Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : राज्य सरकार ने 41 IAS अधिकारियों का किया तबादला, 11 जिलों के कलेक्टर बदले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsरायपुर

CG NEWS : राज्य सरकार ने 41 IAS अधिकारियों का किया तबादला, 11 जिलों के कलेक्टर बदले

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/04/20 at 10:40 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
2 Min Read
CG NEWS : राज्य सरकार ने 41 IAS अधिकारियों का किया तबादला, 11 जिलों के कलेक्टर बदले
CG NEWS : राज्य सरकार ने 41 IAS अधिकारियों का किया तबादला, 11 जिलों के कलेक्टर बदले
SHARE

रायपुर।CG NEWS : छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को प्रशासनिक हलकों में बड़ा फेरबदल करते हुए एक ही झटके में 41 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस फेरबदल में 11 जिलों के कलेक्टरों को भी बदला गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार ने इस कदम के जरिए प्रशासनिक कसावट, जवाबदेही और परिणामों पर आधारित कामकाज को प्राथमिकता दी है।

- Advertisement -

सरकार ने राजस्व मामलों के लटकते निपटारे और उपेक्षित प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार लाने के लिए दो अतिरिक्त कमिश्नरों की नियुक्ति की है। राजस्व मंडल को मजबूत करने के साथ ही सुशासन की दिशा में ये बदलाव एक ठोस पहल मानी जा रही है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

संभागायुक्त स्तर पर भी बदलाव

- Advertisement -

महादेव कावरे से बिलासपुर संभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी हटाकर सुनील कुमार जैन को बिलासपुर संभागायुक्त नियुक्त किया गया है। इससे इस क्षेत्र में प्रशासनिक निर्णयों और कामकाज की गति बढ़ने की संभावना है।

- Advertisement -

जिले की जिम्मेदारी फिर सौंपे गए

पूर्व में जिलों का सफल नेतृत्व कर चुके दो अधिकारियों – सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे और जन्मेजय महोबे को पुनः जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भूरे को राजनांदगांव जिले का कलेक्टर बनाया गया है, जबकि महोबे को जांजगीर-चांपा जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

प्रशासनिक संरचना को सरल करने की कोशिश

सरकार ने सचिवालय स्तर पर भी अधिकारियों के कार्यभार का युक्तियुक्तकरण किया है, जिससे एक विभागाध्यक्ष को एक ही सचिव को रिपोर्ट करना हो। इससे निर्णय प्रक्रिया तेज और स्पष्ट होगी, तथा कार्यों में समन्वय भी बेहतर बनेगा।

लापरवाह अधिकारियों पर सख्ती

सरकार ने इस फेरबदल के जरिए यह स्पष्ट संदेश भी दिया है कि कार्यकुशलता, ईमानदारी और जनता के हित में समर्पण के साथ काम करने वालों को आगे बढ़ाया जाएगा, वहीं लापरवाही और हीलाहवाली करने वाले अधिकारियों को जिम्मेदारियों से मुक्त कर कम महत्वपूर्ण पदों पर भेजा जाएगा।

 

TAGGED: cg news, रायपुर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : कांग्रेस 21 अप्रैल को करेगी मुख्यमंत्री निवास का घेराव, लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन CG NEWS : कांग्रेस 21 अप्रैल को करेगी मुख्यमंत्री निवास का घेराव, लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन
Next Article CG NEWS :नहर में मिली युवक की लाश, बाढ़ बचाव दल ने निकाला बाहर CG NEWS :नहर में मिली युवक की लाश, बाढ़ बचाव दल ने निकाला बाहर

Latest News

RAIPUR NEWS : KTU में जमकर बवाल, आधी रात को नशे में धुत बॉयज हॉस्टल के लड़कों ने गर्ल्स हॉस्टल की लड़कियों के साथ की बदसलूकी, सुरक्षा पर उठे सवाल 
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 1, 2025
CG NEWS: ग्रामीणों को तीन माह से नहीं मिला राशन,परिवार को खाने के पड़े लाले, पोषण में हो रही दिक्कत, ग्रामीणों ने की शिकायत,
Grand News छत्तीसगढ़ June 1, 2025
RAIPUR NEWS : राजधानी में देह व्यापार का खुलासा, किराए के मकान में पकड़ाए 3 लड़कियां, संचालक-संचालिका भी गिरफ्तार 
Grand News June 1, 2025
Farmer Loan: किसानों के लिए खुशखबरी, बिना गिरवी रखे मिलेगा लाखों का लोन!
Business Grand News छत्तीसगढ़ देश June 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?