Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : खेत में मिली ग्रामीण की लहूलुहान लाश, लकड़ी से पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश जारी 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
कांकेरक्राइमछत्तीसगढ़

CG NEWS : खेत में मिली ग्रामीण की लहूलुहान लाश, लकड़ी से पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश जारी 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/05/13 at 8:52 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
CG NEWS : खेत में मिली ग्रामीण की लहूलुहान लाश, लकड़ी से पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश जारी 
CG NEWS : खेत में मिली ग्रामीण की लहूलुहान लाश, लकड़ी से पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश जारी 
SHARE

 

- Advertisement -

कांकेर। CG NEWS : जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर बोदेली गांव में शुक्रवार रात एक ग्रामीण की अज्ञात लोगों ने लकड़ी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त कन्हैया लाल महावीर (45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो खेत की लाड़ी में सोया हुआ था। इसी दौरान किसी ने उसकी हत्या कर दी। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कन्हैया लाल खेत की लाड़ी में अकेले ही रहता था। उसकी पत्नी काफी साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। बीती रात भी वो वहां सोया हुआ था, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने लकड़ी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। मृतक के भाई जब खेत की तरफ गए, तो उन्होंने अपने भाई की खून से सनी लाश देखकर ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी।

- Advertisement -

 

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। पुलिस ने बताया कि लाश पूरी तरह से लहूलुहान है। हत्या की वजह अभी साफ नहीं है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। परिवारवालों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल खून से सनी लकड़ी भी बरामद की है। थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच में फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि कन्हैया की पत्नी करीब 15 साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। उसकी कोई संतान भी नहीं है, वो घर में अकेले ही रहता था, जबकि बाकी परिवार गांव में रहता है। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। मुखबिरों को भी एक्टिव कर दिया गया है।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, CRIME NEWS, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article THE KARNATAKA STORY:शक्ति प्रदर्शन:’किंग’ बनी कांग्रेस, BJP की हार की वजह का खुलासा, राहुल बोले -नफरत के बाजार में खुलेगा मोहब्बत का दुकान
Next Article CG NEWS : 10वीं के छात्र ने की आत्महत्या, परीक्षा में फेल होने से था परेशान CG NEWS : 10वीं के छात्र ने की आत्महत्या, परीक्षा में फेल होने से था परेशान

Latest News

CG NEWS : ग्राम पंचायत कुटरा और नगर पालिका परिषद चांपा में लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर
CG NEWS : ग्राम पंचायत कुटरा और नगर पालिका परिषद चांपा में लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर
Grand News May 14, 2025
CG CABINET BREAKING : साय कैबिनेट की बैठक शुरू, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर 
Grand News May 14, 2025
BIG NEWS :राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी, सशस्त्र बलों की वीरता की सराहना
BIG NEWS :राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी, सशस्त्र बलों की वीरता की सराहना
Grand News May 14, 2025
BIG NEWS : भारत लौटा BSF का जवान, पाकिस्तान ने अटारी-वाघा सीमा पर किया सुपुर्द
BIG NEWS : भारत लौटा BSF का जवान, पाकिस्तान ने अटारी-वाघा सीमा पर किया सुपुर्द
Grand News May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?