Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: दंतेवाड़ा : हर घर तिरंगा अभियान में 21 हजार तिरंगा फहराने का जिले में रखा गया लक्ष्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़दंतेवाड़ा

दंतेवाड़ा : हर घर तिरंगा अभियान में 21 हजार तिरंगा फहराने का जिले में रखा गया लक्ष्य

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/08/05 at 4:42 PM
Mahak Qureshi
Share
2 Min Read
SHARE

दंतेवाड़ा। आजादी के अमृत महोत्सव में इस बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। जिसमें 13 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रत्येक देशवासियों से अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की गई है।

दंतेवाड़ा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 21 हजार से ज्यादा तिरंगा झंडा घर-घर फहराने का लक्ष्य रखा गया है। प्रशासन ने अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी कर रखी है।

- Advertisement -
Ad image

- Advertisement -

नक्सल प्रभावित अंदरूनी क्षेत्रों में सरपंच सचिव आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मितानिन को मोटिवेट किया जा रहा है। जिससे कि जिले के अंतिम छोर तक या अभियान के तहत हर घर में तिरंगा फहराया जा सके।

- Advertisement -

दंतेवाड़ा कलेक्टर नंदनवार ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में 21000 से ज्यादा तिरंगा झंडा घर-घर फहराने का लक्ष्य रखा गया है।

अभियान को सफल बनाने के लिए हमने पूरी तैयारी कर रखी है। हमने अलग-अलग एरिया को डिवाइड किया है और उसमें नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया है।

इनके माध्यम से जिले की चारों ब्लॉकों में सरपंच, सचिव, जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, समाजसेवीयों को अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। जिससे जिले में 21 हजार से ज्यादा तिरंगा झंडा घर-घर फहराया जा सके।

कलेक्टर नंदनवार ने कहा कि इस अभियान में आम जनता भी बढ़-चढक़र अपनी भागीदारी निभा रही है, इतिहास में यह पहली बार होने जा रहा है

कि 15 अगस्त को हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा घर घर फहराया जाएगा। नक्सल प्रभावित अंदरूनी क्षेत्रों में सरपंच सचिव आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मितानिन को मोटिवेट किया जा रहा है।

जिससे कि जिले के अंतिम छोर तक हर घर में तिरंगा फहराया जा सके। निगरानी के लिए पुलिस जवान और सीआरपीएफ, महिला फाइटर्स अंदरूनी क्षेत्रों में तैनात होंगी।

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में हमने कई कैंप भी स्थापित किए हैं, जिनके माध्यम से गांव वालों से अपील की जा रही है कि हर घर में तिरंगा फहराया जाए।

TAGGED: दंतेवाड़ा : हर घर तिरंगा अभियान में 21 हजार तिरंगा फहराने का जिले में रखा गया लक्ष्य
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article सांसद दीपक बैज दिल्ली में प्रदर्शन करते गिरफ्तार…
Next Article Fashion Tips for girls: डीप नेकलाइन टॉप में दिखना चाहते है स्टाइलिश, तो फॉलो करें ये टिप्स, कम्फर्टे के साथ स्टाइल भी

Latest News

Jagdalpur : एक पेड़ मां के नाम; विधायक किरण सिंह देव ने महारानी अस्पताल के शासकीय नर्सिंग कॉलेज परिसर और प्रताप देव वार्ड में किया पौधारोपण
Jagdalpur : एक पेड़ मां के नाम; विधायक किरण सिंह देव ने महारानी अस्पताल के शासकीय नर्सिंग कॉलेज परिसर और प्रताप देव वार्ड में किया पौधारोपण
जगदलपुर June 8, 2025
CG NEWS: “मोर गांव, मोर पानी” अभियान से जागा जल संरक्षण का संकल्प गांव का पानी गांव में रोकने की ली शपथ, जन-जागरूकता का व्यापक अभियान शुरू
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 8, 2025
CG NEWS: हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओ पर नगर निगम ने कसा शिकंजा
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 8, 2025
GRAND NEWS : दशमेश सेवा सोसाइटी द्वारा मेकाहारा अस्पताल परिसर में हर रविवार को जरूरतमंदों के लिए लंगर सेवा आयोजन 
Grand News June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?