Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Raipur News : गुजराती स्कूल में आजादी का अमृत महोत्सव का आगाज, विद्यार्थियों ने निकाली प्रभात फेरी, हर घर तिरंगा फहराने की अपील
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
रायपुर

Raipur News : गुजराती स्कूल में आजादी का अमृत महोत्सव का आगाज, विद्यार्थियों ने निकाली प्रभात फेरी, हर घर तिरंगा फहराने की अपील

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/08/14 at 10:10 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

रायपुर। Raipur News भारत देश की स्वतंत्रता की 75 वर्ष पूरे होने का जश्न आजादी का अमृत महोत्सव का शुभारंभ 13 अगस्त 2022 को श्री गुजराती इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं श्री गुजराती हिंदी मीडियम स्कूल देवेन्द्र नगर रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में पूरे हर्षोल्लास के साथ किया गया।

- Advertisement -

- Advertisement -

आजादी के अमृत महोत्सव के पहले दिन विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं श्री गुजराती शिक्षण संघ के पदाधिकारियों ने प्रभात फेरी निकाल कर आजादी के इस जश्न को अविस्मरणीय बना दिया। इस प्रभात फेरी की अगुवाई करते हुए श्री गुजराती शिक्षण संघ के कार्यवाही समिति के अध्यक्ष नारायण भाई पटेल ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव 2022 भारत सरकार की एक पहल है जो प्रगतिशील भारत के 75 साल और आजादी के लिए बलिदान देने वाले महापुरुषों, यहाँ की संस्कृति, सामाजिक समरस्ता और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को मनाने के लिए है। इस महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा लहराना चाहिए।

’आजादी का अमृत महोत्सव’ के इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. शैलेष शर्मा ने कहा कि ’आजादी का अमृत महोत्सव’ भारत की स्वतंत्रता, सामाजिक-सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक प्रगति का दर्पण है। इस कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को आगे आने और हमारे लोकतंत्र की सच्ची भावना को आत्मसात करने तथा भारत की आजादी के पूरे हो रहे 75 साल को जोश और उमंग के साथ मनाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

 

विद्यालय परिसर में तिरंगा लहराने के बाद विद्यालय परिसर के बाहर देवेन्द्र नगर की सड़कों में प्रभात फेरी में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बनता था। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा फहराने की अपील की। भारत माता की जयकारों और तिरंगे झण्डे की जय से विद्यालय परिसर व देवेन्द्र नगर गूँज उठा। कई बच्चे जहाँ महात्मा गाँधी की वेशभूषा में थे तो कोई सुभाषचन्द्र बोस की वेशभूषा में दिखाई दिए वहीं कुछ छात्राओं ने भारत माता का रूप धारण कर स्वतंत्रता की इस दीपक को सदैव जलाए रखने की प्रेरणा दी।

 

’आजादी का अमृत महोत्सव’ के पहले दिन के इस अवसर पर श्री गुजराती शिक्षण संघ के कार्यवाही समिति के अध्यक्ष नारायण भाई पटेल के साथ ही उपाध्यक्ष जयंती भाई पटेल, कोषाध्यक्ष जयंत भाई टाँक, सह-सचिव विट्ठलदास पटेल, विद्यालय प्रशासक वी. के. मिश्रा, श्री गुजराती हिंदी मीडियम उ. मा. शाला के प्राचार्य अनिस मेमन, प्रधान पाठक प्रकाश पटेल, श्री गुजराती शिक्षण संघ के रजिस्ट्रार अशोक जाचक, श्री गुजराती इंग्लिश मीडियम स्कूल के उपप्राचार्य एस.वी.चन्द्रशेखर, समन्वयक भास्कर शर्मा एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ तथा विद्यालय के 1600 विद्यार्थी उपस्थित थे।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, cg news in hindi, Latest News In Raipur, raipur breaking news, Raipur News In Hindi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG IFS POSTING : कई आईएफएस अधिकारियों का प्रमोशन, मिली नवीन पदस्थापना, देखें पूरी लिस्ट CG BREAKING : मुख्यमंत्री के साथ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की वार्ता खत्म, महंगाई भत्ते बढ़ोतरी पर CM भूपेश ने दिया यह बड़ा बयान
Next Article Raipur News : स्वतंत्रता दिवस पर आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण

Latest News

CG NEWS: छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी का विस्तार, रमेश रिंकू अग्रवाल, राजकुमार भिखवानी और रितेश वाधवा मंत्री नियुक्त
छत्तीसगढ़ May 31, 2025
Oyo News: सुझाव दें और जीतें ₹3 लाख! रितेश अग्रवाल का अनोखा ऑफर: OYO की मूल कंपनी का नया नाम बताएं?
18+ Business Grand News मनोरंजन रोचक खबरें रोजगार May 30, 2025
CG : कोयला के अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर जब्त
Manendragarh - chirmiri - bharatpur छत्तीसगढ़ May 30, 2025
COVID-19 : देश में कोरोना ने बढ़ाई चिंता, महाराष्ट्र में मिले 84 नए मामले
NATIONAL देश May 30, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?