Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट, रायपुर समेत इन जिलों में हो सकती है बरसात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट, रायपुर समेत इन जिलों में हो सकती है बरसात

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/02/02 at 12:21 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट, रायपुर समेत इन जिलों में हो सकती है बरसात
CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट, रायपुर समेत इन जिलों में हो सकती है बरसात
SHARE

CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट, रायपुर समेत इन जिलों में हो सकती है बरसात

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में तीन फरवरी को मौसम बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) के प्रभाव से बरसात का तंत्र बन रहा है। इसकी वजह से बस्तर के छह जिलों को छोड़कर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कम-अधिक बरसात संभव (rain possible) है। वर्षा संभावित क्षेत्र में रायपुर भी शामिल है, जहां कल राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का दौरा होना है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

also read : छत्तीसगढ़ विधान सभा बजट सत्र 7 मार्च से, अधिसूचना हुई जारी

 

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश में उत्तर-पश्चिम से हवा का आगमन जारी है। इस कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। अभी राजस्थान (RAJASTHAN) के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ वाले इलाके में एक विंड कॉन्फ्लिक्ट जोन (ऐसा क्षेत्र जहां विपरीत दिशाओं से आ रही हवा टकराती है) बन रहा है। ऐसे में इस क्षेत्र में तीन और चार फरवरी को बरसात संभावित है। रायपुर, राजनांदगांव, बालोद, धमतरी और गरियाबंद जिले के उत्तरी हिस्सों में बूंदाबादी अथवा बेहद हल्की बरसात हो सकती है। इसका असर अधिक से अधिक कांकेर जिले तक होगा।

 

also read : शादी की खुशियों में लगा चार चाँद, दुल्हन ने दिया बच्चे को जन्म, जानिये पूरा मामला

 

वर्षा का मुख्य क्षेत्र बिलासपुर और सरगुजा संभागों में केंद्रित होगा। यहां कई स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बरसात हो सकती है। सरगुजा संभाग के एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना बन रही है। दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कमजोर होगा और बरसाती तंत्र ओडिशा की ओर आगे बढ़ जाएगा।

 

10 सालों में केवल तीन बार सूखी रही है फरवरी

 

छत्तीसगढ़ में सामान्य तौर पर फरवरी का महीना शीत ऋतु की विदाई का होता है। इस बीच छिटपुट बरसात सामान्य बात है। पिछले 10 सालों में केवल तीन बार, 2012, 2016 और 2017 में ही यहां बरसात नहीं हुई। इन वर्षों में एक दिन में सबसे अधिक 43.6 मिलीमीटर बरसात 25 फरवरी 2020 को दर्ज हुई है। हालांकि रायपुर में फरवरी महीने में 24 घंटे में सर्वाधिक बरसात का ऑलटाइम रिकॉर्ड 57.4 मिलीमीटर का है। यह 104 साल पहले यानी 4 फरवरी 1917 को दर्ज हुआ था।

 

अभी सामान्य से थोड़ा नीचे है तापमान

 

छत्तीसगढ़ के अधिकांश केंद्रों पर अभी दिन और रात का तापमान सामान्य से थोड़ा नीचे ही है। रायपुर में अधिकतम तापमान 29-30 डिग्री सेल्सियस के बीच है। यह सामान्य है। वहीं अम्बिकापुर में24, जगदलपुर में 29 डिग्री सेल्सियस तापमान सामान्य से कम है। बिलासपुर, दुर्ग, पेण्ड्रा रोड का दिन सामान्य से थोड़ा गर्म हो चला है। न्यूनतम तापमान भी 7 डिग्री सेल्सियस से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। इसमें से अधिकांश केंद्रों पर यह सामान्य से नीचे है।

TAGGED: CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, CG WEATHER ALERT, GRAND NEWS CHHATTISGARH
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article HEALTH TIPS : क्या आप भी CIGARETTE छोड़ना चाहते है, तो अपनाये ये तरीके
Next Article केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में होगा 6480 से 90 हजार रुपये तक का इजाफा, जानिए किस मद में होगा फायदा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Miss World title:थाईलैंड की ओपल सुचाता ने जीता 72वां मिस वर्ल्ड खिताब!
Fashion Grand News VIRAL VIDEO मनोरंजन May 31, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री के दौरे पर NSUI की आवाज़ दबाना लोकतंत्र की हत्या है, घर से उठाकर दर्जनों nsui कार्यर्कताओ को किया नजरबंद अलग अलग थानों में रखा 
Grand News छत्तीसगढ़ धमतरी May 31, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अनिमेष कुजूर को दी बधाई, एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान
छत्तीसगढ़ May 31, 2025
CG NEWS: इंडस्ट्री ओवरलोड और ओवर ट्रांसपोर्टिंग के कारण प्रधानमंत्री सड़क हुआ जर्जर रायपुर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Grand News छत्तीसगढ़ May 31, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?