Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CHAR DHAM YATRA 2023 : शुरू होने से पहले बदरीनाथ नेशनल हाईवे फिर बंद, जगह-जगह फंसे यात्री
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CHAR DHAM YATRA 2023 : शुरू होने से पहले बदरीनाथ नेशनल हाईवे फिर बंद, जगह-जगह फंसे यात्री

Mahak Qureshi
Last updated: 2023/04/22 at 1:14 PM
Mahak Qureshi
Share
3 Min Read
खराब मौसम के चलते केदारनाथ यात्रा पर लगा ब्रेक, हजारों यात्री फंसे
खराब मौसम के चलते केदारनाथ यात्रा पर लगा ब्रेक, हजारों यात्री फंसे
SHARE

उत्तराखंड चार धाम 2023 यात्रा शुरू होने से पहले बदरीनाथ नेशनल हाईवे फिर बंद, जगह-जगह फंसे यात्रीउत्तराखंड चार धाम यात्रा 2023 गंगोत्री, और युमनोत्री धामों के कपाट आज 22 अप्रैल खुलने के साथ ही यात्रा की शुरुआत हो जाएगी। बदरीनाथ नेशनल हाईवे बिरही में चट्टान टूटने के कारण आज शनिवार सुबह बंद हो गया।

उत्तराखंड चार धाम यात्रा 2023 गंगोत्री, और युमनोत्री धामों के कपाट आज 22 अप्रैल खुलने के साथ ही यात्रा की शुरुआत हो जाएगी। लेकिन, यात्रा शुरू होने से पहले टेंशन वाली खबर हैं। बदरीनाथ नेशनल हाईवे बिरही में चट्टान टूटने के कारण आज शनिवार सुबह बंद हो गया, जबकि गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे शुक्रवार को भी कई घंटों तक बंद रहा था।

ऐसे में दिल्ली-एनसीआर, यूपी, एमपी सहित देश-विदेश से उत्तराखंड चार धाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों को सलाह दी जाती है कि चार धाम यात्रा पर जाने से हाईवे, मौसम सहित अन्य जरूरी जानकारी जुटाने के बाद ही यात्रा पर जाएं। देर शाम हाईवे बंद होने पर तीर्थ यात्रियों की रात सड़कों पर भी गुजर सकती है।

शनिवार सुबह बदरीनाथ हाईवे के बंद होने के बाद जगह-जगह यात्री फंस गए। यात्री जोशीमठ से ऋषिकेश, और ऋषिकेश से जोशीमठ नहीं जा पा रहे थे।  पहाड़ी से भारी तादाद में बोल्डर और मलबा टूटकर लगातार बद्रीनाथ नेशनल हाईवे में गिर रहा है।  बोल्डर और मलबा गिरने से लोग दहशत में आ गए थे। लेकिन, राहत भरी बात यह रही कि कोई भी हादसा नहीं हुआ।

बोल्डर और मलबा गिरने से करीब-करीब तीन घंटे तक हाईवे बंद रह। राहत की बात रही कि प्रशासन और बीआरओ की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद हाईवे को खोल दिया है। विदित हो कि पिछले तीन दिनों में बदरीनाथ हाईवे कई बार बंद और खुला है। मालूम हो कि गंगोत्री, और यमुनोत्री धाम आज अक्षय तृतीय के दिन 22 अप्रैल को खुल रहे हैं। जबकि, केदारनाथ धाम 25 अप्रैल और बदरीनाथ धाम 27 अप्रैल को खुल रहे हैं।

गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे घंटों बाद खुले 
उत्तरकाशी जिले में खराब मौसम के चलते शुक्रवार को तड़के गंगोत्री हाईवे हेलगूगाड़ तथा यमुनोत्री हाईवे किसाला के पास मलबा आने से बंद हो गए थे। गंगोत्री हाईवे पर हेलगूगाड के समीप सुबह पौने आठ बजे तक बहाल हो गया था, लेकिन यमुनोत्री हाईवे किसाला के समीप दिनभर बंद रहा।

बाबा केदार की विग्रह डोली पहले पड़ाव गुप्तकाशी पहुंची 
भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह डोली शुक्रवार को ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो गई। पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोचार के साथ बाबा केदार की डोली ने सुबह 9:35 पर ऊखीमठ से केदारनाथ को प्रस्थान किया। पहले पड़ाव में डोली देर शाम गुप्तकाशी पहुंची।

TAGGED: badrinath yatra 2023, CHAR DHAM YATRA 2023, char dham yatra registration 2023, chardham 2023 registration, chardham registration 2023, chardham yatra 2023, chardham yatra 2023 gree card, chardham yatra 2023 registration, chardham yatra 2023 registration kaise karein, chardham yatra package 2023, chardham yatra pakage 2023, chardham yatra registration 2023, kedarnath yatra 2023, kedarnath yatra 2023 registration, kedarnath yatra token sytem 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING NEWS : बालाघाट में एनकाउंटर, 28 लाख की इनामी दो महिला नक्सली ढेर, हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद
Next Article CG NEWS : दो राज्यों में विवाद : छत्तीसगढ़ और उड़ीसा राज्य के जल बटवारे मामले को सुलझाने  पहुंचे अभिकरण के अध्यक्ष

Latest News

CG NEWS : CM विष्णु देव साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 2.0 शुरू, आईआईएम रायपुर में दो दिन होगा आयोजन
CG NEWS : CM विष्णु देव साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 2.0 शुरू, आईआईएम रायपुर में दो दिन होगा आयोजन
छत्तीसगढ़ June 8, 2025
CG ACCIDENT : नशे में धुत कार चालक ने 4 युवकों को कुचला, एक की मौत, देखें खौफनाक वीडियो
CG ACCIDENT : नशे में धुत कार चालक ने 4 युवकों को कुचला, एक की मौत, देखें खौफनाक वीडियो
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 8, 2025
CG : बिलासपुर निगम की बड़ी कार्रवाई, शनिचरी रपटा क्षेत्र में ढहाए गए 40 से ज्यादा अवैध शेड
CG : बिलासपुर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, शनिचरी रपटा क्षेत्र में ढहाए गए 40 से ज्यादा अवैध शेड
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 8, 2025
फिट इंडिया पहल के तहत गरियाबंद पुलिस ने लगाई 10 किमी की दौड़, विजेता जवान हुए सम्मानित
Grand News June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?