Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास ने छठ पर्व को देखते हुए अल सुबह तालाबों का लिया जायजा, छठ महापर्व के मद्देनजर व्यापक तैयारियों के साथ तालाबों को दिया गया अंतिम रूप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास ने छठ पर्व को देखते हुए अल सुबह तालाबों का लिया जायजा, छठ महापर्व के मद्देनजर व्यापक तैयारियों के साथ तालाबों को दिया गया अंतिम रूप

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/10/30 at 2:32 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

छठ पर्व को देखते हुए तालाबों की सफाई का वृहद अभियान भिलाई निगम द्वारा छेड़ा गया था, इसके साथ ही इसे आज अंतिम रूप दे दिया गया। छठ महापर्व के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लेने के लिए महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास ने अल सुबह संयुक्त रूप से शहर के तालाबों का निरीक्षण किया। विस्तृत कार्य योजना के तहत तालाबों की सफाई का काम 15 दिन पूर्व से प्रारंभ हो गया था, स्वच्छता कर्मचारी तालाबों की सफाई में युद्ध स्तर पर जुट गए थे और सभी संसाधनों के साथ तालाबों की वृहद सफाई की गई।

- Advertisement -
Ad image

- Advertisement -

भिलाई निगम द्वारा छठ पर्व को देखते हुए तालाबों में व्यापक व्यवस्था बनाई गई है। तालाबों के घाट को भी अच्छे से साफ किया गया है। प्रकाश व्यवस्था भी बेहतर की गई है साथ ही कई स्थानों पर चेंजिंग रूम की भी सुविधा उपलब्ध है, इसके साथ ही अधिक गहराई में श्रद्धालु न जा पाए इसके भी इंतजाम है। विभिन्न तालाबों में पूजन सामग्री के लिए अस्थायी तौर पर विसर्जन कुंड भी तैयार किया गया है। अब तालाब एक अलग ही स्वरूप में नजर आने लगा हैं तथा आकर्षक लगने लगे है। तालाब सफाई के लिए महापौर व आयुक्त ने पूर्व में ही निर्देश अधिकारियों को जारी कर दिए थे।

- Advertisement -

जिसके चलते जोन आयुक्त, स्वास्थ्य अधिकारी एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में सभी तालाबों जहां पर छठ पर्व का आयोजन किया जाता है की वृहद सफाई के साथ ही अच्छी व्यवस्था बनाई गई है। आज से डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने हजारों श्रद्धालु छठ तालाबों में जुटेंगे जिसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। आज महापौर एवं आयुक्त ने सेक्टर 7 तालाब, सेक्टर 2 तालाब, बाबा बालक नाथ मंदिर स्थित तालाब, लक्ष्मण नगर छावनी तालाब एवं अन्य तालाबों जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। महापौर नीरज पाल ने छठ पर्व के अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। आज के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा व संबंधित जोन के स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING NEWS : राहुल ने बच्चों के साथ लगाई रेस, वीडियो और फोटो हुआ वायरल 
Next Article छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का तीसरा चरण, मैदान में खिलाड़ी दिखा रहे अपना दमखम

Latest News

BREAKING NEWS : भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए असम से उम्मीदवार का किया ऐलान 
Grand News June 7, 2025
Mahtari Vandan Yojana: क्या आपके पति ने भी की है दूसरी शादी? तो भूल जाइए महतारी वंदन योजना! सौ से ज्यादा महिलाएं योजना से वंचित
Mahtari Vandan Yojana: पति ने की है दूसरी शादी? तो भूल जाइए महतारी वंदन योजना! सौ से ज्यादा महिलाएं योजना से वंचित
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS : बकरीद की खुशियां मातम में बदली, सलीम ने फांसी लगाकर दे दी जान 
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 7, 2025
गरियाबंद में धूमधाम से मनाई गई ईद उल अजहा ईदगाह में नमाज अदा कर दी गई एक-दूसरे को मुबारकबाद,त्योहार बना भाईचारे और सेवा का प्रतीक
Grand News June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?