे हाथ पकड़ा, इस दौरान उसने कुछ तस्वीरें और वीडियो भी बनाए।

आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

नेवई थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, Ayyash Aashiq's Girlfriend Showed Love, Cg Latest News, cg news, cg news in hindi, Girlfriend Love, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, अय्याश आशिक की प्रेमिका ने उतारी आशिकी, प्रेमिका ने उतारी आशिकी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article  BREAKING NEWS : कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की ​तबियत बिगड़ी, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती…
Next Article STATE NEWS : कांट्रेक्टर से 40 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BJP MLA का बेटा, ऑफिस में मिले नोटों से भरे तीन बैग – घर से 6 करोड़ बरामद

Latest News

CG : जनप्रतिनिधि भूख हड़ताल पर डटे, मैनपुर में दस सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन
CG : जनप्रतिनिधि भूख हड़ताल पर डटे, मैनपुर में दस सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 4, 2025
IPL 2025 Final: छत्तीसगढ़ के Shashank Singh ने RCB के हलक से खींच ही लिया था मैच, आखिरी 12 गेंद में बनाने थे 42 रन, सिर्फ 6 रन से हारा पंजाब 
IPL 2025 Final: CG के Shashank Singh ने RCB के हलक से खींच ही लिया था मैच, आखिरी 12 गेंद में बनाने थे 42 रन, सिर्फ 6 रन से हारा पंजाब, रो पड़े शशांक सिंह 
Cricket खेल June 4, 2025
Metro In Dino Trailer: कन्फ्यूजिंग है आजकल का प्यार’, चार जोड़ियों की कहानियों से सजी अनुराग बसु की ‘मेट्रो इन दिनों’ का ट्रेलर आउट
Metro In Dino Trailer: कन्फ्यूजिंग है आजकल का प्यार’, चार जोड़ियों की कहानियों से सजी अनुराग बसु की ‘मेट्रो इन दिनों’ का ट्रेलर आउट
Grand News मनोरंजन June 4, 2025
SPORTS NEWS : रायपुर में एशियाई रैंकिंग जूनियर U14 टेनिस टूर्नामेंट : देखें क्वार्टरफाइनल के परिणाम 
छत्तीसगढ़ देश रायपुर June 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?