कोंडागांव। SUICIDE NEWS : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव से खुदकुशी का मामला सामने आया है। जहाँ खेतरपाल गांव जंगल में एक प्रेमी जोड़े का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला है। इस घटना से पुरे गांव हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या की है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। सरपंच ने इसकी सुचना पुलिस दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, और जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है, उसी के हिसाब से पुलिस आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह मामला केशकल थाना क्षेत्र अंतर्गत खेतरपाल गांव का है।