Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Breaking News : सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ के लिए निकली ईडी दफ्तर, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी भी दिखे साथ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONAL

Breaking News : सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ के लिए निकली ईडी दफ्तर, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी भी दिखे साथ

GrandNews
Last updated: 2022/07/21 at 12:17 PM
GrandNews
Share
4 Min Read
SHARE

- Advertisement -


Breaking News : National Herald Case :
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi)नेशनल हेराल्ड केस (National Herald Case)में पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर(ED office) पहुंचने वाली हैं। वह राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ एक ही कार में निकली हैं। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ईडी के दफ्तर में भी उनके साथ रहेंगी। इसकी वजह यह है कि सोनिया गांधी (Sonia Gandhi)की दवाएं लेकर वह जाएंगी क्योंकि उन्हें कभी भी उनकी जरूरत पड़ सकती है। एजेंसी की ओर से उन्हें इसकी इजाजत दी गई है। सोनिया गांधी से ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर लेवल के अधिकारी पूछताछ करेंगे। कहा जा रहा है कि दफ्तर तक राहुल गाांधी(Rahul Gandhi), अशोक गहलोत(Ashok Gehlot), आनंद शर्मा (Anand Sharma)समेत कई और सीनियर नेता भी साथ जा सकते हैं। वहीं बड़ी संख्या में कांग्रेस वर्कर भी सड़कों पर उतरने की तैयारी में हैं।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

कांग्रेस ने सोनिया गांधी से पूछताछ के मौके पर शक्ति प्रदर्शन का फैसला लिया है। आज सुबह ही बड़ी संख्या कांग्रेस के कार्यकर्ता पार्टी दफ्तर पहुंचे थे और उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इस बीच विपक्ष के नेताओं की ओर से एक साझा बयान जारी किया गया है, जिसमें नरेंद्र मोदी सरकार पर बदले की राजनीति करने का आरोप लगाया गया है। इस बयान में कहा गया है कि मोदी सरकार बदले की कार्रवाई के तहत राजनीतिक नेताओं को परेशान कर रही है। देश भर में कांग्रेस ने ईडी के दफ्तरों का घेराव करने की भी योजना बनाई है। खासतौर पर दिल्ली में कांग्रेसियों के सड़कों पर उतरने से कई जगहों पर जाम की स्थिति पैदा हो गई है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

also read : Raipur News : भाजपा को मुंगेरी लाल के हसीन सपने नहीं देखने चाहिए, PCC चीफ मोहन मरकाम ने क्यों कह दी ये बात? जानिए वजह

इस बीच यह मुद्दा लोकसभा में भी उठा है। कांग्रेस नेताओं ने इसे लेकर जमकर हंगामा किया। इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री प्रलहाद जोशी ने कहा कि कानून के सामने क्या सभी लोग समान हैं या नहीं। क्या सोनिया गांधी सुपर ह्यूमन बींग हैं। कांग्रेस को लगता है कि सोनिया गांधी कानून से ऊपर हैं। बता दें कि सोनिया गांधी को ईडी ने इससे पहले 8 जून और 21 जून को पेशी के लिए बुलाया था, लेकिन उन्होंने मोहलत मांगी थी। वह पिछले दिनों कोरोना से भी संक्रमित थीं। इसीलिए उन्होंने पेशी से मोहलत मांगी थी। इससे पहले जून में ईडी ने राहुल गांधी से भी पूछताछ की थी।

ईडी अब इडियट बन गई है, अधीर रंजन चौधरी ने बोला हमला

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि इस सरकार ने ईडी को इडियट बना दिया है। यह एजेंसी अब बदला लेने का उपकरण बन गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 54 साल तक देश की सत्ता संभाली थी। आज ऐसी पार्टी पर 90 करोड़ रुपये की गड़बड़ी के आरोप लग रहे हैं। क्या यह सच हो सकता है।

TAGGED: #national herald case, Anand Sharma, Ashok gehlot, ED office, national herald, national herald case explained, national herald case in hindi, national herald case latest, national herald case latest news, national herald case sonia gandhi, national herald case today, national herald corruption case, national herald scam, Priyanka Gandhi also appeared with, RAHUL GANDHI, rahul gandhi national herald, rahul gandhi national herald case, Sonia gandhi, Sonia Gandhi came out for questioning in the National Herald case, sonia gandhi national herald, sonia gandhi national herald case, what is national herald case
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Raipur News : भाजपा को मुंगेरी लाल के हसीन सपने नहीं देखने चाहिए, PCC चीफ मोहन मरकाम ने क्यों कह दी ये बात? जानिए वजह
Next Article VIDHANSABHA BREAKING : पीएम आवास योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही, विपक्ष का हंगामा, सदन से बहिर्गमन VIDHANSABHA BREAKING : पीएम आवास योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही, विपक्ष का हंगामा, सदन से बहिर्गमन

Latest News

Horoscope Today 3 May 2025 : मेष, कर्क और वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ दिन, देखिये आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 2025 : जानिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Grand News May 26, 2025
CG NEWS:नंदनवन जंगल सफारी में जैव विविधता और टर्टल दिवस पर हुआ विशेष कार्यक्रम
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 25, 2025
CG NEWS:रेजांगला राज कलश यात्रा का रायगढ़ में ऐतिहासिक स्वागत, वीर अहीरों की गाथा से गूंजा शहर
Grand News छत्तीसगढ़ राजनादगांव May 25, 2025
CG NEWS:ऑपरेशन सिंदूर की ताकत दिखाने वाले सेना के सम्मान में निकली सिंदूर शौर्य यात्रा
Grand News छत्तीसगढ़ राजनांदगांव May 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?