Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: PM Modi reached Brazil: PM मोदी पहुंचे ब्राजील, BRICS सम्मेलन में लेंगे हिस्सा — वैदिक मंत्रोच्चार और सांस्कृतिक नृत्य के बीच हुआ भव्य स्वागत, देखें वीडियो
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsदेश

PM Modi reached Brazil: PM मोदी पहुंचे ब्राजील, BRICS सम्मेलन में लेंगे हिस्सा — वैदिक मंत्रोच्चार और सांस्कृतिक नृत्य के बीच हुआ भव्य स्वागत, देखें वीडियो

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/07/06 at 8:20 AM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

ब्राजील । PM Modi reached Brazil: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की विदेश यात्रा के चौथे चरण में रविवार तड़के ब्राजील के रियो डी जेनेरियो पहुंचे। यहां 17वें BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार, पारंपरिक नृत्य और भारतीय समुदाय की गर्मजोशी के बीच पीएम मोदी ने भी सबका अभिनंदन स्वीकार किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान जैसे ही रियो डी जेनेरियो के गैलियो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा, भारतीय समुदाय के लोग पारंपरिक परिधानों में उनका स्वागत करने जुटे। महिलाओं ने भारतीय नृत्य प्रस्तुतियां दीं तो पुरुषों ने वैदिक मंत्रों के साथ पीएम मोदी का अभिनंदन किया। इस मौके का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर लिखा,

- Advertisement -

> “ब्राजील के रियो डी जेनेरियो पहुंच गया हूं। BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लूंगा और फिर राष्ट्रपति लूला के निमंत्रण पर ब्रासीलिया में राजकीय दौरा करूंगा। इस यात्रा में कई सार्थक बैठकों और चर्चाओं की उम्मीद है।”

 

भारतीय प्रवासियों से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने एक नन्हे बच्चे को गोद में उठाकर दुलारा, जिसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। उत्साहित भारतीय समुदाय ने पीएम मोदी को पारंपरिक शॉल और गमछा भेंट कर सम्मानित किया। कुछ लोगों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लिखे पोस्टर भी लेकर पीएम मोदी का स्वागत कियारियो डी जेनेरियो में आयोजित इस स्वागत समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम रही। भारतीय समुदाय ने गीत-संगीत और लोकनृत्य के जरिए ब्राजील की धरती पर भारतीय संस्कृति की खुशबू बिखेरी।

 

ब्राजील दौरे के दौरान पीएम मोदी राष्ट्रपति लूला से भी द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इस चर्चा में दोनों देशों के बीच व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष, कृषि, स्वास्थ्य और टेक्नोलॉजी जैसे अहम विषयों पर रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर फोकस रहेगा।

 

इसके अलावा पीएम मोदी 17वें BRICS सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका के साथ अब सऊदी अरब, UAE, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया और ईरान जैसे देश भी जुड़ चुके हैं। दुनिया की उभरती अर्थव्यवस्थाओं का यह सबसे बड़ा मंच बन चुका है, जहां पीएम मोदी वैश्विक नेताओं से द्विपक्षीय मुलाकातें करेंगे।

 

बता दें कि पीएम मोदी की यह यात्रा पांच देशों की विदेश यात्रा का हिस्सा है। वह इससे पहले घाना, त्रिनिदाद एंड टोबैगो और अर्जेंटीना का दौरा कर चुके हैं। अब ब्राजील के बाद वह अपनी यात्रा के आखिरी चरण में नामीबिया जाएंगे।

TAGGED: BRICS सम्मेलन में लेंगे हिस्सा — वैदिक मंत्रोच्चार और सांस्कृतिक नृत्य के बीच हुआ भव्य स्वागत, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, PM Modi reached Brazil:, PM Modi reached Brazil: PM मोदी पहुंचे ब्राजील, देखे वीडियो
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Metro…In Dino Review: ‘मेट्रो…इन दिनों’ में रिश्तों की बारिश, अधूरी कहानियां और इमोशनल म्यूजिकल सफर — अनुराग बसु का जादू फिर चला
Next Article CG NEWS: जनकपुरी से श्रीमंदिर पहुंचे महाप्रभु जगन्नाथ, बाहुड़ा गोंचा पर्व के साथ हुआ बस्तर गोंचा महापर्व का समापन, रविवार को संपन्न होगा देव शयनी एकादशी का विधान।

Latest News

Para-Arm Wrestling Cup 2025 : श्रीमंत झा ने लक्ज़मबर्ग पैरा-आर्म रेसलिंग कप 2025 में जीता गोल्ड मेडल, अहमदाबाद प्लेन क्रैश में जान गंवाने वालों को किया समर्पित 
Grand News July 6, 2025
गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही — अवैध गांजा व हिरण की खाल के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार
Grand News July 6, 2025
मौसीबाड़ी से निजधाम लौटे जगत के नाथ: गरियाबंद में भक्तिभाव से सजी बहुड़ा यात्रा, गूंजे जयकारे
Grand News July 6, 2025
GRAND NEWS : दशमेश सेवा सोसाइटी का 14 वर्षों से लंगर सेवा, आज भी हजारों जरूरतमंदों ने उठाया लाभ, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान 
छत्तीसगढ़ रायपुर July 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?