Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Kavita Devi Biopic : पहली भारतीय महिला WWE रेसलर कविता देवी पर बनेगी बायोपिक, फिल्म बनाने प्रीति और जीशान ने मिलाया हाथ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
18+Grand NewsNATIONALखेलदेशमनोरंजन

Kavita Devi Biopic : पहली भारतीय महिला WWE रेसलर कविता देवी पर बनेगी बायोपिक, फिल्म बनाने प्रीति और जीशान ने मिलाया हाथ

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/05/29 at 2:44 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

हरियाणा। Kavita Devi Biopic : कविता देवी ने WWE ( वर्ल्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट) के महिला विंग में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है. डब्ल्यूडब्ल्यूई के मे यंग क्लासिक टूर्नामेंट का हिस्सा रहीं कविता पहली भारतीय महिला हैं, जिन्हें WWE की कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिला है.

- Advertisement -

पहलवान कविता देवी ने WWE में हिस्सा लिया और साबित किया कि भारतीय महिलाएं किसी भी मामले में कम नहीं हैं। इन्हीं कविता देवी पर एक अब एक बायोपिक बनाने की तैयारी हो रही है। कविता देवी की जिंदगी पर फिल्म बनाने से संबंधित अधिकार निर्माता प्रीति अग्रवाल ने खरीदे हैं और वह इसे भव्य अंदाज में बनाने का इरादा रखती हैं।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक 36 साल की कविता देवी और दुनिया भर में एक भारतीय रेसलर के तौर पर मशहूर द ग्रेट खली का भी खास रिश्ता रहा है। खली ने ही कविता देवी को WWE के लिए अपने मातहत प्रशिक्षण दिया था। कविता देवी WWE की खिलाड़ी बनने से पहले स्वतंत्र रूप से कविता और हार्ड केडी के नाम से रेसलिंग किया करती थीं। हरियाणा में जींद जिले के एक छोटे से गांव मालवी में एक बेहद साधारण परिवार में जन्मी कविता देवी पर फिल्म बनाने के लिए प्रीति अग्रवाल ने निर्माता के तौर पर अब फिल्म निर्माता जीशान अहमद को भी बतौर निर्माता इस परियोजना में शामिल कर लिया है और अब दोनों निर्माता के रूप में साझेदारी में इस फिल्म का निर्माण करेंगे।

- Advertisement -

प्रीति अग्रवाल बताती हैं, ‘कविता देवी की पूरी जिंदगी बेहद प्रेरणादायक रही है। जिंदगी के हर मोड़ पर उन्होंने लड़ने का जज्बा दिखाया और जिंदगी से कभी हार नहीं मानी। WWE हमेशा से मर्दों का खेल माना जाता रहा है। बाद में दुनिया भर की महिलाएं भी इस खेल में शिरकत करने लगीं, मगर इस बेहद लोकप्रिय खेल में भारतीय महिलाओं का कोई प्रतिनिधित्व नहीं था। ऐसे में कविता देवी ने दिखाया कि भारतीय महिलाओं में कितना दम है और उन्होंने WWE के रिंग में कूदने का फैसला किया। शादी के बाद कविता ने पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते इस खेल से किनारा करने का फैसला किया था, मगर अपने पति से मिले के बाद उन्होंने आगे भी WWE में खेलना जारी रखा।’

- Advertisement -

फिल्म में इस बात को भी रेखांकित किया जाएगा कि कैसे कविता देवी के बड़े भाई संजय दलाल ने बचपन से ही कविता का साथ दिया और उन्हें उस मुकाम तक पहुंचाने में हर संभव प्रयास किया, जिसके लिए आज कविता देवी दुनिया भर में जानी जाती हैं। इरफान खान स्टारर चर्चित फिल्म ‘द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स’ के निर्माताओं में से एक और देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर ‘मैं अटल हूं’ के निर्माण में साझेदार निर्माता जीशान अहमद कविता देवी की बायोपिक के निर्माण को लेकर बेहद उत्साहित हैं। वह बताते हैं कि फिलहाल कविता देवी पर प्रस्तावित फिल्म की पटकथा पर काम तेजी चल रहा है और लेखन कार्य पूरा हो जाने के बाद इस शूटिंग शेड्यूल और कलाकारों की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

TAGGED: # latest news, GRAND NEWS, INDIA, Kavita, Kavita Devi, Kavita Devi Biopic, kavita devi instagram video, kavita devi real, kavita devi reels, kavita devi roast, kavita devi shorts, kavita roast, roast kavita devi, roast video kavita devi, WWE की रेसलर कविता देवी, पहलवान Kavita Devi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article चुनाव के ठीक पहले भाजयुमो में बड़ा फेरबदल,कई पदाधिकारी बदले गए,देखे कार्यकारिणी में किन नए चेहरों को मिला मौक़ा
Next Article CG POLITICAL NEWS : शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती के बयान पर मंत्री अमरजीत भगत ने दिया बड़ा बयान

Latest News

IPL WINNER 2025: RCB ने 17 साल बाद जीता आईपीएल खिताब, रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया, विराट की आँखें हुई नम
IPL WINNER 2025: RCB ने 17 साल बाद जीता आईपीएल खिताब, रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया, विराट की आँखें हुई नम
Breaking News Cricket Exclusive Grand News खेल देश June 3, 2025
CG NEWS: अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की सख्ती, 09 वाहन जब्त बकली एवं राजिम क्षेत्र में संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 3, 2025
Reliance Infrastructure:अनिल अंबानी की कंपनी गोला-बारूद बनाने के लिए स्थापित होगी नई इकाई, सरकार से मिल सकता है करोड़ का ऑर्डर 
Business Exclusive Grand News Mumbai NATIONAL अंतराष्ट्रीय छत्तीसगढ़ देश महाराष्ट्र June 3, 2025
Aadhaar Card: AI से सावधान आपका आधार कार्ड नकली है या असली ? घर बैठे अपने स्मार्टफोन से ऐसे करें चेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान  
Exclusive Featured Grand News Technology क्राइम छत्तीसगढ़ देश रोचक खबरें June 3, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?