Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : साहू समाज के सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल, 16 जोड़ों को दिया आशीर्वाद, 57 लाख के कार्यों का किया लोकार्पण और भूमि पूजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG NEWS : साहू समाज के सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल, 16 जोड़ों को दिया आशीर्वाद, 57 लाख के कार्यों का किया लोकार्पण और भूमि पूजन

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/04/22 at 8:05 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG NEWS : साहू समाज के सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल, 16 जोड़ों को दिया आशीर्वाद, 57 लाख के कार्यों का किया लोकार्पण और भूमि पूजन
CG NEWS : साहू समाज के सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल, 16 जोड़ों को दिया आशीर्वाद, 57 लाख के कार्यों का किया लोकार्पण और भूमि पूजन
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

रायपुर। CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम गातापार में आयोजित सामूहिक आदर्श विवाह, भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव और भामाशाह जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने वाले 16 नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने पाटन में साहू समाज के सामाजिक भवन के लिए 50 लाख रूपए और गातापार तलाब सौंदर्यीकरण की घोषणा भी की। साहू समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 1007 दीप का प्रज्वलन कर माँ कर्मा देवी की महाआरती के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

- Advertisement -

कार्यक्रम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि साहू समाज प्रगतिशील समाज है। सामाजिक जागरूकता और संगठन शक्ति की बदौलत यह समाज तेजी से आगे बढ़ रहा है। पिछले 20 वर्षों से साहू समाज द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है, यह उनकी प्रगतिशीलता का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि राजीम माघी पुन्नी मेला के लिए राजीम में 55 एकड़ जमीन आबंटित की गई है, जहां पहुंच मार्ग बनाने से लेकर साधु व संत जनों के लिए धर्मशाला का निर्माण, डोम का निर्माण व अन्य निर्माण कार्य योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने समाज के पदाधिकारियों को प्रत्येक निर्णय सामाजिक हित में लेने की बात कही। कार्यक्रम में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष अशोक साहू, पूर्व विधायक डॉ. दयाराम साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधि व साहू समाज के पदाधिकारी एवं सामाजिक बंधु उपस्थित थे।

 

 

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में 57 लाख के कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन भी किया। लोकार्पित कार्यों में गातापार में 25 लाख रूपए की लागत से पानी टंकी, 6.50 लाख रूपए की लागत से सामुदायिक भवन, 3.50 लाख रूपए की लागत से सार्वजनिक शौचालय, 3 लाख रूपए की लागत से रंगमंच, 2 लाख रूपए की लागत से कर्मा भवन का जीर्णाेद्धार, उमरपोटी में 2 लाख रूपए की लागत से रंगमंच, 10 लाख रूपए की लागत से शासकीय उचित मूल्य की दुकान एवं गोडाउन और 5 लाख रूपए की लागत से शीतला मंदिर प्रांगण में जीर्णोंद्धार कार्य का भूमि पूजन शामिल है।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article अक्ती तिहार पर रचाई गुड्डे-गुड़िया की शादी: पुराना मंगल बजार पर सजे चार मंडप, विवाह गीत पर झूमकर नाचे बच्चे
Next Article Viral Video :’मौत को दी ‘शिकस्त’: जब बछड़े को निगलने ही वाला था बाघ, फिर हुआ ऐसा चमत्कार जिसने हिला दिया, देखें खौफनाक वीडियों

Latest News

CG NEWS: बस्तर अब डर से नहीं, डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा है: विष्णुदेव साय
Grand News छत्तीसगढ़ बस्तर June 6, 2025
CG NEWS: वृक्षारोपण से भविष्य सुरक्षित करने की मुहिम, 5 जून से स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की पहल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 6, 2025
CG NEWS: विधायक अनुज ने यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल का किया शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ June 6, 2025
CG NEWS: युक्तियुक्तकरण से रायगढ़ जिले में शिक्षा व्यवस्था को मिली नई दिशा-कलेक्टर
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?