Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अब तक की 10 बड़ी खबरे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsExclusiveGrand Newsछत्तीसगढ़

अब तक की 10 बड़ी खबरे

Poonam Shukla
Last updated: 2020/06/10 at 5:42 AM
Poonam Shukla
Share
6 Min Read
SHARE

1. प्रदेश में देर रात मिले 28 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, बढ़ कर कुल एक्टिव मरीजों की संख्या हुई इतनी..

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्र​मण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से रोजाना सैकड़ों नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच खबर आई है कि प्रदेश में 28 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

2. BIG NEWS : अनलॉक पार्टी मनाना पड़ा महंगा… शामिल हुए 70… सभी हुए कोरोना पॉजिटिव

- Advertisement -

नागपुर के एक व्यक्ति ने लॉकडाउन खत्म होने और अनलॉक के स्वागत में अपने घर में जोरशोर से पार्टी की | इस पार्टी में शामिल कई लोगों की जान खतरे में पड़ गई है | जिस शख्स ने पार्टी दी वो कोरोना पॉजिटिव पाया गया है | इसके बाद उसके परिवार समेत करीबी 70 लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए | अब इन सभी 70 लोगों के संपर्क में आये 700 से अधिक लोगों को क्वारंटाइन किया गया है | इन सभी के सैंपल लिए गए है | इनकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है | बताया जाता है कि जो 70 संक्रमित मरीज सामने आये है , उनमे से कई अन्य बिमारियों से भी पीड़ित है | 

- Advertisement -

3. प्रतिदिन 1500 सैम्पल की जांच करेगा अब एम्स… पैंडिंग निपटारे के बाद शुरू होगी नए सैम्पल की जांच

एम्स की वीआरडी लैब में आरएनए एक्सट्रेशन मशीन पहुंच गई। इसकी मदद से कोविड-19 के सैंपल की जांच क्षमता रोजाना 1500 तक बढ़ जाएगी। इसके साथ ही अगले कुछ दिनों में एक और अत्याधुनिक आरटी-पीसीआर मशीन भी एम्स पहुंचने वाली है, जिसकी मदद से लैब की क्षमता बढ़ेगी। कुछ दिन पहले एम्स के इमरजेंसी वार्डों में भर्ती होने वाले मरीजों की बढ़ती संख्या और उनके कोरोना टेस्ट के कारण लैब पर रोज 300 अतिरिक्त सैम्पल का भार पड़ गया था, इससे निबटने का इंतजाम अब कर लिया गया। अभी एम्स में प्रतिदिन 350 सैंपल की जांच हो पा रही थी।

4. कुएं की सफाई करने उतरे 4 मजदूरों की डूबने से मौत….

जांजगीर-चांपा, जिले के हसौद थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां कु्एं में डूबने से 4 लोगों की मौत हो गई। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दे दी है। जिसके बाद मौके पर घटनास्थल पहुंच पुलिस शव को निकालने की कार्यवाही कर रही है।

5. कांग्रेस भवन निर्माण के लिए समिति गठित.. मरकाम अध्यक्ष नियुक्त..

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की अध्यक्षता में कांग्रेस ने भवन निर्माण समिति का गठन किया है। समिति में पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रभारी महामंत्री संगठन चन्द्रशेखर शुक्ला शामिल किए गये हैं। प्रस्तावित कांग्रेस भवन निर्माण वाले जिला/शहर कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष भी समिति के सदस्य होंगे।

6. सीएम बघेल ने उद्योग घरानों से की चर्चा…. पर्यटन को बढ़ावा देने पर विशेष जोर…. कृषि और उद्यानिकी के लिए उद्यमियों को आमंत्रण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने औद्योगिक इकाईयों के प्रतिनिधियों से कहा है कि वे औद्योगिक इकाईयों में बाहर से आने वाले श्रमिकों की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें। यदि उनकी इकाईयों में किसी श्रमिक में संक्रमण के लक्षण दिखाई देते हैं तो इसकी भी जानकारी अनिवार्य रूप से दी जाए। उन्होंने उद्योगपतियों से राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होटलों और रिसाॅर्टों की स्थापना तथा कृषि और उद्यानिकी फसलों पर आधारित प्रसंस्करण के उद्योग स्थापित करने का आव्हान किया है।

7. BREAKING : 24 घंटे के भीतर निगम आयुक्त ने जारी किया संशोधित आदेश…. जानिए अब क्या

रायपुर नगर पालिका निगम में जोनवार की गई जोन आयुक्त की पदस्थापना में 24 घंटे के अंदर संशोधन आदेश जारी हो गया। आयुक्त सौरभ कुमार ने यह आदेश जारी किया है। संशोधित आदेश के तहत – हेमंत शर्मा कार्यपालन अभियंता की जोन आयुक्त जोन क्रमांक 1 के पद पर की गई पदस्थपना को निरस्त करते हुए हेमंत शर्मा कार्यपालन अभियंता उद्यान के प्रभार में पूर्ववत रहेंगे।

8. BIG NEWS : दफ्तरों में अब देनी होगी शत-प्रतिशत उपस्थिति… आदेश जारी

 कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करने के लिए सरकार ने केवल आवश्यक लोगों की उपस्थिति के निर्देश दिए थे। इस आदेश के चलते ज्यादातर वक्त घरों पर बिताने वाले शासकीय सेवकों के लिए अब नया आदेश जारी हो गया है, जिसके मुताबिक अब सप्ताह के सभी दिन शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करानी होगी।

9. अमेरिका के बाद ब्रिटेन में प्रदर्शनकारियों ने की महात्मा गांधी की प्रतिमा से छेड़छाड़, लिखा ‘रेसिस्ट’

 अमेरिका के बाद अब ब्रिटेन में प्रदर्शनकारियों ने महात्मा गांधी की पार्लियामेंट स्क्वॉयर में स्थित प्रतिमा के आस-पास रंगभेदी संदेश लिए पोस्टर चिपका दिए और प्रतिमा के चबूतरे पर रेसिस्ट (नस्लभेदी) लिख दिया।

10. स्व.अजीत जोगी के कट्टर समर्थक के कांग्रेस प्रवेश के बाद, मरवाही में इस्तीफों की सुनामी, दो गुटों में बंटी कांग्रेस, कई कांग्रेसियों ने छोड़ी पार्टी

पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के विधायक प्रतिनिधि रहे ज्ञानेंद्र उपाध्याय ने आज को कांग्रेस में प्रवेश क्या किया, गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में इस्तीफों का झड़ी सी लग गई । ज्ञानेंद्र उपाध्याय की कांग्रेस प्रवेश की जानकारी मिलते ही स्थानीय कांग्रेसी दो धड़ों में बंट गये । एक धड़े ने बैठक कर अपना इस्तीफा जिला कांग्रेस अध्यक्ष को सौंप भी दिया है । वही दूसरा धड़ पार्टी मजबूत होने की कही ।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article प्रदेश में देर रात मिले 28 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, बढ़ कर कुल एक्टिव मरीजों की संख्या हुई इतनी..
Next Article भाठागांव में जर्जर जमीन का विस्फोट कराने की अनुमति मिली….
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

GRAND NEWS: सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई ने स्व रामजीलाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ में शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण से शिक्षा में नया संतुलन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG NEWS: चिन्नास्वामी स्टेडियम हादसे पर सीएम साय ने जताया शोक, सरकार से की राहत कार्यों में तेजी लाने की अपील
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG Road Accident: तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना राजिम June 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?