Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : पत्नी और बच्चे रहते थे बीमार, भतीजे ने जादू-टोना के शक में करवा दी वृद्ध महिला की हत्या, जानिये पूरा मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमछत्तीसगढ़जशपुर

CG NEWS : पत्नी और बच्चे रहते थे बीमार, भतीजे ने जादू-टोना के शक में करवा दी वृद्ध महिला की हत्या, जानिये पूरा मामला

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/07/27 at 6:29 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG NEWS : पत्नी और बच्चे रहते थे बीमार, तो भतीजे ने 3 लाख की सुपारी देकर करवा दी वृद्ध महिला की हत्या, जानिये पूरा मामला 
CG NEWS : पत्नी और बच्चे रहते थे बीमार, तो भतीजे ने 3 लाख की सुपारी देकर करवा दी वृद्ध महिला की हत्या, जानिये पूरा मामला 
SHARE

CG NEWS : पत्नी और बच्चे रहते थे बीमार, तो भतीजे ने 3 लाख की सुपारी देकर करवा दी वृद्ध महिला की हत्या, जानिये पूरा मामला 

Contents
 भतीजे को था महिला के टोनही होने का संदेह  लड़का अक्सर रहता था बीमारजेल जाने का भी गम नहीं – रविशंकर 16 दिन पहले भी हुआ था गोलीकांड 

 

- Advertisement -
Ad image

जशपुर। CG NEWS जिले में 3 दिन पहले वृद्ध महिला की गोली मारकर की गई हत्या (old woman shot dead) का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें महिला का भतीजा भी शामिल है। उसने हत्या के लिए 3 लाख रुपए की सुपारी शूटरों को दी थी। शक था कि महिला उसकी पत्नी और बच्चे पर जादू-टोना (Magic) करती है। इसके चलते दोनों बीमार रहते हैं। हालांकि 3 शूटरों का पता नहीं चला है। मामला आरा चौकी (saw post) इलाके का है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, शहर की बांकीटोली निवासी भिनसो बाई (65) की रविवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। भिनसो बाई अपने मायके डभनीपानी हाकुकोना गई हुई थी। बताया जा रहा है कि 4 लोग वहां पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। भिनसो बाई ने दरवाजा खोला तो शराब की मांग की। भिनसो बाई ने मना किया तो एक युवक ने कट्‌टा निकाला और कनपटी पर फायर कर दिया। इसके बाद कमरे में शव धकेल भाग गए।

 

ALSO READ : विवाहिता ने जहर खाकर की ख़ुदकुशी, सास, ननंद, देवर और पति गिरफ्तार, जानिये पूरा मामला

 

 भतीजे को था महिला के टोनही होने का संदेह 

 

पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि भिनसा बाई का भतीजा बाकीटोला निवासी रवि शंकर महतो (63) टोनही का संदेह करता था। कुछ दिन पहले उसका इस बात को लेकर भिनसा बाई से झगड़ा भी हुआ था। इसके आधार पर पुलिस ने रविशंकर महतो को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की तो उसने अपने दामाद झारखंड के गुमला निवासी लगन‎ महतो के सहयोग से शूटर अनिल साहू और साथियों को बुलवा कर सुपारी दी।

 

 लड़का अक्सर रहता था बीमार

रविशंकर महतो ने पुलिस को बताया कि उसका‎ लड़का अक्सर बीमार रहता है। उसे‎ शक था कि बड़ी मां ने उसके पुत्र को‎ कुछ कर दिया है। कुछ दिन पहले अंध विश्वास, जादू-टोना की बात को‎ लेकर उनके बीच लड़ाई-झगड़ा हुआ‎ था। आरोपी रविशंकर ने बताया कि‎ उसने भिनसा बाई के बारे में पता किया कि वह कहां है। इसके बाद उसके मायके और फिर‎ उसके भाई के घर में जाकर जानकारी जुटाई। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया।

 

ALSO READ : रात को चोरी-छिपे प्रेमिका से मिलने पंहुचा प्रेमी, ग्रामीणों ने बांधकर की जमकर पिटाई, फिर तीन बच्चों की मां से करा दी शादी

 

जेल जाने का भी गम नहीं – रविशंकर

पुलिस पूछताछ में रविशंकर ने कहा कि उसे भिनसा बाई की हत्या करवाए जाने का कोई दुख नहीं है। उसे जेल जाने का भी गम नहीं है। उसे इस बात की तसल्ली है कि भिनसा बाई की मौत के बाद उसकी पत्नी और बच्चे सुरक्षित हो गए हैं। आरोपी रविशंकर महतो से‎ पुलिस ने बैंक पासबुक, बाइक, मोबाइल, लगन महतो से मोबाइल, अनिल साहू से वारदात के लिए दी गई सुपारी के 20 हजार‎ और 75 सौ रुपए जब्त कर लिए हैं।‎

 

 16 दिन पहले भी हुआ था गोलीकांड 

 

करीब 16 दिन पहले इसी तरह बदमाशों ने दोकड़ा चौकी इलाके में दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पति के माथे पर और पत्नी की कनपटी पर गोली मारी गई थी। बदमाशों ने पहले शराब के लिए पूछा, फिर दोनों पर फायर कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पता चला कि मामला जमीन विवाद का था। हत्या के लिए सुपारी दी गई थी। हालांकि गोली मारने वाले बदमाशों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, old woman shot dead
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article सिंधी कॉलोनी स्थित धन गुरु नानक दरबार में गरीबों को साल भर नि:शुल्क लंगर..
Next Article हड़ताली कर्मचारी बेमुद्दत हड़ताल पर जाने के मूड में.. हड़ताल पर बैठे शिक्षक.. कैसे होगा ? हरेली प्रतिस्पर्धा का आयोजन..

Latest News

CG NEWS: 7 जून को धूमधाम से मनाया जाएगा ईद-उल-अजहा बकरीद का पर्व….
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 6, 2025
Mahasamund : आरंग के श्रेयांश हॉस्पिटल में डॉक्टरों की लापरवाही से प्रसव के बाद महिला की मौत, 15 महीने पहले हुई थी शादी 
Mahasamund : आरंग के श्रेयांश हॉस्पिटल में डॉक्टरों की लापरवाही से प्रसव के बाद महिला की मौत, 15 महीने पहले हुई थी शादी 
छत्तीसगढ़ महासमुंद रायपुर June 6, 2025
CG NEWS: शिवरीनारायण में महानदी के बाबाघाट पर बाढ़ बचाव मॉकड्रील का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 6, 2025
Mahasamund Crime : उड़ीसा से MP ले जारहे थे 36 लाख का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार
Mahasamund Crime : उड़ीसा से MP ले जा रहे थे 36 लाख का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार
क्राइम छत्तीसगढ़ महासमुंद June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?