Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Crime News : प्रसिद्ध लोक गायक गोफेलाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार, साथी के साथ मिलकर युवक को पत्थर से कुचला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsक्राइम

Crime News : प्रसिद्ध लोक गायक गोफेलाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार, साथी के साथ मिलकर युवक को पत्थर से कुचला

GrandNews
Last updated: 2022/07/29 at 1:02 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

- Advertisement -

Crime News : छत्तीसगढ़ी के प्रसिद्ध लोक गायक गोफेलाल (gofelal)को पुलिस (police)ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर एक युवक (a young man)की पत्थरों से कुचल कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को निर्माणाधीन पुल से नीचे फेंक दिया। बताया जा रहा है कि मरने वाला युवक लोक गायक का क्राइम पार्टनर (crime partner)था और चोरी के आरोप में जेल जाने के बदले अपना हिस्सा मांग रहा था। अभी तक हत्या में शामिल गोफेलाल का साथी फरार है। मामला मुंगेली (mungeli)जिले के जरहागांव (Jarhagaon)थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को 21 जुलाई की सुबह 7 बजे धरमपुरा से दशरंगपुर के बीच में निर्माणाधीन पुल के पास NH-130A पर घायल युवक के पड़ा मिला था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके सिर, आंख, नाक, जबड़े और पीठ पर गंभीर चोट के निशान थे। शव की शिनाख्त 22 जुलाई को बेमेतरा के नवागढ़, हरिहरपुर निवासी राज कुमार पात्रे (33) के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

also read : Crime News : महिला की घिनौनी करतूत ने इंसानियत को शर्मसार, लड़के के साथ पहुंची रात बिताने, जो हुआ वो देख पैरों तले जमीन खिसक गई

जांच शुरू की तो पता चला कि करीब 5-6 माह पहले हरिहरपुर निवासी लोक गायक गोफेलाल गेंदले ने एक चोरी का ट्रैक्टर खरीदा था। इसके बाद पुलिस को पता चलने पर राजकुमार पात्रे ने आरोप अपने ऊपर ले लिया और जेल चला गया। इसके बाद पुलिस ने साइबर सेल की मदद ली तो शव मिलने के एक दिन पहले गोफेलाल की लोकेशन घटना स्थल पर पता चली। इसके बाद पुलिस ने गायक गोफेलाल को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में गोफेलाल ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है।

गोफेलाल ने पुलिस को बताया कि राजकुमार पात्रे ने चोरी का इल्जाम अपने ऊपर ले लिया था और जेल चला गया। इसके बदले में उसने राजकुमार को बाइक और कुछ रुपए देने का वादा किया था। जेल से छूटने के बाद गोफेलाल से राजकुमार बाइक और रुपए की डिमांड करने लगा। पहले तो गोफेलाल टाल-मटोल करता रहा। इसके बाद भी राजकुमार के बार-बार दबाव बनाने पर तंग आकर 20 जुलाई को गोफेलाल ने हत्या की साजिश रची। इसमें अपने एक साथी मनीष अनंत को भी शामिल किया।

TAGGED: a young man, along with his partner crushed the young man with a stone, CRIME NEWS, crime partner, Famous folk singer Gofelal was arrested by the police, gofelal, Jarhagaon, mungeli, POLICE, प्रसिद्ध लोक गायक गोफेलाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार, साथी के साथ मिलकर युवक को पत्थर से कुचला
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article डॉक्टर वंदना गुप्ता की लापरवाही से मां और बच्चे की मौत
Next Article राष्ट्रपति के अपमान से नाराज भाजपाई, अधीर रंजन और सोनिया गांधी का किया पुतला दहन

Latest News

CG NEWS: देशभक्ति के रंग में रंगा छत्तीसगढ़
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 17, 2025
CG NEWS: कोरबा जिले की सड़कों का होगा कायाकल्प, 143 करोड़ रूपए की मिली स्वीकृति: उद्योग मंत्री देवांगन
Grand News कोरबा छत्तीसगढ़ May 17, 2025
trade war : बर्बाद होने की कगार पर बांग्लादेश! भारत से पंगा पड़ा भारी, भारत ने बांग्लादेश से कोलकाता और मुंबई बंदरगाहों तक परिधान आयात पर प्रतिबंध लगाया;
Grand News अंतराष्ट्रीय देश पश्चिम बंगाल May 17, 2025
CG NEWS: “गौरव गाथा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को समर्पित तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गुरु खुशवंत साहेब जी के नेतृत्व में आरंग से नया रायपुर तक गूंजा भारत माता की जय”
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?