Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापित हुए भगवान श्री नर्मदेश्वर शिव, विधि-विधान से विद्वान पंडितों ने संपन्न करवाया भव्य अनुष्ठान, महाभण्डारा के साथ अनुष्ठान का समापन आज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़जगदलपुर

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापित हुए भगवान श्री नर्मदेश्वर शिव, विधि-विधान से विद्वान पंडितों ने संपन्न करवाया भव्य अनुष्ठान, महाभण्डारा के साथ अनुष्ठान का समापन आज

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/08/25 at 5:54 PM
Mahak Qureshi
Share
2 Min Read
SHARE

JAGDALPUR :- ठाकुर अनुकूल देव वार्ड स्थित सीमांचल नगर में विराजित हुए श्री नर्मदेश्वर शिव, धूमधाम से स्थापना हुई शिव की, महारुद्राभिषेक भी किया गया, हर हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे

- Advertisement -

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

जगदलपुर। शहर के ठाकुर अनुकूल देव वार्ड स्थित सीमांचल नगर में भगवान गंगाधर शिव की विशाल प्रतिमा के साथ ही श्री नर्मदेश्वर शिव की स्थापना का भव्य अनुष्ठान चौथे दिन संपन्न हुआ।

- Advertisement -

- Advertisement -

इस दौरान सुबह सूर्य नमस्कार कर भगवान सूर्यदेव का आह्वान किया गया, वहीं इसके बाद गो पूजन किया। बाद में यज्ञ मंडपपूजन कर महान्यास पारायण हुआ।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रकांड विद्वान पंडितों की उपस्थिति में दोपहर को अभिजीत मुहूर्त व स्थिर लग्न स्थिर नवांश में भगवान श्री नर्मदेश्वर पीठ की स्थापना की गई।

भगवान श्री नर्मदेश्वर शिव की स्थापना के समय पर जहां वैदिक मंत्रोच्चार गूंजते रहे, वहीं भक्त भी हर हर महादेव के जयकारे लगाते रहे। भगवान की स्थापना के दौरान बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।

भगवान श्री नर्मदेश्वर शिव की स्थापना के बाद महालिंगार्चना हुई, जिसके बाद विद्वान पंडितों ने महारूद्राभिषेक विधि-विधान से संपन्न करवाया।

इसके उपरांत शिव सहस्र नामार्चना और रूद्र होम पूर्णाहूति भक्तों ने दी। शाम को यहां भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के कलाकारों ने शिव को समर्पित भजनों की विशेष प्रस्तुति दी। अनुष्ठान का समापन शुक्रवार 26 अगस्त को किया जाएगा।

आज के अनुष्ठान

पांच दिनों के इस भव्य अनुष्ठान के पांचवे और अंतिम दिन शुक्रवार 26 अगस्त को दोपहर 12 बजे से महाभंडारा के साथ समापन किया जाएगा।

TAGGED: महाभण्डारा के साथ अनुष्ठान का समापन आज, विधि-विधान से विद्वान पंडितों ने संपन्न करवाया भव्य अनुष्ठान, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापित हुए भगवान श्री नर्मदेश्वर शिव
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR BREAKING : राजधानी में कार से ड्रग्स की तस्करी करते तीन युवक गिरफ्तार, दिल्ली से लाकर रायपुर में करते थे बिक्री  RAIPUR BREAKING : राजधानी में कार से ड्रग्स की तस्करी करते तीन युवक गिरफ्तार, दिल्ली से लाकर रायपुर में करते थे बिक्री 
Next Article   OMG : रेत पर मिली बिना कपड़ो के युवती की लाश !, जब पुलिस ने किया मुआयना तो निकली कीमती सेक्स डॉल INTERESTING NEWS : रेत पर मिली बिना कपड़ो के युवती की लाश !, जब पुलिस ने किया मुआयना तो निकली कीमती सेक्स डॉल 

Latest News

CG NEWS: वैश्य समाज 14 जून को देशभर में करेगा रक्तदान
छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
CG NEWS: सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिताजी की याद में श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
Saddle Roll: काठी रोल का आविष्कार किसने किया? जानिए काठी रोल के इतिहास के बारे में?
Featured Foods Grand News Health June 5, 2025
GRAND NEWS: सांसद बृजमोहन के पिता दिवंगत रामजी लाल अग्रवाल को ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने दी श्रद्धांजलि
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?