दोस्ती… एक ऐसा रिश्ता जो आप खुद बनाते हैं। जिसको आप चुनते हैं, जिनसे आपकी सोच मिलती है, या फिर मतभेद होते हैं लेकिन फिर भी दोस्ती दोस्ती ही रहती है। दोस्त जितने बुरे दौर से गुजरेगी उतनी ही पक्की होगी। उतना ही रिश्ता गाढ़ा होगा। अगर आपको आज भी यह नहीं पता चला कि दोस्ती किसे कहते हैं और सच्चा दोस्त कौन होता है तो फिर आपको दो बच्चों का एक वीडियो देखने की बड़ी जरूरत है। क्योंकि इसमें दो बच्चे कुछ ऐसा कर रहे हैं, जो आपको बता देगा कि दोस्ती किसी कहते हैं और सच्चे दोस्त कौन होते हैं।
नींद आ रही थी एक को
हालांकि यह नहीं पता कि यह वीडियो कहां का है। पर दोस्ती का यह वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दो नन्हे बच्चे दिख रहे हैं। उनमें से एक को नींद आ रही होती है। वो बार-बार सोने की कोशिश कर रहा होता है। लेकिन इसी बीच दूसरा दोस्त उसे देख लेता है कि उसे नींद आ रही है। तो वो उसे अपने कंधे पर सुला लेता है।
बड़ा ही प्यारा है वीडियो
A best friend is a shoulder to lean on..
— Tansu YEĞEN (@TansuYegen) August 8, 2022
बड़ा ही क्यूट लगा लोगों को यह वीडियो
खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 1 करोड़ 70 लाख व्यूज मिल चुके हैं। यूजर्स को यह वीडियो बड़ा ही क्यूट लगा। एक यूजर ने लिखा कि उन्होंने इससे ज्यादा क्यूट वीडियो आजतक नहीं देखा। वहीं एक यूजर को यह वीडियो दोस्ती की मिसाल लगा। बाकी आपको कैसा लगा दोस्ती का यह वीडियो?