Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : सुशील आनंद शुक्ला ने कहा- कांग्रेस सरकार ने हसदेव वन कटाई पर लगाया थी रोक, अब भाजपा अडानी के फायदे के लिये पेड़ कटवा रही
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

CG NEWS : सुशील आनंद शुक्ला ने कहा- कांग्रेस सरकार ने हसदेव वन कटाई पर लगाया थी रोक, अब भाजपा अडानी के फायदे के लिये पेड़ कटवा रही

Jagesh Sahu
Last updated: 2023/12/26 at 6:10 PM
Jagesh Sahu
Share
4 Min Read
CG NEWS : कांग्रेस ने जारी किया वायदों का ब्योरा, सुशील आनंद शुक्ला ने कहा - घोषणा पत्र में 36 वायदे किये थे, 34 पूरे किए 
CG NEWS : कांग्रेस ने जारी किया वायदों का ब्योरा, सुशील आनंद शुक्ला ने कहा - घोषणा पत्र में 36 वायदे किये थे, 34 पूरे किए 
SHARE

रायपुर : CG NEWS : राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि जब विधानसभा के चुनाव हो रहे थे तब राहुल गांधी जी ने कहा था कि, ईवीएम पर कमल का बटन दबेगा तो वीवीपैट से अडानी निकलेगा। राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही यह कथन सत्य साबित होने लगा है। भाजपा सरकार अडानी के हितों को सवंर्धित करने के लिये राज्य के जल, जंगल, जमीन खनिज संपदा को अडानी को सौपना शुरू कर दिया गया है। जैसे ही भाजपा की सरकार बनी हसदेव अरण्य क्षेत्र में वनों की अंधाधुंध कटाई शुरू की जा चुकी है। 50 हजार से अधिक पेड़ काटे जा चुके है।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपनी सरकार के पाप को छुपाने के लिये कहते है हसदेव में कटाई के आदेश पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने दिये थे जबकि हकीकत यह है कि यहां पर कटाई के लिये आदेश और पर्यावरण स्वीकृत केंद्र की मोदी सरकार ने दिया था तथा कांग्रेस सरकार ने इस स्वीकृति को राज्य के स्तर पर निरस्त कर दिया था तथा केंद्र में भी इसे निरस्त करने के लिये पत्र लिखा था। 31.10.2022 को इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर सचिव ने भारत सरकार के वन महानिरीक्षक को पत्र लिखकर परसा ओपन कास्ट कोल माईंस कोल उत्खनन पर प्रतिबंध लगाने तथा वन कटाई के प्रस्ताव को निरस्त करने को कहा था। विधानसभा से भी कांग्रेस सरकार ने इस आशय का प्रस्ताव पारित करवा कर केंद्र को भेजा था कि हसदेव अरण्य क्षेत्र की सभी कोल खदानों को निरस्त किया जाये।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

लेमरू एलिफेंट कारीडोर में मोदी सरकार के द्वारा आवंटित कोयला खदानों के खिलाफ भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में 27 जुलाई 2022 को प्रस्तावित प्रस्ताव पारित कर हसदेव अरण्य, तमोर पिंगला और कोरबा के हाथी रिजर्व क्षेत्र के वनों में कोल ब्लॉक आवंटन रद्द करने का संकल्प लिया था। इस दौरान मोदी सरकार के कोयला मंत्री ने रायपुर आकर यह भी कहा कि जहां पर कोल बेयरिंग एक्ट लागू होता है वहां पेसा कानून के प्रावधान लागू नहीं होते किसी के आपत्ति या सहमति से कोल खनन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा मोदी सरकार उस क्षेत्र में भी कोयले का खनन जारी रखेगी। राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद अडानी को फायदा पहुंचाने पेड़ों की कटाई शुरू हो चुकी है।

- Advertisement -

भाजपा सरकार के बनते ही हसदेव में वन की कटाई से इस सरकार की नीयत और भविष्य की कार्ययोजना स्पष्ट झलक है यह सरकार अडानी के लिये, अडानी के हितों के लिये चलने वाली है। इसका जनता से कुछ लेना देना नहीं है।

- Advertisement -

पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, महेन्द्र छाबड़ा, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, प्रवक्ता अजय गंगवानी, ऋषभ चंद्राकर, मतीन खान उपस्थित थे।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, Breaking News, Cg Latest News, cg news, CG NEWS : सुशील आनंद शुक्ला ने कहा- कांग्रेस सरकार ने हसदेव वन कटाई पर लगाया था रोक, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, ग्रैंड न्यूज़, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Bharatiya Nyaya Sanhita : हत्या के आरोपियों को 302 नहीं 101 के तहत मिलेगी सजा, 420 की जगह 316 कहलाएंगे ठग, 376 से 70, जानिए नए कानून में क्या हुआ बदलाव Bharatiya Nyaya Sanhita : हत्या के आरोपियों को 302 नहीं 101 के तहत मिलेगी सजा, 420 की जगह 316 कहलाएंगे ठग, 376 से 70, जानिए नए कानून में क्या हुआ बदलाव
Next Article CG NEWS : कलेक्टर ने समय-सीमा की ली बैठक, लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकरण करने अधिकारियों को दिए निर्देश CG NEWS : कलेक्टर ने समय-सीमा की ली बैठक, लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकरण करने अधिकारियों को दिए निर्देश

Latest News

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश 
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश 
छत्तीसगढ़ रायपुर May 9, 2025
 रद्द होगा IPL 2025? ये क्या बोल गए BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला 
 रद्द होगा IPL 2025? ये क्या बोल गए BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला 
Breaking News Cricket खेल May 9, 2025
सूखे कुएं में गिरा कोटरी, वन विभाग और ग्रामीणों की सूझबूझ से सकुशल बचाया गया
Grand News May 9, 2025
CG NEWS : ग्रैंड न्यूज की खबर का असर; युवा व्यवसाई की मौत के बाद जागा निगम प्रशासन, अवैध फ्लेक्स, बैनर पर नजर रखने निगरानी टीम का गठन
CG NEWS : ग्रैंड न्यूज की खबर का असर; युवा व्यवसाई की मौत के बाद जागा निगम प्रशासन, अवैध फ्लेक्स, बैनर पर नजर रखने निगरानी टीम का गठन
छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?