Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading:  CG CRIME NEWS : सोशल मीडिया में दोस्ती कर प्यार के जाल में फसाया, फिर भगा लेजाकर नाबालिग लड़की से किया रेप, आरोपी गिरफ्तार  
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
कोंडागांवक्राइमछत्तीसगढ़

 CG CRIME NEWS : सोशल मीडिया में दोस्ती कर प्यार के जाल में फसाया, फिर भगा लेजाकर नाबालिग लड़की से किया रेप, आरोपी गिरफ्तार  

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/04/22 at 10:45 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
 CG CRIME NEWS : सोशल मीडिया में दोस्ती कर प्यार के जाल में फसाया, फिर भगा लेजाकर नाबालिग लड़की से किया रेप, आरोपी गिरफ्तार  
 CG CRIME NEWS : सोशल मीडिया में दोस्ती कर प्यार के जाल में फसाया, फिर भगा लेजाकर नाबालिग लड़की से किया रेप, आरोपी गिरफ्तार  
SHARE

 

- Advertisement -
Ad image

कोंडागांव।  CG CRIME NEWS : जिले की एक नाबालिग लड़की का राजस्थान के एक युवक ने रेप किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि, युवक ने नाबालिग से पहले सोशल मीडिया में दोस्ती की। उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया। फिर भगाकर राजस्थान में अपने गांव ले गया। जहां उससे दुष्कर्म भी किया। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला विश्रामपुरी थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, 13 फरवरी को नाबालिग के परिजनों ने थाने में अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि, उनकी बेटी सहेली के घर जा रही हूं कहकर घर से निकली थी। जिसके बाद वो घर ही नहीं लौटी। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। जिसमें पुलिस को पता चला कि, राजस्थान के एक युवक रविनाथ योगी (21) के साथ लड़की की सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती हुई थी।

 

युवक ने नाबालिग को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। फरवरी माह में लड़की को उसके गांव से भगाकर राजस्थान ले गया। उसे अपने घर में रखा था। यह जानकारी मिलते ही पुलिस ने एक टीम बनाई थी। टीम को कुछ दिन पहले ही राजस्थान के झालावाड़ जिले रवाना किया गया था। जिसके बाद जवानों ने युवक के घर में अचानक दबिश दी। नाबालिग को छुड़ाया गया। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया है।

 

इधर, पुलिस अफसरों ने बताया कि, नाबालिग का मेडिकल जांच करवा कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। साथ ही आरोपी युवक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। दरअसल, कुछ दिन पहले भी कोंडागांव पुलिस ने एक युवती का रेप करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इन तीनों आरोपियों को भी जेल भेज दिया गया है।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, KONDAGAO NNEWS, raipur breaking news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Raipur News : ईडी की कार्रवाई पर सवाल: अनिल टूटेजा ने सीएस को लिखा पत्र, कहा – ED के जांच का विषय और आधार क्या है?
Next Article CG NEWS : माता कर्मा के नाम से जाना जायेगा कुम्हारी बाजार चौक, सीएम बघेल ने की घोषणा CG NEWS : माता कर्मा के नाम से जाना जायेगा कुम्हारी बाजार चौक, सीएम बघेल ने की घोषणा

Latest News

CG News : 250 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किए चेक वितरित
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 29, 2025
India’s daughter creates history: भारत की बेटी ने रचा इतिहास — SSB की कांस्टेबल ललहुमहिमी ने अमेरिका में वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में जीता गोल्ड मेडल
Grand News देश June 29, 2025
CG News : भिलाई विधानसभा में आयोजित हुआ ‘संविधान बचाओ सभा’, हजारों की उपस्थिति, भूपेश बघेल और विधायक देवेंद्र ने रखे विचार”
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 29, 2025
अवैध रेत कारोबार पर तगड़ा प्रहार-चौबेबांधा से हाईवा जब्त, टास्क फोर्स की 24 घंटे निगरानी – विधायक, कलेक्टर और एसपी की सख्ती के बाद एक्शन मोड में प्रशासन
Grand News June 29, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?