Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : यहां भूकंप से मचा हाहाकार, 116 लोगों की मौत, 200 से ज्यादा घायल 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsविदेश

BIG NEWS : यहां भूकंप से मचा हाहाकार, 116 लोगों की मौत, 200 से ज्यादा घायल 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/12/19 at 1:28 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
BIG NEWS : भूकंप से मचा हाहाकार, 116 लोगों की मौत, 200 से ज्यादा घायल 
BIG NEWS : भूकंप से मचा हाहाकार, 116 लोगों की मौत, BIG NEWS : भूकंप से मचा हाहाकार, 116 लोगों की मौत, 200 से ज्यादा घायल 200 से ज्यादा घायल 
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। BIG NEWS : चीन के नॉर्थ वेस्ट में गांसू और किंघाई प्रांतों में सोमवार देर रात भूकंप आया। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (CENC) के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 6.1 थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक भूकंप के झटके पाकिस्तान तक महसूस किए गए। चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक दोनों प्रांतों में करीब 116 लोगों की मौत हुई है, जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। गांसू में 105 और पड़ोसी प्रांत किंघाई में 11 लोग मारे गए हैं। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र गांसु के लिंक्सिया हुई में साला काउंटी में जमीन के 10 किलोमीटर नीचे रहा।

- Advertisement -

राष्ट्रपति ने दिए निर्देश, राहत कार्य शुरू…

वहीं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इसी के साथ उन्होंने मृतकों की संख्या कम करने के लिए उपाय करने के भी निर्देश दिए हैं। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है, जहां उनका इलाज जारी है।

- Advertisement -

चीन के CCTV न्यूज के मुताबिक, प्रांत में ऊंची-ऊंची इमारतों के लिए कितना घातक साबित हुआ, इसका नजारा चीन से आई तस्वीरों और वीडियो में साफ देखा जा सकता है। चीन की आपात सेवाओं को भूकंप के ठीक बाद मलबे में तब्दील हुई कई इमारतों से लोगों को सही-सलामत निकालने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

चीन की स्थानीय मीडिया की तरफ से गांसू प्रांत में आए इस भूकंप के वीडियो और इसके असर से जुड़ी तस्वीरें साझा की गई हैं। इसके अलावा कुछ लोगों ने भी भयावह मंजर को बयां किया है। इनमें से एक वीडियो जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ है, उसमें ऊंची इमारत में बने एक कमरे को बुरी तरह कांपते देखा जा सकता है। इस दौरान कमरे से सामान और प्लास्टर को टूटकर नीचे गिरते भी देखा गया।

चीन से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, उनमें कई ऊंची इमारतों को मलबे में तब्दील होते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान लोग अपने घरों से निकलकर सुरक्षित जगह की तलाश में इधर-उधर भागते भी दिखे। शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक, कई गांवों में इस भूकंप के बाद बिजली और पानी की सप्लाई कट गई। इसके साथ ही आपात सेवाओं के कई वाहनों को लोगों की मदद के लिए प्रभावित क्षेत्रों में भागते देखा जा सकता है।

एक सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, गांसु की राजधानी लान्झू में भूकंप के झटके महसूस होते ही विश्वविद्यालय के छात्र अपने छात्रावासों से बाहर निकल आए। वहां हंगामा हो रहा था। चीनी मीडिया ने बताया कि रेस्क्यू दल मौके पर पहुंच गया है। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। टेंट, फोल्डिंग बेड और रजाइयां मौके पर पहुंचाई जा रही है।

TAGGED: China Earthquake, China Earthquake Today, Earthquake in China:
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article MP News : मोहन सरकार का बड़ा फैसला, प्रशांत सिंह फिर बनाये गये मप्र के महाधिवक्ता MP News : मोहन सरकार का बड़ा फैसला, प्रशांत सिंह फिर बनाये गये मप्र के महाधिवक्ता
Next Article LIFESTYLE : सर्दियों में शरीर में गर्माहट के लिए खायें ये 5 फूड, पूरे सीजन नहीं लगेगी ठंड 

Latest News

2025 Suzuki V-Strom 800DE: भारत में लॉन्च हुई सुजुकी की ये एडवेंचर बाइक, जानिए फीचर्स और कीमत 
2025 Suzuki V-Strom 800DE: भारत में लॉन्च हुई सुजुकी की ये एडवेंचर बाइक, जानिए फीचर्स और कीमत 
Racing June 6, 2025
CG BREAKING : शिक्षकों की वरीयता सूची में गड़बड़ी, बम्निडीह शिक्षा अधिकारी एम.डी. दीवान निलंबित
CG BREAKING : शिक्षकों की वरीयता सूची में गड़बड़ी, बम्निडीह शिक्षा अधिकारी एम डी दीवान निलंबित
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 6, 2025
Indian Railways : अब नहीं चलेगी चालाकी! आधार वेरिफिकेशन के बिना नहीं बुक होगा तत्काल टिकट, रेलवे ने कसे शिकंजा
Grand News NATIONAL देश June 6, 2025
CG Sarkari Jobs 2025: छत्तीसगढ़ में 12वीं पास युवाओं के लिए 200 सरकारी पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
CG Sarkari Jobs 2025: छत्तीसगढ़ में 12वीं पास युवाओं के लिए 200 सरकारी पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?