Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG INTERESTING NEWS : शादी की खुशियों में लगा चार चाँद, दुल्हन ने दिया बच्चे को जन्म, जानिये पूरा मामला 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़कोंडागांवरोचक खबरें

CG INTERESTING NEWS : शादी की खुशियों में लगा चार चाँद, दुल्हन ने दिया बच्चे को जन्म, जानिये पूरा मामला 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/02/02 at 10:29 AM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG INTERESTING NEWS : शादी की खुशियों में लगा चार चाँद, दुल्हन ने दिया बच्चे को जन्म, जानिये पूरा मामला 
CG INTERESTING NEWS : शादी की खुशियों में लगा चार चाँद, दुल्हन ने दिया बच्चे को जन्म, जानिये पूरा मामला 
SHARE

 

Contents
शादी की खुशियां हुई दोहरी तो ये है आदिवासियों की पैठू प्रथा 
- Advertisement -
CG INTERESTING NEWS : शादी की खुशियों में लगा चार चाँद, दुल्हन ने दिया बच्चे को जन्म, जानिये पूरा मामला 
 

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। शादी को लेकर घर में गजब का उत्सव और उमंग देखने को मिलता है। रिश्तेदारों से भरा हुआ घर, ढोलक की थाप, थिरकती व नाचते-गाते घर वाले, मेहंदी से भरे हाथ, पकवानों की खुशबू से महकता घर आदि देखने को मिलता है। वहीँ शादी का एक अनोखा नजारा छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले (Kondagaon district of Chhattisgarh) से भी सामने आया है। यहाँ हल्दी रस्म के दौरान दुल्हन ने बच्चे को जन्म दिया। शादी के दौरान बेटे के जन्म ने परिवार की खुशियां दोगुनी कर दी है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -
CG INTERESTING NEWS : शादी की खुशियों में लगा चार चाँद, दुल्हन ने दिया बच्चे को जन्म, जानिये पूरा मामला 
 

 

- Advertisement -

दरअसल, अनोखी शादी का यह मामला कोंडागाव जिले (Kondagaon District) के बड़ेराजपुर ब्लॉक (Bararajpur Block) अंतर्गत बांसकोट गांव (Banskot Village) में सामने आया है। यहां शादी की रस्म के दौरान ही दुल्हन ने एक बेटे को जन्म दिया है। हल्दी लेपन की तैयारी के दौरान दुल्हन के पेट में दर्द शुरू हो गया। हल्दी रस्म कार्यक्रम रोककर दुल्हन को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (Primary Health Centre) ले जाया गया, जहां उसने बेटे को जन्म दिया। बड़ेराजपुर के बांसकोट निवासी शिवबत्ती की शादी ओडिशा निवासी चंदन नेताम के साथ हो रही थी।

 

दुल्हन शिवबती की मां सरिता मंडावी ने बताया कि आदिवासी समाज में आज भी पैठू प्रथा चल रही है, जिसके चलते उनकी लड़की शिवबती 2021 में अपने पसंद से चंदन नेताम बांसकोट निवासी के घर पैठू गई हुई थी। 8 माह एक साथ रहने के बाद वर एवं वधु पक्ष के लोगों ने तय किया कि अब लड़के-लड़की की शादी कर देनी चाहिए। इसके शादी का निमंत्रण पत्र छपवाकर परिवार को भेजा। रिश्तेदार भी शादी में शामिल हुए।

शादी की खुशियां हुई दोहरी

दूल्हे के परिवार वालों ने लड़की के माता-पिता एवं उनके रिश्तेदारों को इस बात की सूचना दी और शादी की तिथि तय की गई। शादी में रिश्तेदारों व गांव के लोगों को निमंत्रण दिया गया। 30 जनवरी को हल्दी लेपन का कार्यक्रम व 31 जनवरी को शादी होनी थी। इसी बीच हल्दी लेपन के समय लड़की के पेट में दर्द शुरू हो गया। घर से लगभग 200 मीटर दूर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसकोट में दुल्हन को जांच के लिए ले जाया गया। रविवार की सुबह 10 बजे के करीब दुल्हन ने एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म से शादी की खुशियां दोहरी हो गई है। अब दोहरी खुशी में परिवार शादी में जुटा हुआ है। लड़के के पिता छेदीलाल नेताम ने बताया कि वे आसपास के लोगों को निमंत्रण देकर आए थे। वधु पक्ष के लोग भी शादी में शामिल होने आ चुके हैं।

तो ये है आदिवासियों की पैठू प्रथा 

आदिवासियों की संस्कृति, रहन-सहन, जीवनशैली व पूजा-पाठ के कई किस्से हैं। वे अपने पुरखों की सभ्यता व संस्कृति को आज भी सहेजे हुए हैं। आदिवासी समाज में आज भी पैठू प्रथा (paithu custom) का प्रचलन है। इस प्रथा में लड़की अपने पसंद के लड़के के घर जाती है और वहीं रहने लगती है। इस पर लड़की के घर वालों को किसी तरह का ऐतराज नहीं होता। इसके बाद वर एवं वधु पक्ष के लोग उचित समय देखकर उनकी शादी करा देते हैं। अक्सर नवाखाई या त्यौहार के मौके पर वैवाहिक कार्यक्रम तय किया जाता है। शहरी क्षेत्रों में इसे लिव इन रिलेशनशिप कहते जाता है, जहां युवक-युवती अपने पसंद से एक साथ बिना शादी के रह सकते हैं।

TAGGED: # latest news, CG BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, cg news, cg news in hindi, KONDAGAON NEWS, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article राजस्व मंत्री को 'हनीट्रैप' में फंसाने रची गई साजिश BREAKING NEWS : राजस्व मंत्री को ‘हनीट्रैप’ में फंसाने रची गई साजिश, मोहरा बनी मॉडल ने 7वीं मंजिल से लगाई छलांग
Next Article एयरटेल में एक अरब डॉलर तक निवेश करेगा गूगल, भारत में 5G उपयोग को बढ़ावा देने के लिए दोनों कंपनियां एक साथ करेंगी काम
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Sports News : छत्तीसगढ़ स्टेट पिक्लबॉल संघ द्वारा टर्फ 71 लक्की डबल्स पिकलबाल टूर्नामेंट का आयोजन, प्रदेश के नेशनल, इंटरनेशनल खिलाड़ी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा
Sports News : छत्तीसगढ़ स्टेट पिक्लबॉल संघ द्वारा टर्फ 71 लक्की डबल्स पिकलबाल टूर्नामेंट का आयोजन, प्रदेश के नेशनल, इंटरनेशनल खिलाड़ी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा
खेल छत्तीसगढ़ May 9, 2025
RAIPUR NEWS : धरसीवां के संभव स्टील प्लांट से 4 बाल श्रमिक बरामद
RAIPUR NEWS : धरसीवां के संभव स्टील प्लांट से 4 बाल श्रमिक बरामद
छत्तीसगढ़ रायपुर May 9, 2025
CG NEWS :वार्ड 69 की पाइपलाइन समस्या का समाधान, सूर्यप्रकाश उपाध्याय और वार्डवासियों के प्रयास लाए रंग
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 9, 2025
CG NEWS :”समाधान शिविर में सीएमएचओ पहुंचे।” शिविर में विभाग के द्वारा दी जारी सुविधाओं कि समीक्षा की।
Grand News छत्तीसगढ़ May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?