Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Diwali 2023 : ‘जय श्री राम…’, देशभर में दिवाली की धूम : घर में होगा लक्ष्मी का आगमन, इस शुभ मुहूर्त पर करें पूजा, जानिए महत्व से लेकर सबकुछ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsधर्म

Diwali 2023 : ‘जय श्री राम…’, देशभर में दिवाली की धूम : घर में होगा लक्ष्मी का आगमन, इस शुभ मुहूर्त पर करें पूजा, जानिए महत्व से लेकर सबकुछ

Veena Chakravarty
Last updated: 2023/11/12 at 7:56 AM
Veena Chakravarty
Share
4 Min Read
SHARE

आज देश-विदेश में बड़े ही धूमधाम के साथ दीपावली का त्योहार मनाया जाएगा। इस बार दीपावली बहुत ही शुभ योग में मनाई जाएगी। दिवाली पर 5 तरह के राजयोगों का निर्माण होगा इसलिए इस बार की दिवाली बहुत ही खास रहने वाली है। दिवाली पर घरों में दीये जलाने और रोशनी करने करने का विशेष महत्व होता है।

- Advertisement -

read more: Chhoti Diwali 2023 : छोटी दिवाली पर लंच में बनाएं ये पनीर की सब्जी, जानें विधि

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

आपको बता दे दिवाली की शाम और रात के प्रहर में मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। हिंदू पंचांग के अनुसार दिवाली का त्योहार और मां लक्ष्मी की पूजा कार्तिक माह के अमावस्या तिथि पर प्रदोष काल और स्थिर लग्न किया जाता है। इस बार दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की पूजन के लिए 2 शुभ मुहूर्त रहेगा। आइए जानते हैं दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के लिए कौन सा और कितने बजे का पूजा का मुहूर्त रहेगा।

- Advertisement -

लक्ष्मी पूजा के लिए शुभ मुहूर्त
इस वर्ष 12 नवंबर को दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा के लिए 2 शुभ मुहूर्त होंगे। पहला शुभ मुहूर्त शाम के समय यानी प्रदोष काल में मिलेगा जबकि दूसरा शुभ मुहूर्त निशिथ काल में होगा।

- Advertisement -

प्रदोष काल का मुहूर्त
प्रदोष काल 12 नवंबर 2023- सायंकाल 05:11 से 07:39 बजे तक
वृषभ काल (स्थिर लग्न) -05:22 बजे से 07:19 बजे तक

निशीथ काल का शुभ पूजा मुहूर्त
दिवाली का रात को महालक्ष्मी पूजा के लिए यह निशीथ काल मुहूर्त भी अच्छा माना जाता है। निशीथ काल का मुहूर्त 11:39 बजे से रात्रि 12:30 बजे तक रहेगा। जिसकी अवधि लगभग 52 मिनट की होगी।

दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश पूजा की खास बातें
1- दिवाली पर हमेशा ही प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजा करनी चाहिए। प्रदोष काल वह समय होता है जब सूर्यास्त होता है, इसके बाद का मुहूर्त का प्रदोष काल का मुहूर्त कहलाता है।
2- दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा अकेले नहीं करनी चाहिए बल्कि भगवान गणेश के साथ करना चाहिए। मां लक्ष्मी की अकेले पूजा करने पर पूजा का पूरा फल नहीं मिलता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गणेश जी माता लक्ष्मी के दत्तक पुत्र हैं। मां लक्ष्मी से भगवान गणेश की एक वरदान प्राप्त है कि जहां पर गणेश जी पूजा होगी है वहां पर मां लक्ष्मी स्थाई रूप से विराजमान होंगी।
3- दिवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के साथ धन के देवता कुबेर की पूजा अवश्य करें। भगवान कुबेर को धन के भंडार यानी कोषाध्यक्ष होते हैं।
4- हर साल दीवाली पूजन में इस्तेमाल की जाने वाली लक्ष्मी व गणेश की मूर्तियां नई होनी चाहिए।
5- पूजा घर और मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ रोली से स्वास्तिक का निर्माण करना भी शुभ माना जाता है।

दिवाली 2023 अमावस्या तिथि 
हिंदू कैलेंडर के अनुसार दिवाली का पर्व कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर मनाया जाता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार अमावस्या तिथि 12 नवंबर को दोपहर 02:44 बजे से शुरू हो जाएगी जो अगले दिन यानी 13 नवंबर, सोमवार को दोपहर 02:56 बजे खत्म होगी। दिवाली पर लक्ष्मी पूजा हमेशा अमावस्या तिथि के प्रदोष काल में मनाई जाती है। इस कारण से 12 नवंबर को प्रदोष काल में लक्ष्मी-गणेशजी की पूजा होगी।

TAGGED: # latest news, #bhaidooj, #celebrations, #deepavali #dhanterascelebration, #dhanteras2023, #dhanterascelebration, #dhanterasday, #dhanterasgift, #dhanterasgifts, #dhanterash, #dhanterasnight, #dhanterasoffer, #dhanteraspooja, #dhanteraspuja, #dhanterassale, #dhanterasspecial, #dhanteraswishes, #festivals, #festiveseason, #happydiwali, #indianfestival, #laxmipujan, DHANTERAS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, jewellery, LOVE
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR NEWS: सीएम बघेल ने प्रदेशवासियों को दी दिवाली की बधाई, बेटी और बहु द्वारा धान से बनाई गई रंगोली को किया शेयर
Next Article CG BREAKING: Balodabazar road accident: CM Baghel announced, four lakh rupees will be given to the relatives of the deceased and one lakh rupees to the injured CG ELECTION 2023: कांग्रेस का धुआंधार प्रचार: CM बघेल आज इन 4 विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

Latest News

गुण्डरदेही रजिस्ट्री ऑफिस में आत्महत्या के प्रयास की खबर पर पंजीयन विभाग ने दी सफाई,वीडियो वायरल मामले में स्पष्ट किया – व्यक्ति ने सुनियोजित तरीके से किया हंगामा, राजस्व रिकॉर्ड की त्रुटि पंजीयन विभाग का विषय नहीं
Grand News May 29, 2025
IPL 2025 PBKS vs RCB Qualifier 1: RCB की धमाकेदार जीत, फाइनल में बनाई जगह, पंजाब को 8 विकेट से हराया
Grand News May 29, 2025
Raipur: भारतीय सेना आतंकवाद के ठिकाने को ध्वस्त करने में लगी है तो वहीं विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता वामपंथियों के गढ़ को : वीरेंद्र सिंह सोलंकी
Grand News May 29, 2025
CG: अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर विचार संगोष्ठी का आयोजन, भाजपा ने पाण्डुक में निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे
गरियाबंद May 29, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?