Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: LOCKDOWN BREAKING : मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को दिया ये अधिकार… राजनांदगांव मॉडल की तर्ज पर लगेगा लॉकडाउन… कंटेनमेंट जोन बनाकर कोरोना प्रभावित जिलों को किया जायेगा लॉक…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़

LOCKDOWN BREAKING : मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को दिया ये अधिकार… राजनांदगांव मॉडल की तर्ज पर लगेगा लॉकडाउन… कंटेनमेंट जोन बनाकर कोरोना प्रभावित जिलों को किया जायेगा लॉक…

Poonam Shukla
Last updated: 2020/09/06 at 5:00 PM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के कहर के चलते सरकार ने लॉकडाउन का फैसला लिया है। मगर इसबार लॉकडाउन का स्वरूप बदला रहेगा। इस दफे प्रदेश के जिलों में कंटेनमेंट जोन के हिसाब से लॉकडाउन लगाया जाएगा। यह फैसला मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व उनकी टीम ने लिया है। लॉकडाउन लगाने का सबसे बड़ा कारण कोरोना की वजह से प्रदेश में लगातार हो रही मौत है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

सूत्रों की माने तो बैठक में यह बात प्रमुखता से उठा कि कोरोना से निपटने के लिए एक बार फिर से लॉकडाउन लगाया जाए ताकि राजधानी रायपुर सहित प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर लगाम कसा जा सके। बैठक में यह सुझाव भी दिया गया कि अब कोरोना संक्रमित मरीज मिलने पर पूरे इलाके को बंद न करते हुए केवल पीडि़त मरीज व उसके घरों के आसपास के इलाके को ही बंद किया जाए।

- Advertisement -

ALSO READ – आल इंडिया टेनिस संघ के कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए गुरुचरण सिंह होरा, मुख्यमंत्री बघेल ने दी बधाई

इस पर बताया गया कि वर्तमान में यही प्रक्रिया अपनाई जा रही है, इसके बाद भी संक्रमण का ग्राफ तेजी से ऊपर चढ़ रहा है। इस पर कुछ लोगों ने सलाह दी कि जिन वार्डों में मरीजों की संख्या अधिक होगी उस पूरे वार्ड को ही कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए बंद किया जाए। बैठक में राजनांदगांव मॉडल को अपनाने का सुझाव भी आया, राजनांदगांव में संपूर्ण नगरीय निकाय क्षेत्र को ही कंटेनमेंट घोषित करते हुए बंद किया गया था।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री बघेल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी कमिश्नर, कलेक्टर, आईजी,जिला पंचायतों के सीईओ, नगर निगम के आयुक्तों और मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारियों से बैठक में जिलेवार अस्पतालों, कोविड सेंटर और आइसोलेशन केंद्रों में उपलब्ध और ओक्यूपाइड बिस्तरों की संख्या, सिंप्टोमेटिक और एसिंप्टोमेटिक मरीजों की संख्या, जिलेवार प्रतिदिन औसत टेस्ट क्षमता, जांच रिपोर्ट में लगने वाले समय, रैपिड टेस्ट और आर टी पी सी आर टेस्ट की संख्या, पिछले 7 दिनों का दैनिक विवरण, दोनों प्रकार के टेस्टों के परिणामों, ऑक्सीमीटर की उपलब्धता, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, आईसीयू और वेंटिलेटर की उपलब्धता, कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली की जानकारी ले रहे है।

मुख्यमंत्री निवास से मुख्य सचिव आर पी मंडल , मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, स्वास्थ्य विभाग की अपर मुख्य सचिव मती रेणु पिल्लई, स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सहित मुख्यमंत्री सचिवालय की उप सचिव सु सौम्या चौरसिया शामिल हुई।

मुख्यमंत्री निवास में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चल रही समीक्षा बैठक में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, महिला एवं बाल विकास मंत्री मती अनिला भेड़िया, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े।

TAGGED: कंटेनमेंट जोन, किया जायेगा लॉक, ग्रैंड न्यूज़, मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article आल इंडिया टेनिस संघ के कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए गुरुचरण सिंह होरा, मुख्यमंत्री बघेल ने दी बधाई 
Next Article ASI की मौत : कोरोना से ही हुई थी ASI की मौत… कोरोना पॉजिटिव ASI का गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ अंतिम संस्कार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS:नंदनवन जंगल सफारी में जैव विविधता और टर्टल दिवस पर हुआ विशेष कार्यक्रम
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 25, 2025
CG NEWS:रेजांगला राज कलश यात्रा का रायगढ़ में ऐतिहासिक स्वागत, वीर अहीरों की गाथा से गूंजा शहर
Grand News छत्तीसगढ़ राजनादगांव May 25, 2025
CG NEWS:ऑपरेशन सिंदूर की ताकत दिखाने वाले सेना के सम्मान में निकली सिंदूर शौर्य यात्रा
Grand News छत्तीसगढ़ राजनांदगांव May 25, 2025
CG NEWS : आपरेशन सिन्दूर शौर्य संगोष्ठी एवं गौरव यात्रा का आयोजन गरियाबंद में संपन्न
Grand News May 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?