Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: MP BREAKING : कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की गई भंग, बैठक में जिला अध्यक्ष और प्रभारियों ने जमकर निकाली भड़ास  
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsमध्य प्रदेश

MP BREAKING : कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की गई भंग, बैठक में जिला अध्यक्ष और प्रभारियों ने जमकर निकाली भड़ास  

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/12/26 at 5:34 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
MP BREAKING : कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की गई भंग, बैठक में जिला अध्यक्ष और प्रभारियों ने जमकर निकाली भड़ास  
MP BREAKING : कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की गई भंग, बैठक में जिला अध्यक्ष और प्रभारियों ने जमकर निकाली भड़ास  
SHARE

 

भोपाल। MP BREAKING : प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष, जिला प्रभारी और प्रदेश पदाधिकारियों की बड़ी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें जिला अध्यक्ष और प्रभारियों ने लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों का एलान जल्द से जल्द किए जाने की मांग संगठन के सामने उठाई।

- Advertisement -
Ad image

उनका कहना था कि विधानसभा चुनाव में हुई गलतियों को लोकसभा में नहीं दोहराया जाना चाहिए। विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन में देरी हुई थी, जिसका खामियाजा पार्टी को चुनाव में उठाना पड़ा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी को बड़े नेताओं को लोकसभा चुनाव में उतारना चाहिए। बैठक में जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी और अन्य कई पदाधिकारियों ने अपने मन का गुब्बार भी निकाला।

बैठक से बाहर निकले दिग्विजय सिंह बैठक को लेकर कुछ भी बोलने से कतराते नजर आए। हां, ना में दिग्विजय सिंह ने दिए जबाव।

कांग्रेस प्रदेश कार्यकारणी को किया गया भंग, जल्द बनेंगे नए पदाधिकारी

प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा कि आज समीक्षा बैठक के बाद प्रदेश कार्यकारणी को भंग करने का निर्णय लिया गया है। आगामी आदेश तक जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारी काम करते रहेंगे। जल्द ही नई कार्यकारणी का गठन किया जाएगा।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ ही कांग्रेस प्रभारी जितेंद्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व प्रदेश अध्यक्षगण सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव, वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा, CWC सदस्य कमलेश्वर पटेल, CEC सदस्य ओमकार मरकाम, पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह और उपनेता हेमंत कटारे आदि मौजूद रहे।

जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारियों का फूटा गुस्सा

बड़े नेताओं के सामने जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारियों का गुस्सा भी फूटा। उन्होंने कहा कि संगठन में नियुक्तियां हो जाती हैं, लेकिन प्रभारी को इसकी जानकारी नहीं जाती है। उन्होंने आगे कहा कि कई जिलों में कुछ लोगों ने तानाशाही रवैया अपना रखा है। जबकि पार्टी में सबकी बात को तवज्जो दी जानी चाहिए।
TAGGED: # latest news, BIG NEWS, MP BREAKING, MP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BIG BREAKING : गरीब परिवारों के हित में साय सरकार का बड़ा फैसला, अगले 5 साल तक मिलेगा निःशुल्क चावल, सभी कलेक्टरों को पत्र जारी CG BIG NEWS : CM विष्णु देव साय कल रायगढ़ में करेंगे रोड शो
Next Article CG CRIME : महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या; फरार आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा, आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर किया चक्काजाम  CG CRIME : महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या के फरार आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा, आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर किया चक्काजाम 

Latest News

CG NEWS: ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ ने पॉलीथिन मुक्त शीतला बाजार के लिए जन जागरूकता रैली निकाली।
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 28, 2025
CG NEWS: शिक्षा ही समाज और व्यक्ति के विकास की असली ताक़त : लालिमा ठाकुर मालगांव स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी बच्चों का हुआ पारंपरिक स्वागत
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 28, 2025
CG NEWS: विधायक देवेन्द्र ने किया संविधान चौक का लोकार्पण,
BHILAI Grand News छत्तीसगढ़ June 28, 2025
विधायक-कलेक्टर और एसपी की बैठक में बड़ा फैसला, जिले में अवैध रेत कारोबार पर होगा 24×7 एक्शन
Grand News June 28, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?