Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : कोर्ट का बड़ा फैसला, सेक्स वर्क कोई अपराध नहीं, लेकिन…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsमहाराष्ट्र

BIG NEWS : कोर्ट का बड़ा फैसला, सेक्स वर्क कोई अपराध नहीं, लेकिन…

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/05/23 at 5:58 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
BIG NEWS : कोर्ट का बड़ा फैसला, सेक्स वर्क कोई अपराध नहीं, लेकिन...
BIG NEWS : कोर्ट का बड़ा फैसला, सेक्स वर्क कोई अपराध नहीं, लेकिन...
SHARE

 

- Advertisement -

मुंबई। BIG NEWS : सेक्स वर्कर से जुड़े एक मामले में मुंबई सत्र न्यायालय ने एक अहम टिप्पणी की है। अदालत ने कहा कि सेक्स वर्क कोई अपराध नहीं है लेकिन अगर इसे पब्लिक प्लेस (सार्वजानिक जगह) पर किया जाये, जिससे अन्य लोगों को तकलीफ हो या उन्हें गलत लगे तो यह एक अपराध की श्रेणी में आएगा। इस टिप्पणी के साथ अदालत ने एक 34 साल की महिला (सेक्स वर्कर) को नजरबंदी से रिहा करने का आदेश दिया है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

also read : CG CRIME NEWS : खून से लतपथ मिली लाश, लव ट्रायंगल में युवक की हत्या ! 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

दरअसल इसी साल फरवरी के महीने में मुंबई के मुलुंड इलाके में एक पुलिस रेड के दौरान एक महिला को वेश्यावृत्ति के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। महिला को तब स्थानीय मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया था। अदालत ने महिला को एक साल के लिए मुंबई स्थित देवनार के सुधारगृह भेजने का आदेश दिया गया था। अदालत ने कहा था कि महिला को एक साल तक सुधारगृह में रखा जाए। ताकि उसकी उचित देखभाल की जा सके। मजिस्ट्रेट कोर्ट के इसी आदेश के खिलाफ महिला ने मुंबई सत्र न्यायालय में गुहार लगाई थी।

also read : CG Sex Racket : छत्तीसगढ़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 महिलाएं और 3 युवक पकड़ाए, आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद 

 

सत्र न्यायालय ने मजिस्ट्रेट कोर्ट के फैसले को रद्द करते हुए कहा कि आर्टिकल 19 के तहत एक नागरिक का अधिकार है कि वह देश के किसी भी कोने में स्वच्छंद रूप से घूम फिर सके और कहीं भी रह सके। इस मामले में अदालत ने कहा कि महिला वयस्क हैं और भारत की नागरिक हैं। ऐसे में यह उनका अधिकार है कि वह कहीं भी रह सके और कहीं भी आजा सकें। उन्हें ऐसा करने से रोकना आर्टिकल 19 द्वारा दिए गए अधिकारों का हनन होगा। अदालत ने यह भी कहा कि पुलिस की रिपोर्ट से यह नहीं लगता है कि महिला पब्लिक प्लेस पर वेश्यावृत्ति में लिप्त थी। यह महिला का अधिकार है कि वह कहीं भी रहें और कहीं भी आजा सकें।
also read : Sex Racket Busted : रायपुर में स्पा के नाम पर जिस्म फरोशी का कारोबार, पुलिस ने इन ठिकानों पर मारी रेड, आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज

सेक्स वर्कर्स के भी मौलिक अधिकार होते हैं

अदालत ने कहा कि महिला को उसके काम और पुराने जीवन के आधार पर बिना उसकी इच्छा के विपरीत नजरबंद रखना ठीक नहीं हैं। पीड़िता के दो बच्चे हैं जिन्हें उनकी मां की जरुरत है। जज ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट का भी हवाला दिया है। अदालत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में स्पष्ट रूप से राज्य सरकारों को यह आदेश दिया कि वह एक सर्वे करें साथ ही इच्छा के विपरीत सुधारगृह में रखी गयी सेक्स वर्कर्स (जो वयस्क हों) रिहा करें। आजादी के साथ रहना उनका भी मौलिक अधिकार है, जिसका किसी भी तरह से हनन नहीं किया जा सकता है।
पीड़िता ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी सहित तीन पीड़ितों (जिसमें से एक मैं भी थी) को मझगांव कोर्ट में पेश किया किया गया। इसके बाद हमारी उम्र की जाँच के लिए ले जाया गया। इसी बीच हमारी कस्टडी बढ़ा दी गई। इसके बाद मजिस्ट्रेट ने पुलिस से रिपोर्ट मांगी जिसमें सभी पीड़ित महिलाओं को बालिग बताया गया। हालांकि, दो महिलाओं को छोड़ दिया गया जबकि मुझे बीते एक साल के लिए देवनार के शेल्टर होम भेज दिया गया।
TAGGED: BIG NEWS, MAHARASTRA NEWS, MUMBAI NEWS, S*x work is legal, sex work, sex work is not a crime, Sex work is not illegal, सेक्स वर्क कोई अपराध नहीं
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Aadhar card : इस दिन तक घर बैठे कर सकते है आधार कार्ड अपडेट, जाने कैसे
Next Article BREAKING NEWS : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी, मचा हड़कंप, बढ़ाई गई सुरक्षा, दाऊद का नाम शामिल ! BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कार चालकों के लिए किया बड़ा ऐलान, कहा अब हाईवे पर कार से चलने वालो के लिए बड़ी खुशखबरी

Latest News

BOLLYWOOD NEWS :आमिर खान की ‘सितारे ज़मीन पर’ का ट्रेलर रिलीज़: हंसी, भावनाओं और प्रेरणा का अनोखा मिश्रण
BOLLYWOOD NEWS :आमिर खान की ‘सितारे ज़मीन पर’ का ट्रेलर रिलीज़: हंसी, भावनाओं और प्रेरणा का अनोखा मिश्रण
Grand News May 14, 2025
Chhattisgarh : मुख्यमंत्री साय आज जनजातीय संग्रहालय का करेंगे लोकार्पण, नवनियुक्त 300 छात्रावास अधीक्षकों को देंगे नियुक्त पत्र
Chhattisgarh : मुख्यमंत्री साय आज जनजातीय संग्रहालय का करेंगे लोकार्पण, नवनियुक्त 300 छात्रावास अधीक्षकों को देंगे नियुक्त पत्र
छत्तीसगढ़ May 14, 2025
CG Weather :छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, रायपुर में उमस बढ़ी
CG Weather :छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, रायपुर में उमस बढ़ी
Grand News May 14, 2025
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की पहचान बनेगा नया विधानसभा भवन: सितम्बर 2025 तक निर्माण हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की पहचान बनेगा नया विधानसभा भवन: सितम्बर 2025 तक निर्माण हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश
छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?