बिहार : Groom died in wedding ceremony : बिहार के सीतामढ़ी से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है। यहां जयमाला के दौरान DJ ने दूल्हे की जान ले ली है। यह मामला सीतामढ़ी के सोनबरसा प्रखंड के इंदरवा गांव का है।

इन्हें भी पढ़ें : CG Accident News : तीन दिन पहले हुई थी शादी और हो गया हादसे का शिकार, अंधेरे में खड़े ट्रेलर में जा घुसा बाइक, मौके पर हुई मौत

दरअसल, बुधवार की रात परिहार प्रखंड के मनिथर गांव से सुरेंद्र कुमार की बारात आई थी। शादी की सभी रस्में अच्छे से चल रही थी। जयमाल के लिए दूल्हा- दुल्हन स्टेज पर पहुंचे और फिर जयमाल के बाद अचानक दूल्हा बेहोश हो गया और स्टेज पर ही गिर पड़ा। जिसके बाद दूल्हे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Groom died in wedding ceremony : बाराती में आए लोगों ने बताया कि डीजे की आवाज से दूल्हे को हड़बड़ाहट हो गई और हार्ट अटैक से मौत हो गई। दूल्हे के गिरते ही समारोह में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि तेज DJ की आवाज से ही दूल्हे को घबराहट होने लगी थी। दूल्हा बार-बार रथ को DJ से दूर रखने की बात कह रहा था। इस  घटना से दूल्हा और दुल्हन के गांव में मातम पसर गया है।