Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: आधी रात घर से निकालकर युवक की हत्या, नक्सल करतूत से भय में ग्रामीण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

आधी रात घर से निकालकर युवक की हत्या, नक्सल करतूत से भय में ग्रामीण

Desk
Last updated: 2022/08/19 at 9:08 PM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE

छत्तीसगढ़ से लगे ओडिशा के नुआपड़ा जिले के कोमना थानाक्षेत्र अंतर्गत सुनाबेड़ा अभ्यारण्य के ढेकुनपाणी गांव में गुरुवार देर रात नक्सलियों ने गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी। नक्सलियों ने मुखबिरी करने का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान अनंतराम राउत(44)के रूप में हुई है।

- Advertisement -
Ad image

युवक की हत्या के बाद नक्सली उसके शव के साथ घटनास्थल पर कुछ पर्चे भी छोड़ गए हैं जिसमें पुलिस की मुखबिरी करने वालों को मौत की सजा दिए जाने की चेतावनी दी गई है। इधर, घटना के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। शुक्रवार शाम करीब चार बजे खरियार एसडीपीओ संतक जेना के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गांव पहुंची और शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, रात को अनंतराम घर में सो रहा था। इस दौरान नक्सली उसके घर पहुंचे और उसे बाहर बुलाया। दरवाजा नहीं खोलने पर नक्सलियों ने दरवाजा तोड़ने की भी कोशिश की। अनंतराम के बाहर आने पर नक्सली उसे उठाकर गांव के बाहर ले गए और गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। आधी रात को गोली की आवाज से गांव में दहशत फैल गई। नक्सलियों के डर से कोई घर से बाहर नहीं निकला।

- Advertisement -

मृतक छत्तीसगढ़ के नागरा गांव का निवासी था। उसने ढेकुनपाणी की एक युवती से प्रेम विवाह किया था और लंबे समय से यही रह रहा था। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने खून से सना उसका शव पड़ा देखा। घटनास्थल पर पड़े पर्चे और मृतक की घर की दीवार पर लगाए गए पोस्टर में नक्सलियों ने लिखा है कि, अनंतराम एसपी के लिंक से एसपीओ पद पर आठ हजार रुपये महीने की पगार पर काम कर रहा था। उसका काम सुनाबेड़ा के आमामोरा क्षेत्र में नेटवर्क तैयार करना था।

एक अन्य पर्चे में नक्सलियों ने पुलिस के मुखबिरों से गांव की जनता के सामने आत्मसमर्पण कर सामान्य जीवन बिताने की अपील की है। आमामोरा-कुकरार में मोटरसाइकिल पर घूम घूम कर पाल(पालीथिन) बेचने वालों को भी नक्सलियों ने खुफिया विभाग का बताया है और ग्रामीणों से उन्हें मार भागने की अपील की है। ज्ञात हो कि सुनाबेड़ा में बीते कुछ महीनों से नक्सली फिर सक्रिय हो गए हैं जो वारदातों को अंजाम देकर दहशत फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। करीब दो महीने पहले सुनाबेड़ा अभयारण्य में नक्सली हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान वीरगति को प्राप्त हो गए थे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG NEWS : भाजपा कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला, गंभीर रूप से अस्पताल में भर्ती
Next Article गृह भाड़ा भत्ता को पुनरीक्षित करने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी – अधिकारी संघ ने की मुख्य सचिव से चर्चा

Latest News

CG ACCIDENT : मॉर्निंग वॉक पर निकले शख्स को हाइवा ने कुचला, देखें खौफनाक वीडियो 
CG ACCIDENT : मॉर्निंग वॉक पर निकले शख्स को हाइवा ने कुचला, देखें खौफनाक वीडियो 
VIRAL VIDEO छत्तीसगढ़ दुर्ग June 17, 2025
Highest FD Rates : 1 साल की एफडी में कौन सा बैंक दे रहा है ज्यादा ब्याज ? चेक करें पूरी लिस्ट
अर्थव्यवस्था देश June 17, 2025
Laboratory Attendant Recruitment Exam 2025 : प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 
Laboratory Attendant Recruitment Exam 2025 : प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून
छत्तीसगढ़ June 17, 2025
CG VIDEO : शाला-उत्सव के पहले दिन नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचे हेडमास्टर, कौन बचाएगा आने वाली पीढ़ी को?
छत्तीसगढ़ सरगुजा June 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?