Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: IPL Auction 2024:खुलने जा रही क्रिकेटरों की किस्मत : दुबई में आज होगी IPL 2024 के लिए नीलामी, 77 खिलाड़ियों के लिए करोड़ों-अरबों रुपये की बरसात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CricketGrand News

IPL Auction 2024:खुलने जा रही क्रिकेटरों की किस्मत : दुबई में आज होगी IPL 2024 के लिए नीलामी, 77 खिलाड़ियों के लिए करोड़ों-अरबों रुपये की बरसात

Veena Chakravarty
Last updated: 2023/12/19 at 9:38 AM
Veena Chakravarty
Share
2 Min Read
SHARE

आईपीएल 2024 की मिनी बोली में देश और विदेश के कई क्रिकेटरों की किस्मत खुलने जा रही है। दुबई में मंगलवार (19 दिसंबर) को होने वाली बोली में 10 टीमें 262.95 करोड़ रुपये की राशि दांव पर लगाएंगी। इस राशि के दम पर ये टीमें बोली के लिए उपलब्ध 333 क्रिकेटरों में से 77 उपलब्ध स्थानों को भरने की कोशिश करेंगी।

read more: IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने Rohit Sharma से छीनी कप्तानी, Hardik Pandya को बनाया कप्तान

- Advertisement -
Ad image

आईपीएल के इतिहास में पहली बार विदेशी धरती पर होने वाली बोली में शार्दुल ठाकुर, हर्षल पटेल, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, रचिन रवींद्र जैसे कैप्ड क्रिकेटरों के अलावा यूपी के समीर रिजवी, महाराष्ट्र के अर्शिन कुलकर्णी, मुंबई के मुशीर खान जैसे अनकैप्ड युवा क्रिकेटरों पर पैसा बरसने की उम्मीद है

- Advertisement -

दिल्ली का हर्षल पर रहेगा फोकस
दिल्ली कैपिटल्स के पास 28.95 करोड़ की राशि शेष है। ये टीम हर्षल पटेल के अलावा शार्दुल ठाकुर, जोश इंग्लिस, वानिंदु हसरंग के अलावा स्थानीय क्रिकेटर प्रियांश राणा पर दांव लगा सकती है। साथ ही यूपी टी-20 लीग में शानदार प्रदर्शन करने वाले समीर रिजवी और स्वास्तिक चिकारा भी उसकी निगाह में रहेंगे।

- Advertisement -

गुजरात की निगाह ऑलराउंडरों पर
गुजरात टाइटंस के पास 38.15 करोड़ की राशि शेष है। हार्दिक की जगह भरने के लिए गुजरात शार्दुल, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, अजमतुल्लाह ओमरजई जैसे ऑलराउंडरों पर दांव लगा सकती है।

चेन्नई की निगाह शार्दुल पर
चेन्नई सुपरकिंग्स के पास 31.4 करोड़ रुपये की राशि शेष है। बेन स्टोक्स की गैरमौजूदगी में धोनी की टीम शार्दुल ठाकुर पर 10 करोड़ तक की राशि लगा सकती है। अंबाती रायुडू के स्थान को भरने के लिए मनीष पांडे पर दांव लगाया जा सकता है। जोस हेजलवुड भी उसके राडार में रहेंगे। हालांकि, मार्च-अप्रैल में नहीं खेलेंगे। हेजलवुड मई में ही टीम से जुड़ सकते हैं।

TAGGED: #abdevilliers, #bleedblue, #cricketaustralia, #cricketers, #cricketmatch, #cricketmemes, #crickets, #cricketworldcup #pakistancricket, #follow, #football, #instagood, #jaspritbumrah, #kingkohli, #memes m#babarazam, #msd #cricketworld, #testcricket, #trending, #viratians, kohli, mahi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article MP NEWS: ‘जज साहब! बच्चा पैदा करना है, पति को जमानत दे दीजिए’, महिला की याचिका पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई
Next Article MP Vidhansabha Satra: सत्र के पहले ही दिन विवाद : मध्यप्रदेश विधानसभा में नेहरू की जगह लगी बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

Latest News

CG News : 250 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किए चेक वितरित
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 29, 2025
India’s daughter creates history: भारत की बेटी ने रचा इतिहास — SSB की कांस्टेबल ललहुमहिमी ने अमेरिका में वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में जीता गोल्ड मेडल
Grand News देश June 29, 2025
CG News : भिलाई विधानसभा में आयोजित हुआ ‘संविधान बचाओ सभा’, हजारों की उपस्थिति, भूपेश बघेल और विधायक देवेंद्र ने रखे विचार”
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 29, 2025
अवैध रेत कारोबार पर तगड़ा प्रहार-चौबेबांधा से हाईवा जब्त, टास्क फोर्स की 24 घंटे निगरानी – विधायक, कलेक्टर और एसपी की सख्ती के बाद एक्शन मोड में प्रशासन
Grand News June 29, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?