Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : माता कर्मा के नाम से जाना जायेगा कुम्हारी बाजार चौक, सीएम बघेल ने की घोषणा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रायपुर

CG NEWS : माता कर्मा के नाम से जाना जायेगा कुम्हारी बाजार चौक, सीएम बघेल ने की घोषणा

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/04/22 at 10:55 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG NEWS : माता कर्मा के नाम से जाना जायेगा कुम्हारी बाजार चौक, सीएम बघेल ने की घोषणा
CG NEWS : माता कर्मा के नाम से जाना जायेगा कुम्हारी बाजार चौक, सीएम बघेल ने की घोषणा
SHARE

 

रायपुर। CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि माता कर्मा सेवा, त्याग, भक्ति और समर्पण की देवी है। भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन माता कर्मा ने अपना पूरा जीवन सामाजिक और धार्मिक कार्य में समर्पित किया। भक्त माता कर्मा की कृष्ण भक्ति अनुकरणीय रही है, इसलिए आज पूरे राज्य में माता कर्मा की जयंती श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई जाती है। वे आज दुर्ग जिले के कुम्हारी में आयोजित मां कर्मा जयंती महोत्सव को सम्बोधित कर रहे थे।

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

- Advertisement -

 

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि साहू समाज न केवल अपनी परंपराओं को आगे बढ़ा रहा है, अपितु सामाजिकजनों के लिए उद्देश्यपूर्ण कार्य कर रहा है। साहू समाज कृषि, व्यापार, शिक्षा सभी क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सामाजिक संगठन द्वारा समाज को आगे बढ़ाने के लिए जो कार्य किए जा रहे हैं, इससे आने वाली पीढ़ी को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रगति के लिए आपसी समन्वय, एकता और विचारों का सकारात्मक होना अतिआवश्यक है और सकारात्मक विचार शिक्षा ही दे सकती है, इसलिए उन्होंने उपस्थित जनों को सामाजिक तरक्की के लिए शिक्षा पर विशेष बल देने की बात कही।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी के स्वावलंबी और आत्मनिर्भर गांवों का सपना रीपा के माध्यम से पूरा होगा और इससे युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिल पाएगा। हमारे किसान भाई कड़ी मेहनत करते हैं, उनके श्रम का पूरा सम्मान हो। उन्हें उनकी उपज की उचित राशि मिल सके, इसके लिए धान की खरीदी प्रति एकड़ 20 क्विंटल करने का निर्णय शासन ने लिया है। कोदो-कुटकी जैसे लघु वनोपजों के उत्पादन को बढ़ावा देने और इनके प्रसंस्करण के लिए भी शासन द्वारा विशेष कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कुम्हारी बाजार चौक का नामकरण माता कर्मा चौक के नाम से करने की घोषणा भी की।

 

इस अवसर पर नगर पालिका कुम्हारी के अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू, कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष अश्वनी साहू , पूर्व अध्यक्ष हस्तशिल्प कला बोर्ड दीपक ताराचंद साहू सहित साहू समाज के अनेक पदाधिकारी और बड़ी सामाजिक बंधु उपस्थित थे।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article  CG CRIME NEWS : सोशल मीडिया में दोस्ती कर प्यार के जाल में फसाया, फिर भगा लेजाकर नाबालिग लड़की से किया रेप, आरोपी गिरफ्तार    CG CRIME NEWS : सोशल मीडिया में दोस्ती कर प्यार के जाल में फसाया, फिर भगा लेजाकर नाबालिग लड़की से किया रेप, आरोपी गिरफ्तार  
Next Article CG NEWS : रिमझिम बारिश के बीच माता कौशल्या महोत्सव का शुभारंभ, मंत्री भगत की घोषणा - मानस मंडलियों की महिलाओं को मिलेगा माता कौशल्या अलंकरण CG NEWS : रिमझिम बारिश के बीच माता कौशल्या महोत्सव का शुभारंभ, मंत्री भगत की घोषणा – मानस मंडलियों की महिलाओं को मिलेगा माता कौशल्या अलंकरण

Latest News

bollywood News : बाबू राव की धमाकेदार वापसी! ‘हेरा फेरी 3’ का विवाद खत्म, अक्षय-परेश फिर साथ
bollywood Grand News मनोरंजन June 29, 2025
CG NEWS: रायपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 300 मरीजों ने लिया लाभ — गजानन सेवा केंद्र खोलने की घोषणा
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 29, 2025
CG NEWS: दुर्ग में ‘संविधान बचाओ सभा’, भूपेश बघेल बोले- देश में लोकतंत्र और संविधान पर खतरा
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 29, 2025
CG NEWS: जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में “सर्वे भवंतु सुखिन: एवं जल संरक्षण” के उद्देश्य के साथ पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगा कांवर यात्रा
Grand News छत्तीसगढ़ June 29, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?