Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मुख्यमंत्री ने पंडित रविशंकर शुक्ल व शहीद विद्याचरण शुक्ल की जयंती पर उन्हें किया नमन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने पंडित रविशंकर शुक्ल व शहीद विद्याचरण शुक्ल की जयंती पर उन्हें किया नमन

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/08/02 at 1:22 PM
Mahak Qureshi
Share
2 Min Read
SHARE

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ल व पूर्व केन्द्रीय मंत्री शहीद विद्याचरण शुक्ल की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन  किया।

- Advertisement -
Ad image

मुख्यमंत्री ने पंडित शुक्ल के छत्तीसगढ़ में योगदान को याद करते हुए कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के राष्ट्रीय आंदोलनों में उन्होंने शीर्ष भूमिका निभाई। उन्होंने छत्तीसगढ़ में देश की आजादी के लिए जन-जागरूकता लाने का महत्वपूर्ण काम किया। बघेल ने कहा कि रविशंकर अच्छे वकील, राजनेता होने के साथ ही अच्छे वक्ता और लेखक भी थे। उन्होंने स्वतंत्रता के बाद रियासतों के विलय में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्हें आधुनिक मध्यप्रदेश का निर्माता भी कहा जाता है। छत्तीसगढ़ शासन ने उनकी स्मृति में सामाजिक, आर्थिक तथा शैक्षिक क्षेत्र में अभिनव प्रयत्नों के लिए पं. रविशंकर शुक्ल सम्मान स्थापित किया है। पुरोधा के रुप में दी गई उनकी सीख हमेशा हमें रास्ता दिखाती रहेगी। छत्तीसगढ़ की उन्नति और यहां सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए रविशंकर के प्रयास चिरकाल तक याद किए जाएंगे।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री बघेल ने विद्याचरण शुक्ल को याद करते हुए कहा कि कुशल राजनेता और प्रशासक के रूप में विद्याचरण जाने जाते हैं। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री के रूप में कई सालों तक छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया। भारत सरकार के मंत्री के रूप में उन्होंनेे संचार, गृह, रक्षा, वित्त, योजना, विदेश, संसदीय कार्य मंत्रालयों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली। केन्द्रीय मंत्री के रूप में विद्याचरण ने देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के विकास की राहें भी प्रशस्त की। झीरम घाटी नक्सली हमले में विद्याचरण की शहादत छत्तीसगढ़ कभी भुला नहीं पाएगा। छत्तीसगढ़ के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

- Advertisement -
TAGGED: bhupesh baghel, bhupesh baghel in hindi, Bhupesh Baghel News, bhupesh baghel news today, cg cm bhupesh baghel visit in agra cm bhupesh baghel, chhattisgarh cm bhupesh baghel, chhattisgarh cm bhupesh baghel के आज के कार्यक्रम, chhattisgarh news cm bhupesh baghel news, CM BHUPESH BAGHEL, cm bhupesh baghel latest news, cm bhupesh baghel live, CM Bhupesh Baghel news, cm bhupesh baghel today news, cm bhupesh baghel up visit, cm bhupesh baghel visit to up
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Anupamaa SPOILER ALERT: अनुज संग शादी के लिए अनुपमा ने भरी हामी, शाह हाउस में होगा जश्न
Next Article Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ पहुंचे रघुराम राजन, भूपेश सरकार की गोठान और गोधन न्याय योजना को सराहा

Latest News

New Delhi: देश को मिला नया जासूसी चीफ, पराग जैन बने R&AW प्रमुख
Grand News दिल्ली देश June 28, 2025
CG NEWS: ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ ने पॉलीथिन मुक्त शीतला बाजार के लिए जन जागरूकता रैली निकाली।
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 28, 2025
CG NEWS: शिक्षा ही समाज और व्यक्ति के विकास की असली ताक़त : लालिमा ठाकुर मालगांव स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी बच्चों का हुआ पारंपरिक स्वागत
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 28, 2025
CG NEWS: विधायक देवेन्द्र ने किया संविधान चौक का लोकार्पण,
BHILAI Grand News छत्तीसगढ़ June 28, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?