Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : स्वास्थ्य मंत्री देंगे स्तीफा!, मीडिया से चर्चा में दिए संकेत, बोले- मेरे लिए मंत्री बना रहना जरूरी नहीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsदेशराजनीतिराजस्थान

BIG NEWS : स्वास्थ्य मंत्री देंगे स्तीफा!, मीडिया से चर्चा में दिए संकेत, बोले- मेरे लिए मंत्री बना रहना जरूरी नहीं

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/10/10 at 9:29 AM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG BIG NEWS : नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने 9 मंत्रियों को सौंपी जिम्मेदारी, मंत्री चौबे को बीरगांव, तो इन्हे मिली यहाँ की कमान
CG BIG NEWS : नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने 9 मंत्रियों को सौंपी जिम्मेदारी, मंत्री चौबे को बीरगांव, तो इन्हे मिली यहाँ की कमान
SHARE

 

BIG NEWS : स्वास्थ्य मंत्री देंगे स्तीफा!, मीडिया से चर्चा में दिए संकेत, बोले- मेरे लिए मंत्री बना रहना जरूरी नहीं
 

जयपुर। राजस्थान (Rajasthan) के चिकित्सा मंत्री (Health Minister) डॉ. रघु शर्मा (Dr. Raghu Sharma) अपने पद से इस्तीफा (Resign) दे सकते हैं। डॉ. शर्मा को कांग्रेस (Congress) ने गुजरात (Gujarat) का प्रभारी नियुक्त किया है। रघु शर्मा की इस नियुक्ति के बाद से ही उनके गहलोत सरकार (Ashok Gehlot Government) की कैबिनेट में बने रहने पर संशय जताया जा रहा है। इस बीच बीते शनिवार को मीडिया से चर्चा में रघु शर्मा ने खुद ही मंत्री पद छोड़ने के संकेत दे दिए। डॉ. शर्मा ने कहा कि ‘मेरे लिए मंत्री बना रहना जरूरी नहीं है। मेरे लिए संगठन जरूरी है और मैं कांग्रेस के लिए काम करूंगा, यही मेरी प्राथमिकता है.’ मंत्री शर्मा के इस बयान के बाद जल्द ही उनके मिनिस्टर पद छोड़ने की चर्चा है।

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

ALSO READ : OMG : कोर्ट से चोरी हुई जज की कार, अब पति-पत्नी गिरफ्तार, बताया जा रहा बदला का मामला

- Advertisement -

 

मिल सकता है राष्ट्रीय महासचिव का पद

 

रघु शर्मा को गुजरात कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है, लेकिन अभी एआईसीसी में उनकी भूमिका तय नहीं की गई है। हालांकि उन्हें गुजरात जैसे महत्वपूर्ण राज्य का प्रभारी बनाए जाने से माना जा रहा है कि जल्द ही उन्हें राष्ट्रीय महासचिव का पद दिया जा सकता है। राष्ट्रीय कांग्रेस में अभी राजस्थान के कई नेताओं के पास महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां हैं। इन नेताओं में भंवर जितेन्द्र सिंह पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं और राहुल गांधी के करीबी हैं। धीरज गुर्जर और जुबेर खान पार्टी के राष्ट्रीय सचिव हैं और उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी के सहयोगी के तौर पर कमान संभाल रहे हैं। वहीं मोहन प्रकाश पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। जबकि रघुवीर मीणा कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य हैं। गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर डॉ. रघु शर्मा को मिली जिम्मेदारी काफी अहम मानी जा रही है।

 

 

ALSO READ : बनारस पहुंचे प्रियंका वाड्रा और सीएम बघेल, काशी विश्वनाथ में किया जलाभिषेक, देखिए पूरा वीडियो

 

जल्द ही और जिम्मेदारियां भी संभव

 

वहीं संभावना जताई  जा रही है कि प्रदेश से कुछ और नेताओं को जल्द ही राष्ट्रीय कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। इनमें सबसे प्रमुख नाम राजस्व मंत्री हरीश चौधरी का माना जा रहा है। हरीश चौधरी को पंजाब का प्रभारी बनाने की चर्चाएं जोरों पर हैं। हरीश चौधरी पहले भी पंजाब के प्रभारी रह चुके हैं। हाल ही में पंजाब में हुए सियासी घटनाक्रम में कांग्रेस ने उन्हें पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी थी और उन्होंने सियासी मसला हल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

 

ALSO READ : ऑल इंडिया प्रोफेसनल्स कांग्रेस का छग में संगठन विस्तार, शिल्पराज देवांगन रायपुर चेप्टर के नए जिलाध्यक्ष

 

उधर सचिन पायलट को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिलने की चर्चाएं लम्बे समय से चल रही हैं। मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी का कहना है कि जिस भी नेता को जहां भी जिम्मेदारी पार्टी आलाकमान दी जा रही है वहां उनके हाथ पार्टी के लोग मजबूत करें। पिछले दिनों जब कांग्रेस का मंथन हुआ था तब कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने कहा था कि कई लोगों ने संगठन में काम करने की इच्छा जाहिर की है।

TAGGED: # latest news, BIG NEWS, Latest News In Hindi, POLITICS NEWS, rajisthan news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article OMG : कोर्ट से चोरी हुई जज की कार, अब पति-पत्नी गिरफ्तार, बताया जा रहा बदला का मामला  OMG : कोर्ट से चोरी हुई जज की कार, अब पति-पत्नी गिरफ्तार, बताया जा रहा बदला का मामला 
Next Article प्रियंका और सीएम बघेल, अब किसान न्याय रैली में CM LIVE : काशी विश्वनाथ के जलाभिषेक के बाद, प्रियंका और सीएम बघेल, अब किसान न्याय रैली में
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: थाना चांपा विधायक बालेश्वर साहू ग़िरफ़्तार, मुचलके मे रिहा..
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 2, 2025
CG NEWS: महिला पर अत्याचार करने वाला आदतन अपराधी गिरफ्तार, जुलूस निकालकर दिखाई पुलिस ने सख्ती
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 2, 2025
Panchayat web : “Panchayat वेब सीरीज की रिंकी असल में कहां की है? फुलेरा के पास है घर, जानिए इंजीनियरिंग से एक्टिंग तक की कहानी
bollywood Grand News मनोरंजन July 2, 2025
Aaj Ka Rashifal: आज बुध-शुक्र की युति बदलेगी किस्मत की दिशा! इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानिए बाकी राशियों का हाल
Grand News राशिफल July 2, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?